ऋतु फोगाट का सामना करने के लिए तैयार हैं स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp All Smiles Before Her Match Against Janet Todd

थाई सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स ONE Championship में अपनी वापसी के लिए उत्सुक हैं और वो बहुत कम समय में काफी सारी चीज़ें करना चाहती हैं।

COVID-19 के फैलाव के बाद लॉकडाउन होने की वजह से वर्तमान ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन थाईलैंड के रायोंग प्रांत में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

इस दौरान स्टैम्प अपने बॉयफ्रेंड रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं और अपने अगले कदम के बारे में विचार कर रही हैं।

सबसे पहले वो अपनी बड़ी विरोधी ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड को मैच के लिए चुनौती और अपने टाइटल को फिर हासिल करने का मौका पाना चाहती हैं। इसके बाद वो कॉम्बैट स्पोर्ट्स में इतिहास बनाने के लिए अपने सफर को जारी रखना चाहती हैं।

उन्होंने पहले कहा था, “मैं फिर से आम दिनों की तरह अपनी ट्रेनिंग पर वापस जाना चाहती हूं और फिर से रिंग में जाकर अपना वर्ल्ड टाइटल वापस (जेनेट टॉड से) लेना चाहती हूँ।”

“मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने सपने को पाने की फिर से कोशिश करना चाहती हूं। मैं तीन स्पोर्ट की वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हूं।”



कई सारी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं जो सर्कल में मॉय थाई स्टार के खिलाफ अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की परीक्षा लेना पसंद करेंगे।

रेसलिंग स्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और जूडो की दिग्गज इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा ने पहले कई बार फेयरटेक्स के साथ मुकाबला करने की इच्छा जताई है और वो इस विचार को लेकर उत्सुक है।

स्टैम्प ने कहा, “मैं ऋतु से पहले मिल चुकी हूँ, जब हम एक ही इवेंट में बाउट कर रहे थे। वो मुझसे कद में छोटी हैं लेकिन मुझसे बड़ी हैं। हमारे शरीर का प्रकार काफी अलग है।”

“इत्सुकी ग्राउंड गेम में अच्छी हैं। उन्हें रिका इशिगे के खिलाफ (अक्टूबर) में जीत मिली क्योंकि रिका छोटी थीं। इत्सुकी के पास मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ऋतु से ज्यादा अनुभव है। मैं मानती हूँ कि इत्सुकी और मेरे बीच एक फाइट शानदार रहेगी क्योंकि वो भी ऐसा ही चाहेंगी।”

Stamp Fairtex lands a cross on Bi Nguyen

दोनों ही मुकाबले स्टैम्प के लिए मुश्किल होंगे क्योंकि वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 4-0 के रिकॉर्ड के साथ अजेय हैं। हर एक विरोधी ग्रैपलिंग में उन्हें कड़ी टक्कर देगी।

फोगाट 156 सेंटीमीटर हाइट के साथ भले ही तीनों में सबसे छोटी और कम अनुभवी हैं लेकिन वो कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और वो अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से प्रोफेशनल करियर में 2-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं।

हिराटा भी अपराजित रही हैं। ये जापानी एथलीट थर्ड-डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-0 का है। उन्होंने सर्कल में अपने हर प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है।

Stamp Fairtex emotional after her second mixed martial arts win

स्टैम्प को पता है कि उन्हें ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की बराबरी करने के लिए अपने ग्राउंड गेम में सुधार करना होगा।

हालांकि, थाई स्टार को भरोसा है कि उन्होंने फोगाट और हिराटा के साथ मुकाबला करने के लिए तैयारी कर ली है और शायद वो उनके शानदार रिकॉर्ड को भी खराब कर दें।

स्टैम्प ने कहा, “मुझे पता है कि मैं अभी ग्राउंड गेम में (एंजेला ली को) चुनौती देने के लिए अच्छी नहीं हूँ। मैं ऋतु और इत्सुकी दोनों का सामना कर सकती हूँ। मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है।”

ये भी पढ़ें: एंजेला ली ने डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ होने वाले टाइटल मैच को लेकर बात की

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)