इन 5 कारणों से आपको ONE: COLLISION COURSE II को मिस नहीं करना चाहिए

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai IWE Fairtex

ONE Championship साल 2020 के समापन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 25 दिसंबर को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: COLLISION COURSE II के सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजन के साथ इस साल का अंत होगा।

क्रिसमस डे को होने वाले इस इवेंट में 2 धमाकेदार मॉय थाई मैच और 4 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले भी होंगे।

यहां आप उन 5 कारणों के बारे में जान सकते हैं कि क्यों आपको ONE: COLLISION COURSE II को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 एक मॉय थाई मैच जिसमें बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है

मेन इवेंट में 2 टॉप कंटेंडर्स की भिड़ंत होगी, जो ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं। फैंस भी इनके बीच कांटेदार टक्कर की उम्मीद कर रहे हैं।

जमाल “खेरौ” युसुपोव #2 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और नवंबर 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में थाई लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को नॉकआउट कर डिविजन में अपना एक अलग स्थान बनाया।

उनकी जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि युसुपोव को केवल 10 दिन पहले इस मैच का नोटिस मिला था। ट्रेनिंग के लिए इतना कम समय मिलने के बाद भी वो पिछले 10 साल में दिग्गज एथलीट को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने।

उस जीत ने उन्हें पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में भी जगह दिलाई। लेकिन चोट के कारण उन्हें मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब युसुपोव अपनी ताकत और शानदार बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से दूसरा चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए अपने अगले प्रतिद्वंदी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।

सैमी “AK47” सना के लिए साल 2019 शानदार रहा, पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में योडसंकलाई को हराया और उसके बाद सेमीफाइनल में जाबर “चंगेज़ खान” एस्केरोव को हराया। लेकिन फाइनल में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

हार के बावजूद उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें मॉय थाई और किकबॉक्सिंग दोनों में #4 रैंक के कंटेंडर का दर्जा दिलाया है और अब वो मॉय थाई में वापसी कर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने को बेताब हैं।

सना अपने प्रतिद्वंदी से 14 सेंटीमीटर लंबे हैं, उनकी रीच ज्यादा है और युसुपोव को नॉकआउट करने में भी सक्षम हैं। एक जीत से उन्हें रैंकिंग्स में फायदा होगा और पेटमोराकोट को चैलेंज करने के करीब भी पहुंच जाएंगे।

#2 ‘द कज़ाख’ की वापसी

इस खेल से करीब 2 साल तक दूर रहने के बाद पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव इस शुक्रवार वापसी के लिए तैयार हैं।

अपने करियर में अख्मेतोव ने वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग, ग्राउंड गेम और बॉक्सिंग की मदद से काफी सफलता प्राप्त की है। इसी कारण “द कज़ाख” वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे, उनका रिकॉर्ड 26-2 का है और डिविजन में #3 रैंक के कंटेंडर भी हैं।

अख्मेतोव को पिछले कुछ सालों से निरंतर चोटों से जूझना पड़ा है, लेकिन अब वो वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उनके अगले प्रतिद्वंदी पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम हैं, जो खुद फ्लाइवेट डिविजन पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट के पास कई तरह के मूव्स हैं, टेकडाउन डिफेंस शानदार है और संभव ही “द कज़ाख” के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को चकनाचूर कर सकते हैं।



#3 खान के लिए ये समय आसान नहीं

सितंबर में अमीर खान ने पुष्टि की थी कि उनके पिता ताजुद्दीन ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं। अपने पिता को उस हालत में देख उन्हें ONE: REIGN OF DYNASTIES में राहुल “द केरल क्रशर” राजू के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

खान एक बार फिर इस शुक्रवार अपने पिता के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले हफ्ते ही उनके पिता स्वर्ग सिधार चले।

सिंगापुर के स्टार एथलीट दुखी हैं और अगर खान, “क्रेज़ी डॉग” डे सुंग पार्क के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस भी लेते तो भी वो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होती। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उनके पिता भी उन्हें जीतते हुए देखने से बहुत खुश होते इसलिए उन्हें एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।

ये खान के जीवन का सबसे कठिन समय है, लेकिन अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा करने के लिए वो बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं।

#4 वर्ल्ड-क्लास वेल्टरवेट कंटेंडर्स की भिड़ंत

MMA stars Raimond Magomedaliev and Edson Marques fight at ONE: COLLISION COURSE II

ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव ने खुद को एक बेहतर चैंपियन के रूप में साबित किया है और उनका अगला चैलेंजर इस शुक्रवार सामने आ सकता है।

रेमंड मागोमेडालिएव Eagles MMA में ट्रेनिंग करते हैं, एक ऐसा जिम जिसमें खबीब नर्मागोमेडोव भी ट्रेनिंग करते हैं। रूसी स्टार हैंड टू हैंड कॉम्बैट चैंपियन रहे हैं और इसी की मदद से उन्हें जनवरी में जोई पाइरोटी के खिलाफ पहले राउंड में जीत मिली।

वो इस बार भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे, लेकिन अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे एडसन “पैनिको” मार्केस भी अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज करने को बेताब होंगे।

इनमें से कोई एक एथलीट खुद को अगले मैच में अबासोव के खिलाफ रिंग में खड़ा पा सकता है, लेकिन ये तभी संभव है जब उन्हें एक यादगार जीत मिले।

#5 साल का आखिरी इवेंट

ONE Championship live event at the Singapore Indoor Stadium

जनवरी में ONE: A NEW TOMORROW से धमाकेदार साल 2020 की शुरुआत हुई।

COVID-19 के कारण कई इवेंट्स को आगे के लिए स्थगित भी करना पड़ा, लेकिन जुलाई में ONE: NO SURRENDER के साथ एक बार फिर शानदार अंदाज में शुरुआत हुई।

अब साल 2020 समाप्त होने की कगार पर है और ONE: COLLISION COURSE II साल 2020 का आखिरी इवेंट होगा और अगले साल और भी धमाकेदार इवेंट्स के आयोजन की कोशिश की जाएगी।

क्रिसमस डे को आने वाले शो को देखना ना भूलिएगा।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.