5 बड़ी बातें जो हमें ONE: EMPOWER से पता चलीं

Ritu Phogat Meng Bo 1920X1280 EMPOWER 1 768x512

बीते शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE Championship की विमेंस स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ONE: EMPOWER को यादगार बना दिया।

शो में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले, ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और 2 जबरदस्त ONE Super Series मैच भी हुए।

आइए यहां नजर डालते हैं उन 5 बड़ी बातों पर जो हमें ONE: EMPOWER से पता चली हैं।

#1 एटमवेट ग्रां प्री का जबरदस्त एक्शन

ONE Women's Atomweight World Grand Prix Fighters

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में 8 वर्ल्ड-क्लास मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के क्वार्टरफाइनल मैचों ने फैंस को बहुत प्रभावित किया है।

टूर्नामेंट की सभी एथलीट्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से सर्कल में उतरीं और सेमीफाइनल में प्रवेश पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

सिओ ही हैम और स्टैम्प फेयरटेक्स ने करीबी मुकाबलों को जीता। दूसरी ओर, ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश पाया।

अल्टरनेट बाउट में भी जबरदस्त एक्शन देखा गया। जूली मेज़ाबार्बा ने अपने डेब्यू मैच में 2 बार की पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची को मात दी।

डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा, एल्योना रसोहायना, मेंग बो और अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन चाहे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं, लेकिन उन्होंने दिखाया कि वो कितनी खतरनाक कंटेंडर्स हैं और आगे भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ती रहेंगी।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री को एक जबरदस्त शुरुआत मिली है। अब सेमीफाइनल मैचों में किसका सामना किससे होगा, ये फैंस तय करेंगे।

#2 जिओंग अभी भी सबसे खतरनाक स्ट्रॉवेट फाइटर

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन की पहली चैंपियन का शानदार और ऐतिहासिक चैंपियनशिप सफर अभी भी जारी है।

“द पांडा” जिओंग जिंग नान ने 13 बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मिशेल निकोलिनी के खतरनाक ग्राउंड गेम से बचते हुए अपनी स्ट्राइकिंग के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इसके साथ ही वो ONE की ऐसी पहली फीमेल एथलीट बन गई हैं, जिन्होंने 5 बार अपने टाइटल को डिफेंड किया हो।

जिओंग ने शुरुआत में दमदार ओवरहैंड राइट लगाकर निकोलिनी को झकझोर दिया था। निकोलिनी जब भी ग्रैपलिंग करने की कोशिश करतीं, चीनी सुपरस्टार आसानी से उससे बचने में सफल होती रहीं।

“द पांडा” जब भी सर्कल में उतरती हैं, फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि वो कौन सी एथलीट होगी जो, जिओंग को हराकर नई चैंपियन बन सकती हैं।



#3 ‘द इंडियन टाइग्रेस’ ने दिखाया दम

फोगाट ने अभी तक की अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी मेंग बो का सामना किया। इस मैच में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी कर जीत हासिल की।

पहले राउंड में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट के राइट हैंड ने Evolve MMA की स्टार को करीब-करीब नॉकआउट कर दिया था। ऐसा प्रतीत होने लगा था कि भारतीय एथलीट पहले राउंड में ही हार मान लेंगी। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी, दबाव को झेला और पहले राउंड के अंत में टॉप पोजिशन हासिल करने में सफलता पाई थी।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने दूसरे राउंड में मैच पर अपनी पकड़ बनाई। हालांकि, तीसरे राउंड में मेंग की फ्रंट किक ने एक बार फिर फोगाट को झकझोर दिया था, लेकिन फोगाट फाइट को दोबारा ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहीं और निरंतर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करती रहीं।

फोगाट ने एक एलीट लेवल की एथलीट को हराकर अपने आलोचकों को गलत साबित किया है। अब वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं।

#4 ONE Super Series डेब्यू मैच में मेक्सेन का शानदार प्रदर्शन

महान पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सिंग एथलीट अनीसा “C18” मेक्सेन अपने ONE Super Series डेब्यू में फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।

क्रिस्टीना मोरालेस भी हार मानने को तैयार नहीं थीं, लेकिन मेक्सेन ने शुरुआत से ही मैच का कंट्रोल अपने हाथों में रखा। उन्होंने खुद को दबाव से दूर रखते हुए हर छोटे से छोटे मौके का फायदा उठाया।

दूसरे राउंड में मेक्सेन ने बहुत तेजी के साथ कॉम्बिनेशन लगाया, जिसने मोरालेस को झकझोर दिया। मेक्सेन का अटैक तब तक जारी रहा, जब तक मोरालेस मैट पर नहीं जा गिरीं और अगले ही पल मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया गया।

ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद मेक्सेन से लोगों को काफी उम्मीदें थीं और अब उनका ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड के साथ ड्रीम मुकाबला भी संभव नजर आता है।

#5 बुंटान मॉय थाई स्ट्रॉवेट बेल्ट जीत की प्रबल दावेदारों में से एक

जैकी बुंटान ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में अर्जेंटीनी स्टार डेनियला लोपेज़ पर 3 राउंड्स तक बढ़त बनाए रखी।

पहले राउंड में बुंटान ने अपनी विरोधी को खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाकर चौंकाया, ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने ONE: FISTS OF FURY में वंडरगर्ल फेयरटेक्स को लगाया था।

Boxing Works टीम की स्टार ने अगले 2 राउंड्स में ज्यादा अटैक करना शुरू किया। लोपेज़ भी हार मानने को तैयार नहीं थीं, लेकिन अंत में फिलीपीना-अमेरिकी एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

लेफ्ट हुक अब बुंटान का सबसे खतरनाक हथियार बनता जा रहा है, जिसे वो बहुत तेजी के साथ लगाती हैं और साथ ही उनके पास कई अन्य तकनीक भी हैं। जितनी बार भी वो सर्कल में उतरीं हैं, बुंटान पहले से बेहतर दिखाई दी हैं।

जब भी ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट का अनावरण किया जाएगा, संभव है कि बुंटान को उस पहले चैंपियनशिप मैच में जगह दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY की सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty