ONE Super Series की टॉप-10 विमेंस एथलीट

Stamp Fairtex makes her way to the Circle with dancers

2 साल से भी कम समय में ONE Super Series का विमेंस मॉय थाई और किकबॉक्सिंग रोस्टर काफी शानदार बन चुका है।

करीब हर महीने ग्लोबल स्टेज पर नए चेहरे सामने आ रहे हैं लेकिन अभी हम ONE की फ़ीमेल रैंक्स की टॉप-10 एथलीट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

जेनेट टॉड

Janet Todd poses with her newly-won ONE Atomweight Kickboxing World Title

ONE Championship में सभी डिविजन की सबसे एक्टिव एथलीट्स में से एक को आखिरकार उनकी कड़ी मेहनत का फल मिल ही गया है। हम यहां बात कर रहे हैं जेनेट “JT” टॉड की, जिन्होंने ONE: KING OF THE JUNGLE में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया है।

ONE में अपने सभी 5 मैचों में उन्होंने लगातार इस बात को साबित किया है कि वो हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं और उनके पास नॉकआउट पावर भी है जिससे वो दुनिया के बेस्ट एथलीट्स को फिनिश करने में भी सक्षम हैं।

स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex with her ONE Atomweight Muay Thai and Kickboxing World Title belts

पिछले महीने चाहे स्टैम्प फेयरटेक्स को अपना ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा हो लेकिन वो अभी भी ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनी हुई हैं और ONE Super Series में अभी तक जितना सबकुछ उन्होंने हासिल किया है, शायद ही कोई अन्य एथलीट कर पाए।

थाई सुपरस्टार ने ग्लोबल स्टेज में कदम रखते हुए किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिया था और उसके कुछ महीने बाद ही दूसरे स्पोर्ट में भी वर्ल्ड चैंपियन बनीं। इसी के साथ वो पहली 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन भी बनी थीं।

केवल 23 साल की उम्र में स्टैम्प ने बहुत कुछ हासिल कर लिया है और अभी उनके सामने पूरा करियर पड़ा है। जब भी वो सर्कल में उतरती हैं तो सभी का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं, खासतौर पर अपने डांस मूव्स से।

चुआंग काई टिंग

“Killer Bee” Chuang Kai Ting

“किलर बी” चुआंग काई टिंग, योचेरी सिटयोटोंग को 5 राउंड तक चले जबरदस्त मुक़ाबले में हराकर पहली विमेंस एथलीट बनीं जिन्होंने ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल जीता था।

आपको बता दें कि उन्हें बचपन में अपने माता-पिता द्वारा अनाथालय में छोड़ दिया गया था। लेकिन उनकी दादी ने उन्हें इस बुरे दौर से निकाला और उनका पालन-पोषण किया।

अब वो दुनिया की टॉप किकबॉक्सर्स में से एक बन गई हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो अपनी सफलता से दुनिया की अन्य लड़कियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।

विक्टोरिया लिपियांस्का

Viktoria Lipianska defeats Amber Kitchen IMGL0399.jpg

पूर्व फिगर स्केटर विक्टोरिया लिपियांस्का 16 साल की उम्र में मॉय थाई की शुरुआत करने के बाद आज स्लोवाकिया की सबसे बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बन चुकी हैं और दुनिया के कई टॉप सुपरस्टार्स को भी मात दे चुकी हैं। जिनमें अल्मा जुनिकु एम्बर “AK 47” किचन भी शामिल हैं और इन्हें विक्टोरिया ने ONE में आने से पहले हराया था।

ONE: IMMORTAL TRIUMPH में अपने डेब्यू मुक़ाबले में ही उन्होंने दिखा दिया था कि उनके पास वो स्किल्स हैं जिनसे वो स्ट्रॉवेट डिविजन में टॉप तक पहुंचने तक का सफर तय कर सकती हैं। अगर वो ऐसा ही प्रदर्शन करने में सफल रहती हैं तो संभव ही पहले स्ट्रॉवेट विमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए उनका नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा।

अल्मा जुनिकु

ONE Super Series Muay Thai star Alma Juniku

ऐसे बहुत ही कम एथलीट रहे हैं जिन्होंने बेहद छोटी सी उम्र में अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया हो और अल्मा जुनिकु उनमें से एक हैं। 18 साल की उम्र में ही ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने मॉय थाई के 2 वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिए थे और ONE में भी उनका शानदार सफर अभी जारी है।

पिछले साल डेब्यू करने के बाद जुनिकु को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिला और इस बार उन्हें स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना करना था। हालांकि, वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाईं लेकिन अभी उनकी उम्र केवल 20 साल है और संभव ही भविष्य में उन्हें कई वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने वाले हैं।

एकातेरिना वंडरीएवा

Ekaterina Vandaryeva will make her ONE Super Series debut against Janet Todd at ONE: CENTURY

एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को उनका निकनेम अपनी सुंदरता के कारण दिया गया था लेकिन वो केवल सुंदर ही नहीं हैं बल्कि उनकी मार्शल आर्ट्स स्किल्स भी शानदार हैं।

बेलारूसी एथलीट दुनिया के काफी सारे देशों में इवेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और 3 बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी रहीं, खासतौर पर उन्हें अपने प्रतिद्वंदी को उन्हीं के घरेलू फैंस के सामने हराना पसंद है। खास बात ये है कि इतना सब हासिल करने के दौरान ही उन्होंने अपनी बेटी को भी पाला है, ये दर्शाता है कि वो दुनिया की सबसे टफ़ महिलाओं और माँ में से एक हैं।

जोरिना बार्स

Kickboxing and Muay Thai World Champion Jorina Baars

जोरिना “जोजो” बार्स का अब तक का सफर शानदार रहा है। डच स्टार ने केवल 17 साल की उम्र में पहला नेशनल और साथ में यूरोपियन टाइटल्स भी जीते थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और यूरोपियन लेवल पर 6 अन्य टाइटल जीते और साथ में 6 वर्ल्ड टाइटल्स भी उन्होंने अपने नाम किए।

वो 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद 15 साल से भी ज्यादा समय तक अनडिफेटेड रहीं और इस दौरान उन्होंने करीब 50 मैच जीते। इसी रिकॉर्ड के कारण उन्हें महान एथलीट्स की सूची में शामिल किया जाता है।

अब वो ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल पर अपनी नजरें गड़ाए बैठी हैं जिससे उनके शानदार सफर में एक और टाइटल जुड़ सके।

ऐनी लाइन होगस्टैड

Anne Line Hogstat defeats Alma Juniku

ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड का मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। हालांकि, नॉर्वे की एथलीट ने केवल 14 प्रोफेशनल मुक़ाबले जीते हैं लेकिन इस दौरान वो 2 ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं, इसके साथ 5 रीज़नल टाइटल भी उनके रिकॉर्ड को खास बनाते हैं।

32 वर्षीय स्टार को चाहे अपने ONE डेब्यू में अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने का मौका ना मिला हो लेकिन अल्मा जुनिकु पर आई जीत के बाद ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि वो जल्द ही स्टैम्प या टॉड को उनके टाइटल के लिए चैलेंज कर सकती हैं।

क्रिस्टीना ब्रूयर

Christina Breuer celebrates her win against Jorina Baars

ONE में आने से पहले क्रिस्टीना ब्रूयर यूरोप की बेस्ट किकबॉक्सर्स में से एक हुआ करती थीं लेकिन अब उन्हें दुनिया की टॉप एथलीट का दर्जा हासिल हो चुका है क्योंकि वो जोरिना बार्स को हराने वाली पहली एथलीट बनी थीं।

ONE में करियर की शुरुआत के लिए कुछ ही बेहतर प्लेटफॉर्म और ये जीत इस जर्मन एथलीट के लिए बिना कोई संदेह शानदार साबित हुई, जो बताती है कि उन्हें बेस्ट इन द वर्ल्ड क्यों कहा जाता है। अब बेस्ट इन द वर्ल्ड बने रहने के लिए उन्हें केवल ONE वर्ल्ड टाइटल की जरूरत है।

इमान बारलौ

Kicboxing and Muay Thai World CHampion Iman Barlow in ONE Championship

इमान “प्रीटी किलर” बारलौ ONE Super Series की स्ट्रॉवेट डिविजन से जुडने वाली सबसे नई एथलीट्स में से एक हैं। वो मार्शल आर्ट्स परिवार से आती हैं इसलिए अपने बचपन से ही इस स्पोर्ट से वाकिफ रही हैं।

26 वर्षीय स्टार आज दुनिया की सबसे बेहतरीन एथलीट्स में गिनी जाती हैं, जिनका रिकॉर्ड 93-6 का है। अपने करियर में वो काफी सारे टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं लेकिन अब वो अपने शानदार रिकॉर्ड में ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल को जोड़ने का ख्वाब देख रही हैं।

ये भी पढ़ें: 5 राउंड तक चले धमाकेदार मुक़ाबले में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर चैंपियन बनीं जेनेट टॉड

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400