जेनेट टॉड का ONE Championship में अब तक का शानदार सफर

Janet Todd ONE KING OF THE JUNGLE

जेनेट “JT” टॉड को किकबॉक्सिंग के साथ-साथ मॉय थाई में भी महारत हासिल है और ONE Championship में अब तक का उनका प्रदर्शन शानदार ही रहा है।

टॉड मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और ONE एटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में भी नंबर-1 पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस का मनोरंजन करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है।

यहां आप थाईलैंड में आई एकतरफा जीत से लेकर चैंपियन बनने तक जापानी-अमेरिकी एथलीट के ग्लोबल स्टेज पर शानदार सफर को देख सकते हैं।

एक ही राउंड में 3 नॉकडाउन

Japanese-American Muay Thai sensation Janet Todd pulls off a DOMINANT win in Bangkok, finishing Wang Chin Long at 2:59 of Round 2! 🥊

Japanese-American Muay Thai sensation Janet Todd pulls off a DOMINANT win in Bangkok, finishing Wang Chin Long at 2:59 of Round 2! 🥊Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, May 10, 2019

“JT” ने मई 2019 में अपना ONE Super Series किकबॉक्सिंग डेब्यू किया था और उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश नहीं किया।

Boxing Works टीम की प्रतिनिधि का सामना थाईलैंड में हुए ONE: WARRIORS OF LIGHT में वांग चिन लोंग से हुआ और शुरुआत से लेकर अंत तक उन्होंने इस मैच पर पकड़ बनाए रखी।

पहले राउंड में टॉड ने नियमित रूप से वांग पर जैब, हुक्स और लो किक्स से प्रहार किया और साथ ही अपनी प्रतिद्वंदी के अटैक के खिलाफ भी मजबूती से डटी रहीं।

स्पष्ट रूप से “JT” को इस मैच में बढ़त हासिल थी और दूसरे राउंड में उन्होंने 3 बार वांग को नॉकडाउन किया था। पहले हुक और लो किक से चीनी स्टार मैट पर जा गिरीं और उसके कुछ ही समय बाद हाई किक से वो नीचे गिरी नजर आईं।

युवा स्टार एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ी हुईं लेकिन टॉड को रोकने वाला कोई नहीं था। अमेरिकी स्टार ने वांग की लीड लेग पर जोरदार लो किक लगाई जिससे चीनी सुपरस्टार तीसरी बार नीचे जा गिरीं और टॉड को अगले ही पल TKO (तकनीकी नॉकआउट) से विजेता घोषित किया गया।

टॉड ने “किलर बी” को चौंकाया

Janet Todd outstrikes former ONE Atomweight Kickboxing World Champion Chuang Kai Ting to clinch a massive majority decision win!

Janet Todd outstrikes former ONE Atomweight Kickboxing World Champion Chuang Kai Ting to clinch a massive majority decision win!📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, July 12, 2019

टॉड ने जुलाई 2019 में हुए ONE: MASTERS OF DESTINY में भी अपनी किकबॉक्सिंग स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया और “किलर बी” चुआंग काई टिंग पर जीत हासिल की थी।

एक पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पर विजय प्राप्त करना आसान नहीं था लेकिन “JT” इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार थीं। शुरुआत से ही उन्होंने लेग किक्स, बैकफुट पर रहते अपनी प्रतिद्वंदी के मूव्स को काउंटर किया और क्लिंच करते हुए चुआंग पर दमदार नी भी लगाई।

अमेरिकी स्टार ने दूसरे राउंड में और भी अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए अटैक करना शुरू कर दिया था, “किलर बी” को नी और किक्स से खूब क्षति पहुंचाई। यहां तक कि जब पूर्व चैंपियन ने किक लगाने की कोशिश की तो टॉड ने उनके दूसरे पैर को निशाना बनाया और उन्हें चतुराई के साथ मैट पर गिरा दिया।

हालांकि, दूसरे राउंड में मैच चुआंग के पाले में जाता दिखाई देने लगा था क्योंकि उन्होंने फ्रंटफुट पर रहते जबरदस्त बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाने शुरू कर दिए थे। लेकिन “JT” ने धैर्य नहीं खोया और लगातार शानदार तरीके से स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं।

आखिरी राउंड में एक तरफ “किलर बी” लगातार आगे आकर पंच लगा रही थीं, वहीं अमेरिकी एथलीट ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी के अटैक को कमजोर किया और कुछ जम्पिंग नी-स्ट्राइक्स भी लगाईं। आखिर में टॉड को बहुमत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।



टॉड की परफेक्ट हेड किक

Japanese-American star Janet Todd wipes out Ekaterina "Barbie" Vandaryeva with a 💥 CRACKING 💥 Round 2 knockout!

Japanese-American star Janet Todd wipes out Ekaterina "Barbie" Vandaryeva with a 💥 CRACKING 💥 Round 2 knockout!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY PART 1 में टॉड ने टोक्यो के फैंस का समय और पैसा व्यर्थ नहीं जाने दिया था।

एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा के मुकाबले रीच कम होने के बाद भी इस मॉय थाई मैच में “JT” ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की थी। अमेरिकी स्टार ने पंच और नी लगाईं और जल्द ही लेग किक्स भी लगानी शुरू कर दीं।

“बार्बी” ने भी आगे आकर पंच और बॉडी किक्स से टॉड को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन इस समय तक टॉड की लेग किक्स का प्रभाव एकातेरिना पर नजर आने लगा था, जिन्होंने पहले राउंड के आखिर में डिफेंसिव मोड अपना लिया था।

अमेरिकी स्टार ने दूसरे राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। उनकी किक्स पहले से भी खतरनाक साबित हो रही थीं और उनके जैब्स, राइट क्रॉस और लेफ्ट हुक्स सटीक निशाने पर लैंड हो रहे थे और उनकी प्रतिद्वंदी बेहद थकी हुई नजर आने लगी थीं।

दूसरे राउंड के आखिरी मिनट में “JT” ने जैब लगाए और फिर धमाकेदार अंदाज में वंडरीएवा को हेड किक लगाई जिससे वो अगले ही पल मैट पर गिरी नजर आईं।

टॉड ने स्टैम्प से हिसाब चुकता किया और वर्ल्ड टाइटल भी जीता

फरवरी 2019 में पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ हार के करीब एक साल बाद टॉड को ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपना बदला लेने का मौका मिला था।

ONE: KING OF THE JUNGLE में “JT” ने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स और हाई किक्स की मदद से 5 राउंड तक चले मुकाबले में जीत हासिल कर ही दम लिया।

मैच की शुरुआत में ही नजर आने लगा था कि अमेरिकी स्टार ने पिछली हार से सबक ले लिया है और वो लगातार अपनी वर्ल्ड चैंपियन प्रतिद्वंदी पर पंचों से अटैक करते हुए उन्हें बैकफुट पर धकेल रही थीं।

इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें दूसरे राउंड में मिला क्योंकि टॉड ने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन और लो किक्स के बाद स्टैम्प के जबड़े पर हाई किक लैंड कराई थी।

खैर, थाई स्टार इस अटैक के बाद भी मैच में बनी रहीं और जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन और लो किक्स लगाकर वापसी करने की कोशिश की। टॉड ने धैर्य नहीं खोया और साथ ही स्टैम्प के अटैक के जवाब में जैब्स और हाई किक्स लगा रही थीं।

मुकाबला पांचवें राउंड तक जा खिंचा और आखिर में टॉड ने जीत हासिल की।

एक तरफ स्टैम्प स्ट्राइक्स लगा रही थीं लेकिन “JT” बेहद तेजी के साथ पंच, हेड किक्स और जैब-क्रॉस लगाकर बढ़त हासिल करने में सफल रहीं।

आखिर में टॉड का प्रदर्शन उन्हें ना केवल स्टैम्प पर जीत दिलाने के लिए काफी साबित हुआ बल्कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल भी जीता था।

ये भी पढ़ें: जेनेट टॉड ने उस वर्ल्ड टाइटल जीत के बारे में बात की जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty