ONE: FULL BLAST II के स्टार्स के 5 सबसे शानदार मुकाबले

Elias Mahmoudi defeats Lerdsila Phuket Top Team at ONE MARK OF GREATNESS DW 1170 768x512

ONE: FULL BLAST II में जबरदस्त मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

शुक्रवार, 11 जून के इवेंट में 4 मैचों को शामिल किया गया है, जिसमें ONE Super Series के बेहतरीन एथलीट्स और उभरते हुए स्टार्स शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

शो के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: FULL BLAST II के स्टार्स के 5 सबसे शानदार मुकाबलों को।

#1 मोंग्कोलपेच ने डेब्यू में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की

Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और थाईलैंड में Toyota Marathon टूर्नामेंट जीतने के बाद ONE Super Series में आए मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं।

जनवरी 2019 में हुए ONE: ETERNAL GLORY में उन्होंने पहली बार सर्कल में कदम रखा, जहां उनका सामना अलेक्सी “फेट” सेरपिसोस से हुआ।

Petchyindee Academy के स्टार ने कीवी स्टार को अलग-अलग तरह के मूव्स से खूब क्षति पहुंचाई। उन्होंने दमदार फ्रंट किक्स के साथ राउंड किक्स और मैच के अंतिम दौर में खतरनाक नी और एल्बो भी लगाईं।

3 राउंड के एक्शन के बाद मोंग्कोलपेच को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और इस जीत से उन्होंने फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन को सावधान कर दिया था।

अब उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 का है और अगले मैच में एक टॉप कंटेंडर के खिलाफ जीत हासिल कर वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना चाहते हैं।

#2 महमूदी के सामने लैजेंड एथलीट पस्त हुआ

दिसंबर 2019 में हुए ONE: MARK OF GREATNESS में 2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स की भिड़ंत में इलायस “द स्नाइपर” महमूदी और मॉय थाई लैजेंड लर्डसीला फुकेत टॉप टीम का आमना-सामना हुआ।

लर्डसीला उस समय ONE में लगातार 4 मैच जीत चुके थे, लेकिन उभरते हुए फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार जैसे उनके शानदार मोमेंटम को बिगाड़ने के लिए ही रिंग में उतरे थे।

थाई स्टार के खतरनाक अटैक के सामने “द स्नाइपर” ने हार नहीं मानी और निरंतर पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स लगाकर अपने अनुभवी प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाते रहे।

महमूदी की आक्रामकता ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत और फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में चौथा स्थान भी दिलाया। इस शुक्रवार मोंग्कोलपेच को हराकर वो वर्ल्ड टाइटल शॉट के बेहद करीब पहुंच सकते हैं।



#3 त्सोगुखू ने विराचाई को चौंकाया

Amarsanaa Tsogookhuu in action against Shannon Wiratchai

फरवरी 2019 में हुए ONE: CLASH OF LEGENDS के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में अमरसना “स्पीयर” त्सोगुखू ने अपने ONE डेब्यू में शेनन “वनशिन” विराचाई पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

“स्पीयर” का सामना केवल विराचाई से नहीं बल्कि बैंकॉक में उनके होम क्राउड से भी हो रहा था, लेकिन उन्होंने बिना किसी डर के इस कड़ी चुनौती का सामना कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

मंगोलियाई स्टार ने 15 मिनट तक चले मुकाबले में अपने गेम प्लान का अच्छे से इस्तेमाल किया। उन्होंने विराचाई की खतरनाक काउंटर-स्ट्राइक्स को ब्लॉक करते हुए जैब्स, किक्स और टेकडाउन करते हुए बढ़त बनाए रखी।

जब आखिरी बैल बजी, तब तक त्सोगुखू को अहसास हो चुका था कि वो अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर चुके हैं।

अगले मैच में “स्पीयर” का सामना अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे अमेरिकी एथलीट बेन विलहेम से होगा।

#4 यूं के सामने नहीं टिक पाए टैन

जून 2019 में हुए ONE: LEGENDARY QUEST में “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन अपने प्रोफेशनल करियर की दूसरी बाउट के लिए सर्कल में उतरे, जहां उन्होंने धैर्य से काम लेते हुए ट्रेस्टल “जुन मिनियन” टैन को मात दी थी।

पहले राउंड में टेकडाउन होने और आर्म-ट्रायंगल चोक लगने से यूं फिनिश होने के बेहद करीब आ पहुंचे थे। इसके बावजूद कड़ा संघर्ष करते हुए स्टैंड-अप गेम में वापसी के बाद उन्होंने मैच का रुख पलट दिया था।

“द बिग हार्ट” के दमदार पंचों के प्रभाव से “जुन मिनियन” मैट पर जा गिरे और पहले राउंड में ही उन्हें राइट हैंड लगाकर फिनिश कर दिया था।

पिछले मैच में अपने करियर की पहली हार झेलने के बाद अब यूं चीनी रेसलर “कैनन” मा जिया वेन को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगे।

#5 उभरते हुए स्टार्स की भिड़ंत में चमके नाइटो

ONE Super Series के 2 उभरते हुए स्टार्स ONE: WARRIOR’S CODE में आमने-सामने आए, लेकिन अंत में जीत टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो के हाथ लगी थी।

फरवरी 2020 में उभरते हुए जापानी स्टार ने “द बेबी फेस किलर” सवास माइकल पेटयिंडी एकेडमी को हराया था। 3 राउंड्स तक चले इस मुकाबले में उन्होंने अपने विरोधी को 2 बार टेकडाउन भी किया।

नाइटो ने पहले राउंड में माइकल के गेम को परखा और दूसरे राउंड में अच्छी लय प्राप्त की। Petchyindee Academy के स्टार अटैक करने के लिए आगे आए, लेकिन “साइलेंट स्नाइपर” ने उन्हें दमदार राइट हैंड लगाकर मैट पर गिरा दिया।

“द बेबी फेस किलर” ने अंतिम राउंड में जीत प्राप्त करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन नाइटो ने इस बीच एक और खतरनाक राइट हैंड लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

“साइलेंट स्नाइपर” टॉप 5 फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स में प्रवेश पाना चाहते हैं और इस शुक्रवार #4 रैंक के कंटेंडर वांग “मेटल स्टॉर्म” वेनफेंग के खिलाफ जीत उन्हें ऐसा करने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें: मोरेस के खिलाफ रीमैच चाहते हैं किंगड: “मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty