डे सुंग पार्क ने किमिहिरो ईटो पर दूसरी टीकेओ जीत से दोहराया इतिहास

Dae Sung Park DC 5427 768x512

“क्रेज़ी डॉग” डे सुंग पार्क ने शुक्रवार 12 जुलाई को डीजा वु का अनुभव किया। दक्षिण कोरियाई ने मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित एक्सिटा एरिना में ONE: मास्टर्स् ऑफ डेस्टीनी पर हुई लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइट में अपने पुराने दुश्मन किमिहिरो ईटो का सामना किया।

इससे पहले जब मार्च 2018 में ONE वॉरियर्स सीरीज के उद्घाटन में यह जोड़ी आपस में भिड़ी थी तब पार्क ने टीकेओ के जरिए अपने जापानी दुश्मन को हराया था।

इतिहास ने शुक्रवार शाम को मलेशियाई राजधानी में खुद को फिर से दोहराया। इस बार उसी परिणाम को हासिल करने के लिए 25 वर्षीय पार्क को एक अतिरिक्त राउंड लेना पड़ा।

फरवरी में रिच फ्रेंकलिन की ONE वारियर सीरीज़ के माध्यम से ONE Championship में प्रतिस्पर्धा करने का अनुबंध हासिल करने वाले ईटो ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।

उन्होंने पहले दौर में अपने पुराने साथी के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए उन्हें कड़ी टक्कर दी। इस दौरान दोनों योद्घाओं ने मलेशियाई भीड़ की खुश करने के लिए एक दूसरे पर आक्रामक व तेज हमले भी किए।

दोनों के बीच जीस प्रकार की फाइट चल रही थी, उसमें साफ दिख रहा था कि टोक्यो के 30 वर्षीय मूल निवासी अधिक आत्मविश्वास से

आगे बढ़ रहे थे। हालांकि “क्रेजी डॉग” ने अपनी लगातार दूसरी बहुचर्चित जीत से इनकार कर दिया।

Dae Sung Park DC 5444.jpg

पार्क ने दूसरे राउंड में आक्रामक अंदाज में आक्रमण किए और अपने विरोधी को 30 सेकंड में ही पूरी तरह से शानदार हुक के साथ गिरा दिया। जब तक वह आगे बढ़ता रहा, तब तक एटो ने लचीलापन दिखाना जारी रखा, लेकिन टीम माचो स्टैंडआउट को रोक नहीं पाया।

जापानी प्रतियोगी के एक हताश प्रयास को नाकाम करने के बाद “क्रेज़ी डॉग” ने अपने प्रतिद्वंद्वी को समाप्त करने के लिए उनके मुंह पर मजबूत पंचों की बारिश कर दी। रेफरी ओलिवियर कोस्टे के पास राउंड को टीओके के 1:59 अंक पर प्रतियोगिता को रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Dae Sung Park DC 3866.jpg

इस जीत के बाद दक्षिण कोरियाई ने अपने पेशेवर रिकॉर्ड में 9-2-1 से सुधार लिया। वह The Home Of Martial Arts में अविजित रहे है।

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.