जमाल युसुपोव का साल 2019: योडसंकलाई को नॉकआउट करने के बाद कैसे बदली जिंदगी

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai at ONE AGE OF DRAGONS YK 9383 768x511

जमाल युसुपोव “खेरौ” ने पिछले महीने अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था और उस समय ONE Championship के फैंस शायद इस नाम से ज्यादा वाकिफ भी नहीं थे।

लेकिन चंद मिनटों के अंदर 36 वर्षीय मार्शल आर्टिस्ट ने जैसे दुनिया के हर मार्शल आर्ट्स फैन के जहन में अपने लिए जगह बना ली।

😱 WHAT AN UPSET 😱

😱 WHAT AN UPSET 😱 Jamal Yusupov makes a STATEMENT in his ONE Super Series debut, knocking out Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex in Round 2!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

नवंबर में चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित हुए ONE: AGE OF DRAGONS से 10 दिन पहले ही रुसी एथलीट को नोटिस मिला था कि उन्हें कैचवेट मुकाबले में योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” का सामना करना है, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया था।

अधिकतर लोगों ने उम्मीद की थी कि थाईलैंड के महान एथलीट्स में से एक योडसंकलाई को इस मुकाबले में “खेरौ” पर जीत मिलने वाली है लेकिन परिणाम इसके उलट ही आया। युसुपोव ने अपने प्रतिद्वंदी पर दूसरे राउंड में जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही वो पिछले करीब 1 दशक में योडसंकलाई को मॉय थाई मैच में नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने।

ये साल 2019 में ONE Super Series के सबसे यादगार लम्हों में से एक रहा और इस नॉकआउट जीत ने रुसी एथलीट को रातों-रात स्टार बना दिया था।

युसुपोव ने अब इंटरव्यू में इस मुकाबले के बारे में बात की, किस तरह इस जीत ने उनके करियर और जीवन को नई दिशा दी है और उनके 2020 के लिए प्लान क्या हैं।

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai at ONE AGE OF DRAGONS

ONE Championship: आपने नवंबर में 10 दिन पहले ही मिले नोटिस को स्वीकार किया था जिसके मुताबिक आपको योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के साथ मैच लड़ना है। क्या आपको थोड़ा संकोच हुआ था कि आप एक महान एथलीट का सामना करने वाले हैं?

जमाल युसुपोव: जब मेरे मैनेजर ने मुझे कॉल किया और पूछा कि क्या मैं योडसंकलाई के साथ मैच चाहता हूँ, तो मैंने सोचा कि अगर अब मैंने ये नहीं किया तो शायद ऐसा मौका मुझे मेरी पूरी जिंदगी में नहीं मिल पाएगा।

ये एक महान एथलीट के साथ लड़ने का मौका था और लैजेंड एथलीट्स के साथ रिंग साझा करना भला कौन नहीं चाहेगा। मैंने तुरंत इस मौके को स्वीकार कर लिया था।

ONE: आपका गेम प्लान क्या था?

जमाल: मैं डिफेंसिव होने पर ज्यादा ध्यान, ज्यादा मूवमेंट और किक्स के बजाय ज्यादा पंच लगाने पर ध्यान केंद्रित करने वाला था।

मुझे लगा कि वो शुरुआत से ही मुझपर दबाव बनाने की कोशिश करने वाले हैं इसलिए मेरी रणनीति यही थी कि जब भी वो खुद को खुला छोड़ रहे थे, तभी मुझे उस मौके का फायदा उठाना था। दूसरे राउंड में वो काफी परेशान हो चुके थे इसलिए मैं उनपर दबाव बनाने में सफल रहा और सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ।

ONE: पहले राउंड में कड़ी टक्कर देखने को मिली। क्या आपको लग रहा था कि आप उस समय नॉकआउट होने के करीब थे?

जमाल: ज्यादा करीब तो नहीं लेकिन मैंने यह जरूर दर्शा दिया था कि मैं योडसंकलाई के लिए आसान शिकार नहीं हूँ। मेरे प्रतिद्वंदी को भी शायद ये एहसास हो चुका था कि वो अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा ताकतवर एथलीट का सामना कर रहे हैं।

पहले राउंड के आखिर में मुझे अंदाजा हो गया था कि उनके काफी सारे पंच खाली जा रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि वो मिनट दर मिनट ज्यादा हताश होते जा रहे हैं। उसके बाद उन्होंने अपने पंचों में ज्यादा ताकत का इस्तेमाल शुरू कर दिया था, जिससे वो मुझे नॉकआउट करना चाह रहे थे।

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai IWE Fairtex

ONE: मैच का यादगार लम्हा क्या रहा?

जमाल: ऐसे कई मोमेंट रहे लेकिन जब योडसंकलाई ने मुझे किक लगाई और मैं उन्हें स्वीप करने में सफल रहा तो एक बार के लिए फैंस की सांसें थम गई थीं। मुझे एहसास हो रहा था कि कमेंटेटर और दर्शक ये सोच रहे होंगे कि योडसंकलाई मुझे हरा देंगे।

जब मैंने उन्हें नीचे गिराया तो जरूर योडसंकलाई भी हैरान रह गए होंगे। उन्होंने मेरी ताकत को कम आंकने की भूल कर दी थी। मैच से पहले उन्होंने कहा था कि मुकाबला पहले या दूसरे राउंड में समाप्त हो जाएगा और उनकी बात सच साबित हुई लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं सोचा था कि उन्हें मेरे हाथों हार मिलने वाली है।

ONE: आप उन्हें नॉकआउट करने के बाद काफी शांत थे। अपनी भावनाओं पर काबू कैसे किया?

जमाल: मैंने मैच के बाद दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डाला और ना ही मैं भावनाओं में खोया। जितना हो सकता था मैं शांत रहने की कोशिश कर रहा था।

ONE: योडसंकलाई पर जीत आपके लिए प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में क्या मायने रखती है?

जमाल: मैंने एक लैजेंड के खिलाफ नॉकआउट से जीत दर्ज की है और ये मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है। वो पिछले 10 सालों में नॉकआउट के जरिए कोई मैच नहीं हारे थे और पिछले 8 सालों में ना ही कोई मॉय थाई मैच हारे थे। मुझे लगता है कि मेरी ये जीत मॉय थाई के इतिहास का एक हिस्सा बन गई है।

amal Yusupov celebrates his win against Yodsanklai at ONE AGE OF DRAGONS

ONE: अब जब आप उनके साथ रिंग साझा कर चुके हैं, तो क्या अब योडसंकलाई के बारे में आपकी राय बदल चुकी है?

जमाल: वो हमारे बीच मुकाबले से पहले भी लैजेंड थे और अभी भी लैजेंड हैं। सच कहूँ तो मैं योडसंकलाई, जियोर्जियो पेट्रोसियन और बुआकॉव को देखा करता था और सोचता था कि अगर मेरा इनके साथ मैच हुआ तो मेरा प्रदर्शन कैसा होगा।

मुझे लगता है कि वो एक अद्भुत एथलीट हैं। जरा उनके जीत के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें, हमेशा से वो आत्मविश्वास से भरपूर रहे हैं और अपने प्रतिद्वंदियों से हमेशा एक कदम आगे ही रहे हैं। उनके खिलाफ कोई ज्यादा कुछ कर ही नहीं पाता इसलिए मुझे गर्व है कि मुझे उनके साथ मैच लड़ने का मौका मिला।

ONE: इस जीत का आपके जीवन पर क्या असर पड़ा है?

जमाल: मैं चीन में काफी मैच लड़ चुका हूँ इसलिए वहाँ के काफी लोग मेरे नाम से वाकिफ हैं लेकिन अब मेरी लोकप्रियता में बहुत इजाफा हुआ है। चीनी फैंस से लगातार काफी समर्थन मिलता आया है। अब जब रूस में मैंने वापसी की तो लोग मुझे अलग नजरिए से और सम्मान की दृष्टि से देखने लगे हैं।

ONE: आप ऐसे मार्शल आर्टिस्ट हैं जिन्होंने लगभग पूरी दुनिया में मैच लड़े हैं, ONE Championship में आकर कैसा अनुभव हुआ?

जमाल: ये एक बड़ी कंपनी है, एशिया में ONE को लगभग हर घर के लोग जानते हैं, बहुत बड़ी ब्रांड है और मुझे ONE रोस्टर का हिस्सा बनने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। बीजिंग में मेरा अच्छे ढंग से स्वागत किया गया था।

हर स्तर पर ONE काफी व्यवस्थित है फिर चाहे मैनेजमेंट, एथलीट्स के बीच संबंध, शो भी व्यवस्थित रूप से चलता है। मैंने कई कंपनियों में काम किया है लेकिन ऐसी चीजें मुझे कहीं देखने को नहीं मिलीं।

Jamal Yusupov speaks with Dom Lau following his knockout victory over Yodsanklai IWE Fairtex

ONE: आखिरी सवाल, साल 2020 के लिए क्या प्लान हैं?

जमाल: मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य तो ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का है। मुझे लगता है कि ONE फिलहाल पूरे एशिया की सबसे बेस्ट मार्शल आर्ट्स ब्रांड है और मैं उम्मीद करता हूँ कि मैं फरवरी से होने वाली शुरुआत से वर्ल्ड टाइटल के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकूंगा।

ये भी पढ़ें: रोडटंग जित्मुआंगनोन का साल 2019: चैंपियन बने और अब नए रिकॉर्ड बनाने की चाह

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.