ONE: COLLISION COURSE II का प्रसारण कैसे देखें

Kairat Akhmetov IMG_2923 768x512

ONE Championship शुक्रवार, 25 दिसंबर को ONE: COLLISION COURSE II के रूप में एक और धमाकेदार इवेंट के आयोजन के साथ 2020 के समापन को तैयार है।

मेन इवेंट में #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर जमाल “खेरौ” युसुपोव का सामना #4 रैंक के कंटेंडर सैमी “AK47” सना से होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में #3 रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव की भिड़ंत “ओट्टोगी” डे ह्वान किम से होगी।

यहां जानिए आप ONE: COLLISION COURSE II के प्रसारण को अपने देश में कैसे देख सकते हैं।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: COLLISION COURSE II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस शो को टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को चीन के समयानुसार रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV, Kwai या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार, 26 दिसंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 2 और 3 जनवरी को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को आप IB Sports या JTBC Golf & Sports पर कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे देख सकते हैं।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport या RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 26 दिसंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर शनिवार, 26 दिसंबर शो का दोबारा प्रसारण देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: COLLISION COURSE II का पूरा बाउट कार्ड

  • जमाल युसुपोव vs. सैमी सना (मॉय थाई –फेदरवेट)
  • काइरत अख्मेतोव vs. डे ह्वान किम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 62.2 किलोग्राम कैच वेट)
  • मोमोटारो vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (मॉय थाई फ्लाइवेट)
  • अमीर खान vs. डे सुंग पार्क (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • रेमंड मागोमेडालिएव vs. एडसन मार्केस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • सेन्जो अकीडा vs. लियांग हुई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 60 किलोग्राम कैच वेट)

ये भी पढ़ें: जमाल युसुपोव के खिलाफ मैच में सैमी सना साबित करना चाहते हैं कि कौन बेहतर है

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.