इन 5 कारणों से 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS देखना ना भूलें

Xiong Jing Nan following her fifth ONE Women's Strawweight World Title defense

ONE Championship के 2022 के पहले इवेंट में धमाकेदार एक्शन का देखा जाना तय है।

शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE: HEAVY HITTERS के कार्ड में शामिल सभी एथलीट्स नए साल की शुरुआत एक जीत के साथ करना चाहते हैं।

कार्ड में 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच शामिल हैं और अन्य 10 मुकाबलों के परिणाम का ONE एथलीट रैंकिंग्स पर गहरा असर पड़ सकता है।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको ONE: HEAVY HITTERS को जरूर देखना चाहिए।

#1 विमेंस स्ट्रॉवेट टाइटल दांव पर लगा होगा

मेन इवेंट में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान की वापसी होगी, जहां उनके पास एक बार फिर पूरे डिविजन को डोमिनेट करने का मौका होगा।

2018 में डिविजन की सबसे पहली चैंपियन बनने के बाद चीनी एथलीट सबसे प्रभावशाली विमेंस स्ट्रॉवेट फाइटर बनी रही हैं। अभी उनका रिकॉर्ड 16-2 है, जिनमें उनकी #1 रैंक की कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ 2 जीत, #2 रैंक की कंटेंडर मिशेल निकोलिनी और तीसरे स्थान पर मौजूद “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली पर तकनीकी नॉकआउट से आई जीत भी शामिल है।

इसके अलावा जिओंग, ONE के सभी विमेंस डिविजंस में सबसे ज्यादा नॉकआउट हासिल करने वाली एथलीट हैं और इस शुक्रवार को उन्हें इस संख्या में इजाफा होने की उम्मीद होगी। मगर उनके सामने #4 रैंक की कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के रूप में एक कठिन चुनौती खड़ी है।

मियूरा को चाहे अपनी नॉकआउट पावर के लिए ना जाना जाता हो, लेकिन थर्ड-डिग्री जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर को अपने खतरनाक सबमिशन गेम के लिए जरूर जाना जाता है।

जापानी एथलीट का रिकॉर्ड 11-3 (1 नो कॉन्टेस्ट) का है, जिनमें से 4 जीत स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना से आई हैं, जिसे अब मियूरा से जोड़कर “अयाका लॉक” कहा जाने लगा है। उनकी ONE में 4 में से 3 जीत स्ट्रॉवेट डिविजन में आई हैं यानी वो डिविजन की टॉप ग्रैपलर्स में से एक हैं।

इस क्लासिक स्ट्राइकर vs ग्रैपलर मैच में दोनों एथलीट्स फाइटस को फिनिश करना जानती हैं इसलिए इस मेन इवेंट मुकाबले में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।

#2 दो ताकतवर एथलीट्स लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट के लिए भिड़ेंगे

को-मेन इवेंट में भी 2 अलग स्टाइल्स वाले एथलीट्स आमने-सामने होंगे, जिसमें रोमन क्रीकलिआ को मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

क्रीकलिआ अपने प्रतिद्वंदी से 7 सेंटीमीटर लंबे हैं और 2019 में अपने डेब्यू के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। पहले उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी तारिक “द टैंक” खबाबेज़ से बदला पूरा किया और उसके बाद आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका को हराया।

आयगुन को ONE में कम अनुभव हासिल है, लेकिन उनका कुल रिकॉर्ड 17-1 का है और अपने प्रोमोशनल डेब्यू में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को हराया था।

क्रीकलिआ और आयगुन की भिड़ंत काफी समय पहले होने वाली थी, लेकिन मैच को अलग-अलग कारणों से बार-बार आगे के लिए स्थगित किया जाता रहा। इसलिए दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने को और भी अधिक बेताब होंगे।

वर्ल्ड चैंपियन का मानना है कि वो डच-टर्किश को आसानी से हरा देंगे, लेकिन आयगुन ने कहा है कि वो क्रीकलिआ को दिखाने वाले हैं कि नॉकआउट फिनिश कैसे किया जाता है।

दोनों ताकतवर एथलीट्स की भिड़ंत धमाकेदार रहेगी इसलिए पलक झपकते ही आप किसी खास लम्हे को मिस कर सकते हैं।

#3 खबीब के साथी का ONE डेब्यू

जब से खबीब “द ईगल” नर्मागोमेदोव ने अपने साथी सायिद इज़ागखमेव के ONE को जॉइन करने की बात कही है, तभी से फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

इस शुक्रवार इंतज़ार आखिरकार खत्म होने वाला है।

खास बात ये होगी कि इज़ागखमेव के कॉर्नर पर कई बार के वर्ल्ड चैंपियन खबीब मौजूद होंगे।

नर्मागोमेदोव का कहना है कि इज़ागखमेव का स्टाइल उनके जैसा है, लेकिन वो लंबे हैं और मॉय थाई तकनीक शानदार है। अगर “द ईगल” की भविष्यवाणी सही हुई तो अगली फाइट में जीत के साथ इज़ागखमेव का रिकॉर्ड 20-2 का हो जाएगा।

मगर उनके लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा क्योंकि उनके सामने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा की चुनौती होगी।

नाकाशीमा भी एक बेहतरीन रेसलर हैं और अपने करियर की पहली 2 हार झेलने के बाद अमेरिकी स्टार ने एक साल कॉम्पिटिशन से दूर रहकर अपनी स्किल्स में सुधार किया है। इज़ागखमेव के खिलाफ जीत से जरूर नाकाशीमा पर दबाव थोड़ा कम हो जाएगा।

#4 दो दोस्तों के बीच बेंटमवेट मॉय थाई बाउट

टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के बीच कई बार मॉय थाई बाउट को बुक किया जा चुका है, लेकिन COVID-19 और चोटों के कारण इसे बार-बार कैंसल कर दिया गया।

अगर आने वाले दिनों में किसी को चोट नहीं आई तो इस शुक्रवार फैंस को आखिरकार ये फाइट देखने को मिलेगी।

इस मैच में जीत दोनों को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट दिला सकती है। इसके अलावा ये फाइट इसलिए भी दिलचस्प होगी क्योंकि सैमापेच और तवनचाई बहुत अच्छे दोस्त हैं।

तवनचाई ने पिछले साल अपना डेब्यू किया था, जिससे पहले वो नियमों और हाइड्रेशन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए सैमापेच के पास गए थे। वहीं विदेश में पहली फाइट से पहले सैमापेच ने उन्हें सलाह भी दी थी। PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार ने कुछ समय Fairtex जिम में जाकर सैमापेच के साथ ट्रेनिंग भी की है।

दोनों एथलीट्स एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं और बहुत सम्मान भी करते हैं। इस मैच का सभी को लंबे समय से इंतज़ार है और दोनों के बीच दोस्ती इस फाइट को और भी रोचक बना रही होगी।

#5 युवा फीमेल एथलीट्स शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं

2 बेहतरीन फीमेल फाइटर्स ONE: HEAVY HITTERS में वापसी करेंगी, जिनमें से एक स्ट्रॉवेट मॉय थाई तो दूसरी स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में फाइट करेगी।

18 वर्षीय सुपरगर्ल ने डेब्यू को 60 सेकंड में जीत लिया था और अब ONE में अपने दूसरे मुकाबले को भी यादगार बनाना चाहती हैं।

अगर युवा स्टार कई बार की मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को हरा पाईं तो जरूर डिविजन की टॉप स्टार्स में से एक बन जाएंगी। इस जीत के बाद उन्हें जैकी बुंटान के खिलाफ मैच मिल सकता है, जिन्होंने पिछले साल सुपरगर्ल की बहन वंडरगर्ल को हराया था।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेंग बो एक नए सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में उलटफेर का शिकार बनने के बाद चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट ने हार के दौर को भुलाते हुए स्ट्रॉवेट डिविजन में नई शुरुआत करने का फैसला लिया है।

मेंग के सामने पहली चुनौती टिफनी टियो की है। अगर वो डिविजन की टॉप रैंक की कंटेंडर को हरा पाईं तो जरूर अपनी हमवतन एथलीट “द पांडा” के खिलाफ टाइटल शॉट मिलने का दावा ठोक सकती हैं।

Chinese MMA fighter Meng Bo punches Samara Santos

ये भी पढ़ें: जिओंग जिंग नान vs अयाका मियूरा: वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty