ONE: COLLISION COURSE II के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Japan's Momotaro beats Singtongnoi in 41 seconds to set fastest ONE Super Series knockout in history

ONE Championship शुक्रवार, 25 दिसंबर को ONE: COLLISION COURSE II के साथ 2020 का शानदार अंत करने के लिए तैयार है।

प्री-रिकॉर्डेड शो के मेन इवेंट मैच में जमाल “खेरौ” युसुपोव का सामना मॉय थाई मुकाबले में सैमी “AK47” सना से होगा। इसके अलावा भी कार्ड में शामिल अन्य सुपरस्टार्स अपनी-अपनी जीत हासिल कर छाप छोड़ना चाहेंगे।

आइए उन मैचों में नजर डालते हैं कि जो क्रिसमस डे को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 मोमोटारो Vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस

Muay Thai stars Momotaro and Walter Goncalves fight at ONE: COLLISION COURSE II

जापानी सुपरस्टार मोमोटारो का सामना पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर वॉल्टर गोंसाल्वेस से होगा।

Oguni Gym के प्रतिनिधि अपने कराटे बैकग्राउंड को मॉय थाई से मिलाकर एक बेहद खतरनाक स्टाइल के साथ किसी के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

अपने प्रतिद्वंदी के मुकाबले 12 सेंटीमीटर लंबाई ज्यादा होने की वजह से वो बाहर की तरफ से ब्राजीलियाई स्टार को लॉन्ग किक्स और पंच लगा सकते हैं। जब गोंसाल्वेस दूरी कम करते हुए अटैक करने का प्रयास करेंगे तो मोमोटारो के पंच उनका इंतजार कर रहे होंगे।

हालांकि, 22 वर्षीय फोर्टालेज़ा निवासी एथलीट को कम नहीं आंका जा सकता। वो अपने विरोधी पर अटैक करने से जरा भी पीछे नहीं हटते। इसकी बानगी रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ उनके पांच राउंड तक चले मुकाबले से मिलती है।

गोंसाल्वेस के पास तगड़ी किक्स और अच्छा काउंटर अटैक है। दोनों ही स्टार्स सर्कल में अपने पूरे दमखम के साथ उतरेंगे, ऐसे में सिंगापुर में फैंस को जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद रहेगी।



#2 सेन्जो अकीडा Vs. लियांग हुई

MMA stars Senzo Ikeda and Liang Hui fight at ONE: COLLISION COURSE II

जब सेन्जो अकीडा सर्कल में हों तो बेहतरीन एक्शन की उम्मीद हमेशा ही रहती है। जापान के पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर अपनी स्ट्राइकिंग और विरोधी से बच निकलने की कला के कारण एक तेज-तर्रार मुकाबला पेश करते हैं।

अकीडा के प्रतिद्वंदी, “द लिटल मॉन्स्टर” लियांग हुई उनके खिलाफ 15 मिनट स्ट्राइकिंग तो बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में 22 वर्षीय रेसलर दूरी कम करते हुए मैच को क्लिंच और ग्राउंड गेम में ले जाने की कोशिश करेंगे।

ये अकीडा के खिलाफ करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, जिनके पंच और फुटवर्क कमाल का है। जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन एक जगह पर नहीं बने रहते, इस वजह से उनके खिलाफ अटैक करना बड़ा ही मुश्किल काम होता है।

हालांकि, उभरते हुए चीनी स्टार अपनी उम्र का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वो कभी भी नॉकआउट नहीं हुए हैं, इस सोच के साथ 38 वर्षीय स्टार के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेंगे।

दोनों ही स्टार्स का फाइटिंग स्टाइल बिल्कुल अलग है। ये बॉक्सर बनाम रेसलर का एक क्लासिक मुकाबला होगा, जिसमें धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

#3 रेमंड मागोमेडालिएव Vs. एडसन मार्केस

MMA stars Raimond Magomedaliev and Edson Marques fight at ONE: COLLISION COURSE II

रेमंड मागोमेडालिएव और एडसन “पैनिको” मार्केस के बीच वेल्टरवेट मुकाबला इस डिविजन की बढ़ती हुई ताकत का जीता-जागता सबूत है।

दागेस्तानी मागोमेडालिएव को अपने ONE डेब्यू मुकाबले में जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जोई “मामाज़ बॉय” पाइरोटी के खिलाफ उन्होंने शानदार जीत हासिल कर जीत का खाता खोला।

मागोमेडालिएव, जो कि कॉम्बैट सैम्बो, सांडा और हैंड टू हैंड कॉम्बैट चैंपियन हैं, ने अपनी स्ट्राइकिंग का जलवा दिखाते हुए गिलोटिन चोक लगाकर शानदार जीत हासिल की थी।

अपराजित मार्केस अपने प्रतिद्वंदी के खेल में कमजोरियां तलाशने में लगे होंगे। उनका रिकॉर्ड 9-0 है और लगातार छह नॉकआउट जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने हर प्रतिद्वंदी के खिलाफ दमदार खेल दिखाया है।

“पैनिको” इतनी बड़ी स्टेज पर पहली बार उतरने जा रहे हैं और वो डेब्यू मुकाबले में किया गया प्रदर्शन उनके आगे की राह तय करेगा। वो अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन मागोमेडालिएव के खिलाफ उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है।

दोनों ही सुपरस्टार्स की 15 जीतों में से 12 फिनिश हुई हैं, ऐसे में उम्मीद है कि मुकाबला तीन राउंड से पहले ही समाप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: COLLISION COURSE II को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48