11 मार्च को इन 5 कारणों से आपको ONE: LIGHTS OUT जरूर देखना चाहिए

Bibiano Fernandes celebrates At ONE CENTURY PART II YK4_0682 768x511

ONE Championship इस महीने की शुरुआत धमाकेदार इवेंट के साथ करने के लिए तैयार है, जिसमें बहुत जबरदस्त ड्रामा और कई टॉप लेवल के फाइटर्स यादगार फिनिश अपने नाम करना चाहेंगे।

शुक्रवार, 11 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम ONE: LIGHTS OUT को होस्ट करेगा और कार्ड में शामिल सभी 10 बाउट्स में लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा। 2 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स शो को हेडलाइन करेंगी और इसके अलावा किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और MMA बाउट्स के भी शानदार रहने की उम्मीद है।

इस महीने ONE X की तैयारियां शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों इस शुक्रवार आपको ONE: LIGHTS OUT जरूर देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में नॉकआउट आर्टिस्ट vs. ग्रैपलर वर्ल्ड टाइटल मुकाबला

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली, #2 रैंक के कंटेंडर गैरी टोनन के खिलाफ पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे और कई वजहों से ये मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

ली की गिनती बेस्ट MMA स्ट्राइकर्स में की जाती है और उनकी 12 में से 11 जीत नॉकआउट से आई हैं। वो अभी 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें डिविजन के पूर्व किंग मार्टिन गुयेन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल है।

मगर इस शुक्रवार उनका सामना टोनन से होगा, जो उस क्षेत्र में महारत रखते हैं जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन थोड़े कमजोर हैं।

उनके चैलेंजर कई बार BJJ वर्ल्ड चैंपियन और 5 बार EBI ग्रैपलिंग चैंपियन रहे हैं और MMA में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टोनन की ग्रैपलिंग और सुधरती हुई स्टैंड-अप स्किल्स का मिश्रण उन्हें लगातार 6 जीत दिला चुका है और फिनिशिंग रेट 83 प्रतिशत है।

2 अलग स्टाइल्स की भिड़ंत के अलावा ये तथ्य भी दिलचस्प है कि दोनों एथलीट्स को अभी तक ONE में हार नहीं मिली है। इसलिए इस शुक्रवार उनमें से किसी एक का अपराजित रिकॉर्ड समाप्त होने वाला है।

#2 फर्नांडीस और लिनेकर की दुश्मनी का अंत

कई महीनों के इंतज़ार के बाद अब आखिरकार ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस, #1 रैंक के कंटेंडर जॉन लिनेकर के साथ अपनी प्रतिद्वंदी का अंत करने के लिए तैयार हैं।

फर्नांडीस ONE इतिहास के सबसे डोमिनेंट चैंपियन हैं, जो 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों को जीत चुके हैं। अभी तक उन्होंने कई टॉप लेवल के फाइटर्स को हराया है, लेकिन फर्नांडीस इस बाउट को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने कहा है कि लिनेकर को केवल बात करना आता है।

लिनेकर का सोचना इससे थोड़ा अलग है। “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने अभी तक ONE में अपने सभी विरोधियों को मात दी है और पिछले 2 मैचों को नॉकआउट से जीतने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर टाइटल शॉट मिलने की मांग की थी।

वो मानते हैं कि उनके बयान को फर्नांडीस ने गलत तरीके से पढ़ा है, जिसके कारण उनकी प्रतिद्वंदिता शुरू हुई।

उसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चली आ रही है और पिछले साल इस फाइट को ऑफिशियल किया गया था। 2 बार स्थगित होने के बाद आखिरकार फर्नांडीस और लिनेकर की प्रतिद्वंदिता अंतिम रूप लेने को तैयार है।

#3 पूर्व फेदरवेट किंग जीत की लय वापस पाना चाहेंगे

मेन इवेंट में होने वाले ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले एक पूर्व फेदरवेट चैंपियन अपने हार के सिलसिले का अंत कर चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना चाहेंगे।

ONE इतिहास के सबसे पहले 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन और अभी #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर मार्टिन गुयेन ने कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स का सामना किया है। थान ली के खिलाफ टाइटल को हारने के बाद गुयेन #1 रैंक के कंटेंडर किम जे वूंग के खिलाफ भी हार झेल चुके हैं।

उन्हें अपने MMA करियर में पहली बार लगातार 2 हार मिली हैं इसलिए “द सीटू-एशियन” जीत की लय वापस पाने को प्रतिबद्ध हैं।

मगर ऐसा करना उनके लिए आसान कतई नहीं होगा क्योंकि उनके सामने किरिल गोरोबेट्स होंगे, जो अपना ONE डेब्यू करने वाले हैं। किरिल अभी 9 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और फिनिशिंग रेट 62 प्रतिशत है और अपने 7 साल के प्रोफेशनल करियर में केवल एक बार हारे हैं।

यूक्रेनियाई एथलीट ये भी जानते हैं कि पूर्व फेदरवेट किंग के खिलाफ जीत उन्हें रैंकिंग्स के टॉप-5 में शामिल करवा सकती है।

#4 हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन गरमा रहा है

ONE Championship का हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन सुर्खियों में छाया हुआ है।

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ ने 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने की इच्छा जाहिर की है। दूसरी ओर, राडे ओपाचिच का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और हेवीवेट डिविजन में नॉकआउट्स का रिकॉर्ड अपने नाम कर आगे बढ़ रहे हैं।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि क्रीकलिआ और ओपाचिच सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में आमने-सामने आ सकते हैं। मगर इराज अज़ीज़पोर और इस्माइल लोंट भी इस रेस में शामिल हैं।

अज़ीज़पोर ने पिछले साल अक्टूबर में खतरनाक हेड किक्स का इस्तेमाल करते हुए एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को हराया था। इस शुक्रवार ईरानी स्टार को एक बार कम लंबे होने का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वहीं उनके लंबे प्रतिद्वंदी लोंट को अच्छा मोमेंटम प्राप्त है। उन्होंने 2019 Mix Fight हेवीवेट टूर्नामेंट को जीतते हुए खुद को सबसे खतरनाक हेवीवेट्स में से एक के रूप में स्थापित किया था। अगर “मिस्टर पेन” इस बाउट में अज़ीज़पोर को हरा पाए तो वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बन सकते हैं।

#5 तीन रिकॉर्ड होल्डर एथलीट्स की वापसी

ONE: LIGHTS OUT में एक दिग्गज एथलीट और 2 इंडोनेशियाई MMA फाइटर्स भी परफॉर्म करेंगे, जो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

मेन कार्ड में एड्रियन मैथिस के पास ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश पाने का मौका होगा।

इंडोनेशियाई स्टार के नाम अभी स्ट्रॉवेट डिविजन में सबसे ज्यादा फिनिश (8) का रिकॉर्ड है और सबसे ज्यादा नॉकआउट्स (4) के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। उनका सामना पूर्व स्ट्रॉवेट किंग और मौजूदा #5 रैंक के कंटेंडर एलेक्स सिल्वा से होगा।

कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिल्वा की BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स के आगे मैथिस का गेम बहुत कमजोर है। आपको बता दें कि सिल्वा के नाम ONE के स्ट्रॉवेट डिविजन में सबसे ज्यादा सबमिशन जीत (6) का रिकॉर्ड है।

एक और सबमिशन जीत उनके रिकॉर्ड को बेहतर कर देगी, लेकिन मैथिस चौंकाने वाली जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में प्रवेश करने के साथ नए वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर भी बनकर उभर सकते हैं।

मैथिस के हमवतन एथलीट एको रोनी सपुत्रा इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन रहे हैं, जिन्होंने अपने पिछले मैच में लिउ पेंग शुआई को केवल 10 सेकंड में नॉकआउट कर ONE के फ्लाइवेट डिविजन में सबसे तेज फिनिश का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

अब उनका सामना खतरनाक कंबोडियाई स्ट्राइकर चान रोथाना से होगा, जिन्होंने पिछले 2 मैचों में इंडोनेशियाई एथलीट्स को हराया है।

रोथाना साबित करना चाहते हैं कि सपुत्रा का उनको चुनौती देने का फैसला कितना गलत था। दूसरी ओर, इंडोनेशिया के उभरते हुए स्टार ONE में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज करने के अलावा अपने हमवतन एथलीट्स की हार का बदला भी पूरा करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty