थान ली ONE 160 में टांग काई के खिलाफ अपने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल का बचाव करेंगे

ThanhLe TangKai 1200X800 768x512

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली को आधिकारिक तौर पर अपने अगले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस मुकाबले की तारीख मिल गई है।

ONE 160 के मेन इवेंट में वियतनामी-अमेरिकी स्टार #1 रैंक के कंटेंडर टांग काई के खिलाफ अपनी प्रतिष्ठित बेल्ट को दावं पर लगाएँगे। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से शुक्रवार, 26 अगस्त को होगा।

मई 2019 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद से थान ली एक अपराजित फाइटर साबित हुए हैं।

लुइसियाना के एथलीट लगातार अपने 5 मुकाबले जीत चुके हैं। उनके पास 13-2 का रिकॉर्ड है। यही नहीं, वो 12 नॉकआउट व एक सबमिशन के साथ 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट भी रखते हैं।

पिछले मार्च को ONE: LIGHTS OUT में हुए उनके सबसे हालिया मुकाबले में थान ली ने पहली बार ग्रैपलिंग सुपरस्टार गैरी टोनन को महज 56 सेकेंड में नॉकआउट करते हुए अपने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

अब वो अपने सबसे बड़े खतरे को हराकर, अपने ताज का बचाव करने के साथ साथ अपने वर्चस्व का विस्तार करने की भी उम्मीद कर रहे हैं।

ली की तरह टांग काई भी किसी से कम नहीं हैं और दमदार प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

चीनी दिग्गज एथलीट के पास 14-2 का रिकॉर्ड है, जिन्होंने अपनी 86 प्रतिशत जीत नॉकआउट के माध्यम से ही अर्जित की हैं। वो वर्तमान में लगातार 9 मुकाबले जीत कर विजयरथ पर अग्रसर हैं।

हाल ही में टांग ने ONE X के पहले राउंड में दक्षिण कोरिया के पूर्व #1 रैंक के कंटेंडर किम़ जे वूंग को नॉकआउट के जरिए पराजित करते हुए 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया था।

उस हाईलाइट रील जीत के तुरंत बाद उन्होंने माइक को थामकर ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटियोटोंग से थान ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट की माँग की थी। अब उनका वो अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।

ONE 160 के अधिक समाचारों और बाउट्स घोषणाओं को जानने के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.