इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED को मिस नहीं करना चाहिए

Thai superstar Stamp Fairtex elbows Sunisa Srisen in the face

ONE Championship एक और नए इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

इस शुक्रवार, 28 अगस्त थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE: A NEW BREED का आयोजन होने वाला है और बाउट कार्ड में कुल 7 मुकाबलों को शामिल किया गया है।

शो में एक वर्ल्ड टाइटल मैच, एक टूर्नामेंट का फाइनल और 5 मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले भी होने हैं। इसके अलावा इवेंट में 4 मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस भी भाग ले रहे हैं।

यहां आप उन 5 कारणों के बारे में जान सकते हैं कि क्यों आपको ONE: A NEW BREED को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच

पिछले कुछ महीनों में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर अधिक ध्यान दिया था लेकिन अब वो मॉय थाई में वापसी कर रही हैं और आगामी शो के मेन इवेंट मैच में उन्हें अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

थाई सुपरस्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 63-16-5 का है और फरवरी में जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल गंवाने के बाद वो पहले से भी कहीं अधिक प्रोत्साहित महसूस कर रही हैं। स्टैम्प ये तो बिल्कुल नहीं चाहेंगी कि उन्हें अपने घरेलू स्टेडियम में वर्ल्ड टाइटल मैच में हार मिले और उस स्पोर्ट में जो उन्हें सबसे अधिक प्रिय है।

इस शुक्रवार बिना कोई संदेह Fairtex टीम की मेंबर अपने पंच, किक्स और काउंटरस्ट्राइकिंग स्किल्स का प्रयोग करने वाली हैं। साथ ही इस मैच में उन्हें कार्डियो, ताकत और अलग-अलग तरह के मूव्स की जरूरत पड़ने वाली है, जिससे वो अपनी ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के अटैक को विफल करने में सफल रहें।

2 साल पहले थाईलैंड आईं रोड्रीगेज़ ने यहां अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनका रिकॉर्ड 30-5 का है और इस दौरान उन्होंने Ayutthaya Miracle चैंपियनशिप जीतने से पहले डांगकोंगफाह जाओसुआनोय मॉयथाई और थानाचानोक केउसम्रिट जैसी अनुभवी एथलीट्स को भी मात दे चुकी हैं।

चाहे स्टैम्प एक बेहतर स्ट्राइकर हैं लेकिन रोड्रीगेज़ भी उन्हें मैच में थकाने की रणनीति बना चुकी हैं। ऐसा करने के लिए ब्राजीलियाई स्टार को बैकफुट पर ना जाकर अपनी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना होगा और पंच, किक्स व यहां तक कि नी-स्ट्राइक्स भी लगानी होंगी।

दोनों के स्टाइल लगभग एक जैसे हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये मैच बेहद दिलचस्प और धमाकेदार साबित होने वाला है।

#2 ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का फाइनल

आखिरकार इस शुक्रवार ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का फाइनल मैच फैंस को देखने को मिलने वाला है। जिसमें रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई आमने-सामने होंगे।

सच्चाई यही है कि मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस के बीच होने वाली ये भिड़ंत “फाइट ऑफ द नाइट” भी साबित हो सकती है।

दोनों एथलीट्स फ्रंटफुट पर रहकर लो किक्स लगाना पसंद करते हैं और दोनों के पास किसी भी क्षण मैच को फिनिश करने की काबिलियत है। रोडलैक का राइट क्रॉस शानदार है, वहीं कुलबडम का लेफ्ट क्रॉस।

कई बड़े-बड़े एथलीट्स इनकी ताकत के सामने हार मान चुके हैं। इससे पहले PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार एंड्रयू “मैडडॉग फेयरटेक्स” मिलर को नॉकआउट कर चुके हैं, वहीं क्रिस शॉ और लियाम “हिटमैन” हैरिसन को भी अपनी स्ट्राइक्स के प्रहार से घुटने टेकने पर मजबूर किया है।

वहीं, सितंबर में कुलबडम ने डिविजन के #2 रैंक के कंटेंडर बोबो “द पैंथर” साको को नॉक डाउन कर दिया था। पिछले हफ्ते इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टॉप रैंक के कंटेंडर “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को नॉकआउट कर चुके हैं।

ये को-मेन इवेंट मैच जितनी देर भी चलेगा, उस बीच संभव ही धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। साथ ही ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के लिए भी दोनों एथलीट्स प्रोत्साहित महसूस कर रहे हैं।



#3 ज़ाम्बोआंगा भाई-बहन की जोड़ी एक ही इवेंट का हिस्सा

इस शुक्रवार डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा और उनके बड़े भाई ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा पहली बार ONE के एक ही बाउट कार्ड का हिस्सा बनने वाले हैं।

वो ONE की सबसे नई भाई-बहन की जोड़ी है और उनका सपना है कि वो भी ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और उनके छोटे भाई ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की जोड़ी की तरह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनें।

हालांकि, अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है लेकिन ONE: A NEW BREED में अगर वो अपने थाई प्रतिद्वंदियों को हरा पाते हैं तो जरूर ग्लोबल स्टेज पर उन्हें और भी अधिक पहचान मिल सकेगी।

पहले ड्रेक्स, डेचादिन सोर्नसिरीसुफाथिन के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं, जिन्होंने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में अच्छा प्रदर्शन कर मेन रोस्टर में जगह बनाई है।

उसके बाद डेनिस, वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए #1 रैंक की एटमवेट कंटेंडर बने रहने की कोशिश करेंगी। वट्सापिन्या एक बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं और थाईलैंड की नेशनल रेसलिंग चैंपियन, नेशनल जूडो चैंपियन रह चुकी हैं और उनका मॉय थाई प्रोफेशनल रिकॉर्ड 46-12 का है।

#4 वंडरगर्ल फेयरटेक्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी

एक तरफ स्टैम्प एटमवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप पर बनी हुई हैं, वहीं उनकी दोस्त और टीम मेंबर वंडरगर्ल फेयरटेक्स भी खुद को स्ट्रॉवेट मॉय थाई रैंक्स की टॉप एथलीट्स में शामिल करवा सकती हैं।

पिछले हफ्ते उन्होंने अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्टार ब्रूक फैरेल को पहले राउंड में नॉकआउट के जरिए मात दी थी।

इस शुक्रवार 21 वर्षीय एथलीट एक बार फिर यादगार फिनिश अपने नाम करने का प्रयास करती नजर आएंगी।

लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें अमेरिकी एथलीट केसी कार्लोस की चुनौती से पार पाना होगा, जो Phuket Top Team में ट्रेनिंग कर रही हैं।

कार्लोस क्षेत्रीय टूर्नामेंट्स में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं, जहां वो Chalong Boxing Stadium चैंपियन भी हैं। अब उनके पास मौका होगा कि वो ग्लोबल स्टेज पर भी शानदार प्रदर्शन कर फैंस को प्रभावित करें। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि इस मैच की विजेता को स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन की टॉप लेवल एथलीट्स में से एक होने का दर्जा मिल जाएगा।

#5 Fairtex और Tiger Muay Thai टीम की जंग जारी

Mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex cracks John Shink with an uppercut

कुछ हफ्ते पहले ही थाईलैंड के 2 सबसे बड़े जिम के फ्लाइवेट स्टार्स आमने-सामने आए थे। उस मैच में Fairtex टीम के मेंबर को Tiger Muay Thai टीम के स्टार पर जीत मिली थी।

ONE: NO SURRENDER II के उस मैच में Max Stadium मॉय थाई चैंपियन योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने उस समय अपराजित रहे जॉन शिंक को अनोखे अंदाज में नॉकआउट कर दिया था।

अब योडकाइकेउ एक बार फिर वापसी कर रहे हैं, जहां उनका सामना Tiger Muay के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और नो-गी कोच एलेक्स शिल्ड से होने वाला है। एलेक्स जरूर अपने साथी को मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे और साथ ही ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत भी हासिल करने का प्रयास करेंगे।

वहीं, “Y2K” के पास मौका होगा कि वो अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखें और अपने रिकॉर्ड को 2-0 तक पहुंचाए।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III की टॉप हाइलाइट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.