सिंगापुर में नॉकआउट की उम्मीद कर रहे हैं ट्रॉय वर्थेन

Troy Worthen defeats Chen Lei with ground and pound ONE EDGE OF GREATNESS

साल 2019 में अपने ONE Championship सफर की शुरुआत करने के बाद “प्रीटी बॉय” ट्रॉय वर्थेन 2020 में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगे।

अगले शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE के एक बेंटमवेट डिविजन कॉन्टेस्ट में अपराजित अमेरिकी एथलीट का सामना मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो से होने वाला है, जो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा।

वर्थेन इस साल 4 से 5 बार रिंग में उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे उन्हें बेंटमवेट डिविजन की रैंक्स में टॉप पर पहुंचने में मदद मिल सके। फिलहाल उनका पूरा ध्यान एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट के खिलाफ जीत दर्ज करने का है।

उन्होंने कहा, “मैं इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हूँ कि साल 2020 में क्या हासिल करने में सफल रहूंगा और मैं एक बार में एक ही मैच पर फ़ोकस करना चाहता हूँ।”

“अभी आगे के बारे में कुछ नहीं कह सकता, फिलहाल मेरे दिमाग में केवल 28 फरवरी ही घूम रही है।”

वर्थेन की ग्लोबल स्टेज पर पहली बाउट पिछले साल जुलाई में हुई थी और उनका रिकॉर्ड 6-0 का है।

पहले NCWA रेसलिंग चैंपियन ने ONE: MASTERS OF DESTINY में हुए अपने डेब्यू मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी शानदार रेसलिंग स्किल्स के सहारे अपने चीनी प्रतिद्वंदी “द घोस्ट” चेन रुई पर बढ़त बनाई और फिर ग्राउंड अटैक से दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की थी।

“प्रीटी बॉय” ने 4 महीने बाद ONE: EDGE OF GREATNESS में वापसी की जहाँ उन्होंने “रॉक मैन” चेन लेई को उसी अंदाज में मात दी जैसा कि उन्होंने अपने पहले मैच में किया था।

26 वर्षीय स्टार के लिए ये दूसरी जीत बेहद खास रही, वो पिछले साल ही सिंगापुर में शिफ्ट हुए हैं और Evolve टीम को जॉइन किया है। अब एक बार फिर वो सिंगापुर (जो उनके लिए दूसरे घर के सामान है) में शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।



उन्होंने कहा, “सिंगापुर में फाइट करने से हमेशा मुझे अच्छा महसूस होता आया है।

“शुरुआत से ही क्राउड का सपोर्ट मिलना शुरू हो जाता है। ऐसा लगता है मानो यूनाइटेड स्टेट्स के साथ सिंगापुर का भी प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ।”

इसके अलावा वर्थेन अपने अगले प्रतिद्वंदी के सम्मान में कुछ शब्द कहने से भी खुद को नहीं रोक पाए और वो अच्छी तरह वाकिफ हैं कि मार्क उनके लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। कीवी एथलीट मार्क, रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) के अपने शानदार सफर से होकर यहाँ आए हैं और शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग के खिलाफ आई पहले राउंड में नॉकआउट जीत उनके OWS करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक रही।

ग्लोबल स्टेज पर भी उनका जीत का दौर जारी है, पहले उन्होंने अनडिफेटेड दाइची ताकेनाका के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में वापसी कर जीत हासिल की और फिर चीनी बॉक्सर अयीडेंग जुमायी पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

एबेलार्डो के कुछ हालिया मैचों को स्टडी करने के बाद वर्थेन Fairtex gym के प्रतिनिधि के लचीलेपन और उनकी स्किल्स से काफी प्रभावित हुए हैं।

Troy Worthen strikes with Chen Lei at ONE EDGE OF GREATNESS

उन्होंने कहा, “उनकी ताकत का बहुत सम्मान करता हूँ और उनकी सबसे बड़ी ताकत ये है कि वो एक सच्चे फाइटर हैं।”

“वो रिंग में केवल फाइट करने के बारे में ही सोचते हैं। ताकेनाका के खिलाफ मैच में उन्हें लगातार अटैक झेलना पड़ रहा था लेकिन हर बार वो वापसी करने में सफल हो रहे, वो कमर के बल नीचे गिरे हुए थे, उनके लिए उस समय उठ पाना संभव नहीं था, इसके बावजूद वो एल्बो लगा रहे थे। इसी प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने उस मैच को फिनिश किया था।”

वर्थेन का मानना है कि यही चीजें इस मुकाबले को यादगार बनाने वाली हैं और संभव ही लोग इसे देख चौंक उठेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि लोग इस मैच को एक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर मुकाबले के रूप में देख रहे हैं और स्ट्राइकिंग के मामले में लोग मेरी अनदेखी करते आए हैं इसलिए उस हिसाब से मैं काफी लोगों को चौंका सकता हूँ।”

“मुझे अपनी रेसलिंग पर पूरा भरोसा है। अगर मैं ग्राउंड पर फाइट चाहता हूँ तो मैच भी उसी दिशा में आगे बढ़ेगा इसलिए मुझे लगता है कि हाई-लेवल ग्रैपलर्स मुझे कड़ी चुनौती दे सकते हैं लेकिन मार्क फेयरटेक्स शायद नहीं। मैं जानता हूँ कि वो एल्बो लगाएंगे इसलिए मुझे इस दौरान पूरी सावधानी बरतनी होगी।

“आखिर में ये 2 अलग-अलग स्टाइल्स का मैच है जो मुझे काफी सूट करता है।”

अब ग्लोबल स्टेज पर उनके नाम कुछ शानदार स्टॉपेज जीत आ गई हैं और वर्थेन का मानना है कि अपने रिकॉर्ड में वो एक और फिनिश जोड़ने वाले हैं।

हालांकि, एबेलार्डो भी ऐसा कर सकते हैं जो अपने करियर में 11 नॉकआउट फिनिश कर चुके हैं लेकिन “प्रीटी बॉय” को भरोसा है कि ONE: KING OF THE JUNGLE में उनका फिनिशिंग का दौर जारी रहने वाला है।

उन्होंने कहा, “मैं दूसरे राउंड में TKO स्टॉपेज का आदि हो चुका हूँ इसलिए इस बार भी मैं अपने फिनिशिंग के सिलसिले को जारी रख सकूंगा।”

“अगर हर बार इसी तरह का फिनिश कर फ़ेमस हुआ तो ये मेरे लिए बहुत अच्छी बात होगी।”

ये भी पढ़ें: टिफनी टियो के खिलाफ सबमिशन से जीत दर्ज करना चाहती हैं अयाका मियूरा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.