कुलबडम को अनोखे अंदाज में टूर्नामेंट जीतने की पूरी उम्मीद

Sangmanee Kulabdam NS3 1920X1280 9 768x512

“लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई अपने सपने को पूरा करने से सिर्फ दो जीत की दूरी पर हैं और उन्हें पूरी आशा है कि वो वीकेंड पर इस दिशा से सही कदम बढ़ाएंगे।

शुक्रवार, 28 अगस्त को थाई नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होेने वाला है।

ये थाईलैंड के बैंकॉक में हो रहे ONE: A NEW BREED का को-मेन इवेंट मैच होगा। इस मैच के विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल होगा।

कुलबडम ने कहा, “अगर रोडलैक के खिलाफ मेरी बाउट अच्छी गई तो मुझे नोंग-ओ का सामना करने का मौका मिलेगा। मुझे पूरी तरह से तैयार रहना होगा और कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। मुझे वर्ल्ड चैंपियनशिप चाहिए तो पूरी ताकत लगानी पड़ेगी।”

ONE Championship में डेब्यू के बाद से ही कुलबडम काफी प्रभावशाली नजर आए हैं।

पिछले साल सितंबर में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर बोबो “द पैंथर” साको को हराकर ONE में शानदार आगाज किया था।

उसके बाद पिछले हफ्ते हुए ONE: NO SURRENDER III में उन्होंने डिविजन के टॉप कंटेंडर सांगमनी “द मिलियन डॉलर बेबी” क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

हाइलाइट-रील नॉकआउट उनके ट्रेडमार्क लेफ्ट क्रॉस के दम पर आया था, जिससे कुलबडम खुद हैरान रह गए थे।

21 वर्षीय स्टार ने कहा, “सांगमनी के साथ हुए मैच से बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं। मैंने नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी तेजी से नॉकआउट कर दूंगा। वो लेफ्ट एल्बो का इस्तेमाल करने वाले सबसे तेज स्ट्राइकर्स में से एक हैं।”



सेमीफाइनल मुकाबले में डिविजन के #3-रैंक के कंटेंडर ने जल्द ही अपनी लेग किक्स की रेंज पा ली और सांगमनी की हाई किक्स को भी ब्लॉक किया। वो लगातार अपने विरोधी पर पंच लगा रहे थे।

पहले राउंड को खत्म होने में सिर्फ 15 सेकंड का ही समय बचा था कि फैंस को “लेफ्ट मीटियोराइट” देखने को मिला।

Sor. Jor. Piek Uthai टीम के प्रतिनिधि ने एक जैब और लेफ्ट हुक मारा लेकिन उनका अपरकट निशाने से चूक गया और तभी सांगमनी के चेहरे पर एक तगड़ा लेफ्ट क्रॉस पड़ा।

कुलबडम ने इस बारे में बताया, “मेरा गेम प्लान आगे बढ़कर स्ट्राइक्स करना था क्योंकि ये सिर्फ तीन राउंड का मुकाबला था। मैंने बाउट में पंच लगाने पर फोकस किया और कामयाब भी रहा।”

“एक समय आया, जब उन्होंने अपना गार्ड गिरा दिया। मेरे पंच सही जगह लैंड कर रहे थे। हम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स इस्तेमाल कर रहे थे तो वो नॉकआउट हो गए।”

शुक्रवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल में कुलबडम के प्रतिद्वंदी भी काफी खतरनाक हैं।

“द स्टील लोकोमोटिव” के नाम से जाने जाने वाले रोडलैक ग्लोबल स्टेज पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। 30 वर्षीय सुपरस्टार ने एंड्रयू “मैडडॉग” फेयरटेक्स को नॉकआउट किया और लियाम “हिटमैन” हैरिसन और क्रिस शॉ के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

हालांकि, ONE: NO SURRENDER II में उन्हें सैमापाच फेयरटेक्स के हाथों बहुमत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा। फेयरटेक्स टीम के प्रतिनिधि को चोट की वजह से अपना नाम टूर्नामेंट के फाइनल से वापस लेना पड़ा।

इस वजह से “द स्टील लोकोमोटिव” को दूसरा अवसर मिला है और वो इस अवसर को किसी भी हाल में बेकार नहीं जाने देंगे। “लेफ्ट मीटियोराइट” ने कहा कि उनके खिलाफ मुकाबला करना ऐसा है, जैसे खुद से ही मुकाबला करना।

रोडलैक ने कहा, “किक्स और पंचों से हमारा स्ट्राइकिंग स्टाइल एक जैसा ही है। जो भी मैच में पहले गलत मूव्स का इस्तेमाल करेगा, उसे नुकसान होगा। हम दोनों के बेहतरीन स्ट्राइकर होने की वजह से ये मजेदार मैच साबित होगा।”

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

कुलबडम की बात भी सही है।

दोनों ही आगे आकर लो किक्स के साथ-साथ पंचिंग कॉम्बिनेशंस थ्रो करते हैं और अपने स्टांस से क्रॉस लगाना पसंद करते हैं। कुलबडम साउथपॉ (बाएं हाथ के) और रोडलैक ऑर्थोडोक्स (दाएं हाथ के) हैं।

दोनों के जबरदस्त हथियारों, चार-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स और फाइटर्स के बेहतरीन स्टाइल की वजह से ये मुकाबला शायद बीच में ही समाप्त हो जाए। Sor. Jor. Piek Uthai टीम के प्रतिनिधि का भी कुछ ऐसा ही मानना है।

उन्होंने कहा, “रोडलैक एक बॉक्सर हैं, जो आगे आकर किक्स और पंच लगाते हैं।”

“उनके सबसे खतरनाक हथियार लेग किक्स, पंच और एल्बो हैं। मुझे इन हथियारों से बचकर रहना होगा।

“मेरे हिसाब से ये एक मजेदार फाइट होगी। जो पहले गलती करेगा, हार उसकी होगी। शायद ये मैच एक राउंड तक भी पूरा ना चले।”

Muay Thai fighter Kulabdam hits the left cross

इस मैच में टूर्नामेंट चैंपियनशिप और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच दांव पर लगा होगा। ऐसे में कुलबडम अपने फेमस “लेफ्ट मीटियोराइट” का इस्तेमाल कर मुकाबले को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED का पूरा कार्ड आया सामने, स्टैम्प फेयरटेक्स डिफेंड करेंगी टाइटल

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.