पार्क के खिलाफ अमीर खान एक बड़ी जीत के साथ नए साल में प्रवेश करना चाहेंगे

Amir Khan at ONE EDGE OF GREATNESS DUX 7353 768x512

अमीर खान ONE Championship के आखिरी इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर साल 2020 को एक बड़ी जीत के साथ समाप्त करना चाहेंगे।

शुक्रवार, 25 दिसंबर को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: COLLISION COURSE II में खान का सामना दक्षिण कोरियाई स्टार “क्रेज़ी डॉग” डे सुंग पार्क से होगा। Evolve टीम के प्रतिनिधि इस मैच में भी राहुल “द केरल क्रशर” राजू के खिलाफ आए नॉकआउट फिनिश जैसा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

खान ने पहले राउंड में आई उस जीत को लेकर कहा, “मैंने काफी समय से नॉकआउट से जीत प्राप्त नहीं की थी।”

“लय में वापसी कर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं जानता था कि किसी भी हालत में मुझे पहले जैसी लय में वापसी करनी होगी। ऐसा करने के लिए केवल आपको खुद पर भरोसा जताए रखना होता है।”

खान ने ना केवल दिखाया कि क्यों उन्हें ONE के सबसे बेहतरीन नॉकआउट आर्टिट्स में से एक कहा जाता है बल्कि कुछ निजी कारणों की वजह से भी ये जीत बहुत महत्वपूर्ण रही।

साल 2020 की शुरुआत में सिंगापुर के एथलीट को किमिहीरो एटो के खिलाफ सबमिशन से हार मिली। उसके बाद COVID-19 के कारण 8 महीने तक कोई मैच नहीं मिला और उस समय उनके पिता भी ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे, जो पिछले हफ्ते ही स्वर्ग सिधार चुके हैं।

राजू के खिलाफ आई जीत से खान का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वो पार्क की चुनौती के लिए भी तैयार हैं। पार्क, जिन्होंने ONE Warrior Series और ONE Championship में अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं।

26 वर्षीय स्टार ने कहा, “ये एक अच्छा मैच होगा। मैं अपने कोच के साथ मिलकर अगले मैच के लिए गेम प्लान तैयार कर रहा हूं।”

“वो पहले राउंड में बहुत ज्यादा ताकत का इस्तेमाल करते हैं इसलिए हम उसका फायदा उठा सकते हैं। मैं जानता हूं कि पहले राउंड में मुझे निरंतर प्रभावशाली स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ेगा। लेकिन उसे झेलने के बाद मेरी जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

“पहले राउंड में हर बार की तरह उनका रुख आक्रामक ही होगा और उसके बाद जरूर उन्हें थकान होने लगेगी। मैं फिनिश का प्रयास नहीं करूंगा, मैं धैर्य के साथ काम लेकर मौकों का इंतज़ार करूंगा और उन्हें क्षति पहुंचाने की कोशिश करूंगा। मैं जानता हूं कि नॉकआउट का मौका भी मुझे जरूर मिलेगा, लेकिन मैं खुद मौके ढूंढने का प्रयास नहीं करूंगा।”

खान अपने प्रतिद्वंदी की ताकत से अच्छी तरह वाकिफ हैं और जानते हैं कि दक्षिण कोरियाई एथलीट पल भर में मुकाबले को समाप्त कर सकते हैं।

Evolve टीम के स्टार ने कहा, “वो एक बहुत अच्छे एथलीट हैं और उनके कई बेहतरीन मूव्स भी हैं। साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट हैं, इसलिए उनके बाईं तरफ से आने वाली स्ट्राइक्स से हमें सावधान रहना होगा।”

इस बात में कोई संदेह नहीं कि पार्क के लेफ्ट हैंड्स में गज़ब की ताकत है। उन्हीं की मदद से उन्होंने जुलाई 2019 में एटो को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

दूसरी ओर, खान को भी प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाना पसंद है। ONE Championship के इतिहास में सबसे ज्यादा (9) नॉकआउट फिनिश के मामले में वो ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

अगले मैच में पार्क द्वारा की गई एक गलती का भी खान पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

खान ने कहा, “मुझे अपनी स्ट्राइक्स को सटीक निशाने पर लैंड करवाते हुए पार्क पर दबाव बनाना होगा। जैसे ही उन्हें मेरी प्रभावशाली स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचनी शुरू होगी, मैं टेकडाउन का प्रयास करूंगा।”

Amir Khan TE1_7004.jpg

Evolve टीम के स्टार पार्क के खिलाफ बनाए गए अपने पूरे प्लान को सामने लाने से बचते हुए नजर आए। ऐसा इसलिए क्योंकि यही प्लान उन्हें शुक्रवार को जीत दिलाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे धैर्य से काम लेना होगा, अच्छा डिफेंस करना होगा और उनसे पहले अटैक करना होगा। अगर मैं ऐसा करने में सफल रहा तो जीत जरूर मेरे हाथों में होगी।”

इस एक जीत के साथ खान नए साल में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करेंगे। “क्रेज़ी डॉग” के खिलाफ जीत के साथ वो संघर्ष से भरे साल 2019 को भी भुला पाएंगे।

खान ने कहा, “पार्क ने ONE Championship में 3 जीत प्राप्त की हैं। अगर मुझे एक बड़ी जीत मिली तो जरूर 2021 में मुझे टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच मिल सकते हैं।”

“तब जाकर मैं वर्ल्ड टाइटल शॉट के बारे में भी सोच पाऊंगा। लेकिन मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और इस बार मेरे सामने पार्क हैं और फिलहाल पूरा ध्यान उन्हीं के खिलाफ मैच पर है।

“मैं पार्क को एक खतरनाक प्रतिद्वंदी मानता हूं और मैं उन्हें कम आंकने की गलती तो बिल्कुल नहीं करना चाहता।”

Singapore mixed martial artist Amir Khan with his dad, Tajudeen, in his corner

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)