मियूरा को नॉकआउट करना चाहती हैं जिंग नान, एटमवेट डिविजन में वापसी पर नजर

Xinog Jing Nan gets ready to defend her ONE Championship belt

“द पांडा” जिओंग जिंग नान ONE Championship इतिहास की सबसे प्रभावशाली महिला फाइटर बन चुकी हैं, लेकिन वो अपनी उपलब्धियों से अभी संतुष्ट नहीं हैं।

शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS के मेन इवेंट में वो #4 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड कर शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगी।

33 वर्षीय चीनी एथलीट ने कहा, “मेरा पहला सपना वर्ल्ड चैंपियन बनना था। अब मेरा सपना पूरा हो चुका है, लेकिन मेरा अभी यहां रुकने का मन नहीं है।”

“मैं खुद को बहुत प्रतिस्पर्धी इंसान मानती हूं, मुझे खुद को चैलेंज करना पसंद है। मैं जानना चाहती हूं कि मैं कितना आगे तक जा सकती हूं।”

“मैं वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हूं, लेकिन मेरा मानना है कि मैं अभी भी बहुत कुछ हासिल कर सकती हूं। मैं अभी तक उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाई हूं, जहां पहुंचना मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।”

जिओंग जनवरी 2018 में सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं और अभी तक 5 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुकी हैं। वहीं अभी तक ONE में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश करने वाली फीमेल फाइटर भी वही हैं। सबसे खास बात ये है कि वो अभी तक अपने डिविजन की लगभग सभी टॉप-5 कंटेंडर्स को हरा चुकी हैं।

इसके बावजूद वो खुद के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

चीनी सुपरस्टार मानती हैं कि हर एक फाइट में आपके सामने अलग तरह की चुनौती खड़ी होती है। यही बात उन्हें ट्रेनिंग कैम्प में कठिन परिश्रम करने को प्रोत्साहित करती रहती है।

जिओंग ने कहा, “मैं 2018 के बाद सफलतापूर्वक अपने टाइटल को डिफेंड करती आ रही हूं। मुझे खुद पर गर्व है और कभी अहंकार नहीं किया। मैं अपनी उपलब्धियों पर घमंड नहीं करना चाहती।”

“मैं खुद को कभी अजेय नहीं मानती। ऐसा कोई नहीं जिसे कभी किसी फाइट में हार ना मिली हो और इस समय मेरा ध्यान ज्यादा ताकतवर बनने पर है और अभी मेरा रुकने का कोई मन नहीं है।

“सभी एथलीट्स का एक कमजोर और एक मजबूत पक्ष भी होता है। मैं मानती हूं कि सभी फाइटर्स कभी एक ताकतवर और कभी एक कमजोर विरोधी भी साबित हो सकते हैं।”

Pictures from the World Title fight between Xiong Jing Nan and Michelle Nicolini at ONE: EMPOWER

मियूरा को “द पांडा” एक आक्रामक फाइटर के रूप में देख रही हैं, जिनकी कुछ सबसे शानदार स्किल्स से उन्हें पार पाना होगा।

जापानी एथलीट थर्ड-डिग्री जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, जिनका करियर रिकॉर्ड 11-3 (1 नो कॉन्टेस्ट) का है, जिनमें से 4 जीत ग्लोबल स्टेज पर आई हैं। वहीं उनकी 4 जीत उनके ट्रेडमार्क स्कार्फहोल्ड अमेरिकाना सबमिशन मूव से आई हैं, जिससे जिओंग भी काफी प्रभावित हुई हैं।

उनमें से “ज़ोम्बी” की 3 जीत स्ट्रॉवेट डिविजन में आई हैं, जिससे उन्हें डिविजन में सबमिशन क्वीन कहा जाने लगा है।

चीनी स्टार ने कहा, “मियूरा वाकई में एक बेहतरीन एथलीट हैं। उनकी ग्राउंड फाइटिंग और जिउ-जित्सु की तकनीक बहुत शानदार हैं। उनके ग्रैपलिंग गेम से बच पाना बहुत मुश्किल काम है।”

“उन्हें हर मैच में अपनी शोल्डर लॉक तकनीक का इस्तेमाल करना पसंद है और ऐसा करते हुए उन्होंने कई बार अपनी विरोधी की कोहनी को चोटिल भी किया है।

“ये मेरे लिए नया और पहले से कठिन चैलेंज होगा, लेकिन मुझे इसका कोई डर नहीं है। मुझे जीत के लिए ज्यादा तरीके ढूंढने होंगे। इसलिए मैंने विचार किया है कि मैं इस फाइट में किस तरह की स्थिति में फंस सकती हूं और उसी हिसाब से खुद को तैयार किया है।”



जिओंग को अंदाजा होगा कि उन्हें फाइट में क्या करना है क्योंकि इससे पहले भी वो ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स का सामना कर चुकी हैं।

वो खुद को BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ 2 बार तैयार कर चुकी हैं। वहीं उनकी पिछली जीत ग्रैपलिंग लैजेंड मिशेल निकोलिनी के खिलाफ आई थी।

उन्होंने कहा, “मैं इससे पहले भी बेहतरीन ग्राउंड फाइटर्स का सामना कर चुकी हूं इसलिए मुझे अपने टेकडाउन डिफेंसिव गेम पर पूरा भरोसा है।”

“मैंने पिछले मैच में 8 बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन मिशेल निकोलिनी को हराया। मियूरा ने चाहे कोई BJJ वर्ल्ड चैंपियनशिप ना जीती हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो एक खतरनाक फाइटर नहीं हैं।

“जैसा कि मैंने कहा कि उनकी शोल्डर लॉक तकनीक शानदार है। उन्होंने इसकी मदद से कई एथलीट्स को मात दी है, लेकिन मैं दिखाने वाली हूं कि ये तकनीक मेरे खिलाफ कारगर नहीं रहेगी।”

अपने सामने इतनी बड़ी चुनौती होने के बाद भी मियूरा को डर का आभास नहीं हो रहा और उन्होंने कहा कि “द पांडा” के पिछले कुछ मैच बहुत बोरिंग रहे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन की फिनिश करने की काबिलियत कमजोर पड़ रही है।

Pictures from the World Title fight between Xiong Jing Nan and Michelle Nicolini at ONE: EMPOWER

जिओंग को जुबानी जंग में पड़ना पसंद नहीं है, लेकिन उन्होंने “ज़ोम्बी” का जवाब देते हुए कहा कि मियूरा को उनकी फिनिशिंग काबिलियत का आभास तब होगा, जब वो सर्कल में आमने-सामने होंगी।

उन्होंने कहा, “मियूरा सोचती हैं कि मेरी फाइट्स बोरिंग होती हैं। अब क्यों ना अगली फाइट में कुछ नया किया जाए, जिससे उनके मन में ऊब की भावना ना आए।”

“उनका ये भी कहना है कि मैं अपनी विरोधियों को नॉकडाउन नहीं कर पाती। वो सोचती हैं कि मेरी नॉकआउट करने की क्षमता कमजोर हो रही है। ये तो रिंग में ही पता चलेगा, जहां मैं उन्हें दिखाऊंगी कि नॉकआउट फिनिश कैसे होता है और जिओंग जिंग नान किस तरह से नॉकडाउन स्कोर करती हैं।”

चीनी एथलीट अपनी प्रतिद्वंदी की बातों को अपने और अपने लक्ष्य के बीच नहीं आने देना चाहतीं। उनका ध्यान इस समय केवल अपने गेम प्लान को मियूरा के खिलाफ फाइट में अमल में लाने पर है।

जिओंग ने कहा, “मेरा पूरा ध्यान इस समय केवल फाइट में अपनी ताकत, पंच, किक्स, ग्राउंड फाइटिंग और रेसलिंग के जरिए बढ़त बनाने पर है। मैं अन्य किसी बात का अपने ऊपर बुरा प्रभाव नहीं पड़ने दूंगी।”

Xiong Jing Nan following her fifth ONE Women's Strawweight World Title defense

एक जीत के साथ जिओंग अपनी विरासत को आगे बढ़ा देंगी और ये जीत उन्हें डिविजन की अन्य कंटेंडर्स से कहीं ऊंचे मुकाम पर पहुंचा देगी।

अगर उन्हें जीत मिली तो “द पांडा” उसके बाद एटमवेट डिविजन में जाने पर विचार कर रही हैं, जहां उनका लक्ष्य अपनी पुरानी प्रतिद्वंदी के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट प्राप्त करने पर होगा।

उन्होंने कहा, “कोई बड़ा फैसला लेने से पहले मैं इस समय की चुनौती पर फोकस करना चाहती हूं। मगर ये भी मेरी दिली इच्छा है कि इस फाइट के बाद मैं एटमवेट एथलीट्स को चैलेंज करूं।”

“मैं एंजेला ली के खिलाफ तीसरी फाइट चाहती हूं और आशा करती हूं कि भविष्य में मेरी इच्छा जरूर पूरी होगी।”

ये भी पढ़ें: मुरात आयगुन पर आसान जीत की उम्मीद कर रहे हैं रोमन क्रीकलिआ

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.