5 अमेरिकी फाइटर्स जो अभी ONE Championship को डोमिनेट कर रहे हैं

Thanh Le Garry Tonon LIGHTS OUT 1920X1280 36 768x512

ONE Championship में दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स फाइट करते हैं, जिसमें कई सारे अमेरिकी फाइटर्स ने भी अपनी छाप छोड़ी है।

अमेरिका का कॉम्बैट खेलों में इतिहास बहुत लंबा रहा है और यहां के एथलीट्स कई वर्ल्ड फेमस ट्रेनिंग सेंटर्स और दिग्गज कोचों की निगरानी में ट्रेनिंग करते हैं इसलिए उनका सफल होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

अब ONE Championship ने Amazon Prime Video Sports के साथ 5 साल की डील साइन की है, जिसके तहत उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर साल में कम से कम 12 इवेंट्स को प्रसारित किया जाएगा। इसलिए उन अमेरिकी एथलीट्स के पास अब अपने फैंस को भी अपनी स्किल्स से प्रभावित करने का मौका होगा।

ये ब्रॉडकास्टिंग डील इस साल आगे चलकर शुरू होगी। उससे पहले यहां जानिए उन 5 अमेरिकी स्टार्स के बारे में जो ONE Championship में अपने डिविजन को प्रभाव जमाए हुए हैं।

ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली

एंजेला ली सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट हैं जो साल 2016 से एटमवेट डिविजन पर अपने प्रभुत्व कायम किए हुए हैं। वो इस दौरान सबसे पहली एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनीं और उसे 5 बार डिफेंड भी कर चुकी हैं।

उन्हें अपने ग्राउंड गेम के लिए जाना जाता है, इसी कारण उनके करियर की 11 में से 8 जीत सबमिशन से आई हैं। उनके पास रीयर-नेकेड चोक, ट्विस्टर, आर्मबार और नैक क्रैंक समेत कई अन्य खतरनाक सबमिशन मूव्स भी हैं।

उन्हें “अनस्टॉपेबल” नाम से जाना जाता है और उन्हें अपने जबरदस्त स्टैमिना के लिए भी पहचान मिली है। कई बार मुश्किल परिस्थिति में रहते हुए भी जबरदस्त वापसी कर चुकी हैं और ONE X में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ भी उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी कर जीत दर्ज की थी।

ली अब मां बन चुकी हैं, जिससे उन्हें और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही होगी।

युवा सनसनी विक्टोरिया ली

विक्टोरिया ली अपनी बड़ी बहन के नक्शेकदम पर चल रही हैं। 18 वर्षीय MMA स्टार के पास आक्रामक ग्रैपलिंग स्टाइल है और उनकी काफी स्किल्स एंजेला से मेल खाती हैं।

विक्टोरिया ने फरवरी 2021 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था और अभी तक 3-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है इसलिए अब वो अपना पूरा समय ट्रेनिंग को दे पाएंगी।

उन्हें “द प्रोडिजी” नाम से जाना जाता है और अभी तक 3 बार स्टॉपेज से जीत प्राप्त कर सबकी नजरों में खरी उतरी हैं और टॉप पर पहुंचने के लिए अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली

थान ली ONE में आने के बाद शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

वियतनामी-अमेरिकी एथलीट लगातार 5 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं और एक बार अपने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड भी किया है।

उन्होंने अपने पिता की देखरेख में टायक्वोंडो सीखना शुरू किया था। वहीं ली की मूवमेंट और किक्स बेहतरीन हैं और उनके हाथों में भी गज़ब की ताकत है।

कई एलीट ग्रैपलर्स से भिड़ने का अनुभव प्राप्त कर चुके ली अब BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, जिनसे चैंपियनशिप जीतना बहुत मुश्किल काम प्रतीत हो रहा है।

अब 26 अगस्त को ONE 160 में उन्हें चीनी पावरहाउस टांग काई के खिलाफ अपने फेदरवेट टाइटल को डिफेंड करना होगा।

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड

एक तरफ MMA एथलीट्स दुनिया भर में अमेरिका का परचम लहरा रहे हैं, लेकिन जेनेट टॉड ने दिखाया है कि अमेरिकी एथलीट्स स्ट्राइकिंग आर्ट्स में भी अच्छा कर सकते हैं।

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन टॉड अपने प्रोमोशनल डेब्यू में हार के बाद लगातार 6 मुकाबलों को जीत चुकी हैं और हर एक फाइट के साथ बेहतर नजर आई हैं।

इस दौरान वो स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनीं और मॉय थाई में भी 2 जीत दर्ज कर चुकी हैं।

अब 22 जुलाई को ONE 159 में “JT” की भिड़ंत ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में लारा फर्नांडीज़ से होगी और वो ONE में डबल चैंपियन बनने की उम्मीद कर रही हैं।

टॉप रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर जैरेड ब्रूक्स

जैरेड ब्रूक्स पिछले साल ONE Championship को जॉइन करने से पहले भी MMA में काफी अनुभव प्राप्त कर चुके थे।

ONE में आने के बाद वो टॉप-5 में से 3 कंटेंडर्स को हराकर रैंकिंग्स में पहला स्थान और ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ के खिलाफ टाइटल शॉट भी हासिल कर चुके हैं।

“द मंकी गॉड” एक बेहतरीन रेसलर और ग्रैपलर हैं, जो अपने फॉरवर्ड स्टाइल की मदद से अपने विरोधी को मैट पर गिराकर फाइट को फिनिश या स्कोरकार्ड्स में बढ़त हासिल करने की कोशिश करते हैं।

ब्रूक्स का मानना है कि वो वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेंगे और उनके अभी तक के प्रदर्शन को देखते हुए उनके दावे पर संदेह नहीं किया जा सकता।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)