ज़ाम्बोआंगा का मेंग पर पलटवार: ‘सर्कल में मेरे प्रदर्शन को देख सभी चौंक उठेंगे’

denice zamboangas greatest hits in one championship

ONE: UNBREAKABLE में #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर मेंग बो ने बड़ी जीत दर्ज की और बीते मंगलवार को उन्होंने कहा कि वो डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा को 2 राउंड्स में फिनिश कर सकती हैं।

ज़ाम्बोआंगा अभी विमेंस एटमवेट डिविजन में #1 रैंक की कंटेंडर हैं, उन्होंने चीनी एथलीट की चुनौती का जवाब भी दिया है।

ज़ाम्बोआंगा ने कहा, “अच्छा है कि वो मुझे 2 राउंड्स में फिनिश करने के बारे में सोचती हैं। मैं जरूर चाहूंगी कि ऐसा करने के लिए वो अपनी पूरी ताकत लगाएं, देखते हैं क्या होता है।”

मेंग 22 जनवरी के इवेंट में समारा “मरीतुबा” सेंटोस को हरा चुकी हैं और कहती हैं कि ज़ाम्बोआंगा के पास दमदार पंचों के अलावा कोई खतरनाक मूव नहीं है।

सच कहें तो “द मेनेस” की ग्राउंड स्किल्स भी शानदार हैं। पिछले साल अगस्त में वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग को उन्होंने कीलॉक लगाकर सबमिशन से हराया था। इसलिए ये बात समझी जा सकती है कि क्यों वो चीनी एथलीट की बात से सहमत नहीं हैं।

ज़ाम्बोआंगा ने कहा, “मेंग बो को बोलना बहुत पसंद है, लेकिन बोलना आपको मैच जीतने में मदद नहीं करता।”

“अभी नहीं तो कुछ समय बाद हम सर्कल में आमने-सामने होंगे और तब मुंह चलाना काम नहीं आएगा।”



जैसे ही COVID-19 के कारण लगी पाबंदियां हटनी शुरू हुईं, ज़ाम्बोआंगा का अगला मैच ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली से होना था। मगर प्रेग्नेंसी के कारण ली को ब्रेक लेना पड़ा इसलिए अगले वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए उनकी भिड़ंत मेंग के साथ तय नजर आ रही है।

दोनों साल 2019 में अपना डेब्यू करने के बाद से ही एटमवेट डिविजन में जबरदस्त प्रदर्शन करती आ रही हैं।

दोनों का ONE रिकॉर्ड 3-0 है, एक तरफ ज़ाम्बोआंगा, जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन, मेई “V.V” यामागुची और केउखोंग को हरा चुकी हैं।

दूसरी ओर, मेंग को लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन, प्रिसिला हरटाटी “ठाठी” लुम्बन गॉल और सेंटोस पर जीत मिल चुकी है।

Philippine mixed martial artist Denice Zamboanga leans forward with a cross

मेंग ने फिलीपीना एथलीट को 2 राउंड्स में फिनिश करने की बात कही है, वहीं ज़ाम्बोआंगा बोलने से ज्यादा सर्कल में उतरकर खुद को साबित करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “अब इंतज़ार है तो केवल हमारे मैच का, जहां मैं मुंह चलाने से ज्यादा स्ट्राइक्स लगाने पर ध्यान दूंगी।”

“मुझे लगता है कि मेरे प्रदर्शन को देख सभी चौंक उठेंगे। मैं केवल सर्कल में उतरकर अपने शॉट्स को लैंड करवाने पर ध्यान दूंगी।”

ये भी पढ़ें: मेंग बो की ज़ाम्बोआंगा को चुनौती: ‘मैं डेनिस को फिनिश कर सकती हूं’

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata