ONE: COLLISION COURSE II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Samy Sana YK4_4724 768x511

इस शुक्रवार, 25 दिसंबर को ONE Championship का 2020 का आखिरी इवेंट होगा। सर्कल में काफी सारे एथलीट्स अपना दम दिखाने उतरेंगे।

प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: COLLISION COURSE II में कई सारे मॉय थाई फाइटर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से कुछ ONE वर्ल्ड टाइटल मैच पाने, ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाने तो कुछ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम शामिल करवाना चाहेंगे।

क्रिसमस डे को होने वाले शो से पहले जानते हैं कि इस इवेंट में सुपरस्टार्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी।

जमाल युसुपोव और सैमी सना

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी की नजरें मेन इवेंट मैच पर लगी होंगी क्योंकि इस मैच में जीतने वाले स्टार से उनका अगली बार सामना हो सकता है।

जमाल “खेरौ” युसुपोव #2 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और पिछले साल प्रोमोशनल डेब्यू मैच में थाई लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को दस साल में नॉकआउट करने वाले पहले शख्स बने थे।

रूसी स्टार का सामना पहले चैंपियनशिप मैच में फरवरी महीने में पेटमोराकोट से होना था, लेकिन चोट की वजह से उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब उनके पास फिर से वर्ल्ड टाइटल मैच पाने का मौका है, लेकिन #4 रैंक के कंटेंडर सैमी “AK47” सना, युसुपोव को रैंकिंग में पछाड़ना चाहेंगे और फिर पेटमोराकोट के खिलाफ खुद टाइटल मैच में हासिल करना चाहेंगे।

हालांकि, वो ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री नहीं जीत पाए। लेकिन सना का टूर्नामेंट में शानदार सफर रहा था। अगर फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार शुक्रवार को “खैरो” को हरा पाए तो यकीनन ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के करीब पहुंच सकते हैं।

काइरत अख्मेतोव और डे ह्वान किम

MMA stars Kairat Akhmetov and Dae Hwan Kim fight at ONE: COLLISION COURSE II

को-मेन इवेंट मैच में भी टॉप फ्लाइवेट सुपरस्टार्स टाइटल मैच हासिल करने से कुछ ही जीत दूर हैं।

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव डिविजन के #3 रैंक के कंटेंडर हैं। प्रोफेशनल बैकग्राउंड से आने वाले अख्मेतोव का रिकॉर्ड 26-2 है। ऑल राउंड स्किल्स की वजह से उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट एथलीट्स में से एक माना जाता है।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम भार वर्ग में नीचे जाकर अब फ्लाइवेट में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दक्षिण कोरियाई स्टार को कई मार्शल आर्ट्स में महारथ हासिल है।

इस मैच को जीतने वाले स्टार को अभी तो वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल नहीं होगा क्योंकि फरवरी 2021 में एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस अपने टाइटल को डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपने टाइटल करेंगे।

हालांकि, 25 दिसंबर को जीतने वाला स्टार साबित कर देगा कि वो #3 नंबर की रैंक के काबिल है। इसके बाद एक और जीत उसे वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंचा देगी।

मोमोटारो और वॉल्टर गोंसाल्वेस

Muay Thai stars Momotaro and Walter Goncalves fight at ONE: COLLISION COURSE II

ONE Super Series मॉय थाई फ्लाइवेट मुकाबले में जीतने वाला स्टार डिविजन की टॉप 5 रैंकिंग्स में अपना स्थान पक्का करने के काफी करीब पहुंच जाएगा।

WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन वॉल्टर गोंसाल्वेस का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 65-6 का है। उन्होंने अक्टूबर 2019 में हुए टाइटल मुकाबले में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच को पांच राउंड तक खींचा था।

भले ही ब्राजीलियाई स्टार को जीत ना मिल पाई हो, लेकिन वो रोडटंग के लिए लगातार खतरा बने हुए थे। उस प्रदर्शन के बाद उनमें सुधार ही आया है।

अब गोंसाल्वेस वर्ल्ड टाइटल रीमैच की तैयारी में लग जाएंगे, लेकिन WBC मॉय थाई चैंपियन मोमोटारो उन्हें ऐसा करने से रोकेंगे।

जापानी सुपरस्टार के नाम 41 सेकंड में ONE Super Series मॉय थाई में सबसे तेज नॉकआउट करने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो अपने प्रतिद्वंदी के सपने को तोड़कर खुद टाइटल मैच हासिल करने की कोशिश करेंगे।



अमीर खान और डे सुंग पार्क

MMA stars Amir Khan and Dae Sung Park fight at ONE: COLLISION COURSE II

अमीर खान का सामना लाइटवेट मुकाबले में दक्षिण कोरियाई स्टार “क्रेज़ी डॉग” डे सुंग पार्क से होगा। सिंगापुर के स्टार के पिता ताजुद्दीन ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे, उनका बीते हफ्ते निधन हुआ है।

इस दुख की घड़ी में बाउट से अपना नाम पीछे खींचने की बजाय खान मुकाबले का हिस्सा होंगे और वो जीत हासिल कर अपने पिता को बेहद खास श्रद्धांजलि देना चाहेंगे।

अगर पार्क को हराने में खान कामयाब रहे तो वो ONE Warrior Series से मेन रोस्टर में आए दक्षिण कोरियाई स्टार को हराने वाले पहले एथलीट बन जाएंगे। इसके अलावा ONE लाइटवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के साथ संयुक्त रूस से दूसरे स्थान पर आ जाएंगे।

अगर वो “क्रेज़ी डॉग” को नॉकआउट कर पाए तो ONE इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट (10) करने के क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

पार्क को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए 26 सेकंड में सबमिशन और 14 सेकंड में नॉकआउट से जीत हासिल करनी पड़ेगी। हालांकि, जीत के साथ उनका अपराजित रिकॉर्ड जारी रहेगा।

रेमंड मागोमेडालिएव और एडसन मार्केस

MMA stars Raimond Magomedaliev and Edson Marques fight at ONE: COLLISION COURSE II

इस शुक्रवार दोनों सुपरस्टार्स ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ मैच हासिल करने की कोशिश करेंगे।

रेमंड मागोमेडालिएव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 6-1, फिनिशिंग रेट 83 प्रतिशत रहा है। वो जोई “मामाज़ बॉय” पाइरोटी  के खिलाफ अपने आखिरी मैच में बेहद शानदार नजर आए थे, जहां उन्होंने गिलोटिन चोक लगाकर जीत हासिल की थी।

शुक्रवार को उनका सामना अपराजित स्टार एडसन “पैनिको” मार्केस से होगा, जिनका रिकॉर्ड 9-0 है और वो अपने आखिरी छह प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट कर चुके हैं।

मागोमेडालिएव और मार्केस में से किसी को भी मिली एक और जीत 2021 में टाइटल मैच दिला सकती है।

सेन्जो अकीडा और लियांग हुई

MMA stars Senzo Ikeda and Liang Hui fight at ONE: COLLISION COURSE II

शो की शुरुआत स्ट्रॉवेट डिविजन के मैच से होगी, जिसमें शामिल एथलीट्स दमदार जीत के साथ साल का अंत करना चाहेंगे।

फैंस सेन्जो अकीडा से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, जो कि एक जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन हैं और अक्टूबर 2018 में अपने डेब्यू मैच में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वो नए सफर की शुरुआत जीत के साथ करना चाहते हैं।

उनका सामना प्रोमोशन में डेब्यू करने जा रहे “द लिटल मॉन्स्टर” लियांग हुई से होगा। चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन के नाम 19 जीत हैं और वो रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं।

भले ही इस मुकाबले में जीत से इन्हें ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल या फिर रैंकिंग्स में जगह ना मिले, लेकिन वो साल का अंत जीत के साथ कर 2021 में शानदार कदम रखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: COLLISION COURSE II को मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.