थान ली ने BJJ स्टार गैरी टोनन को 56 सेकंड में नॉकआउट कर वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया

Thanh Le Garry Tonon LIGHTS OUT 1920X1280 10 768x512

आत्मविश्वास से भरपूर थान ली ने केवल 56 सेकंड में जीत दर्ज कर अपने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को पहली बार सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है।

11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने #2 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन को हराकर अपने वर्ल्ड टाइटल को बचाने में सफलता पाई।

इस क्लासिक स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर मैच का अंत 5-डिग्री टायक्वोंडो ब्लैक बेल्ट होल्डर के हाथों कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन की MMA करियर की सबसे पहली हार के रूप में हुआ।

पहले राउंड की शुरुआत में टोनन ने ली पर कई हाई किक्स लगाईं।

वहीं डिफेंडिंग चैंपियन ने टोनन की आखिरी किक को पकड़ने की कोशिश की, जिससे “द लॉयन किलर” को अपने विरोधी के करीब आकर अटैक करने का मौका मिला।

ली ने पंच लगाकर बचने की कोशिश की, वहीं टोनन ने अशी गोरामी लेग लेस लगाने का प्रयास किया। इस बीच ली को हील हुक के खिलाफ बचाव करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने टोनन के चेहरे पर दमदार पंच भी लगाया।

Result For Thanh Le and Garry Tonon

50/50 और MidCity MMA टीम के स्टार ने 2 राइट हैंड्स लगाए, जिनमें से एक ने चैलेंजर को झकझोर दिया था। उसके बाद ली ने 3 और दमदार राइट हैंड्स लगाए और अगले ही पल रेफरी ने मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

ली के पहले टाइटल डिफेंस के बाद उनका रिकॉर्ड 13-3 का हो गया है और साथ ही उन्होंने खुद को डिविजन का सबसे खतरनाक स्ट्राइकर भी साबित किया है।

आगे चलकर उन्हें अपने फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को दोबारा डिफेंड करना होगा, लेकिन इसके अलावा उन्होंने एक-डिविजन ऊपर जाकर 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने की इच्छा भी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें: ONE: LIGHTS OUT – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)