जोरिना बार्स के बारे में
स्टेटस: पूर्व ONE एथलीट
ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोरिना बार्स महज 7 साल की उम्र से किकबॉक्सिंग कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेनिस और आइकीडो समेत कई खेलों में हाथ आजमाया था, लेकिन किसी भी खेल ने उन्हें किकबॉक्सिंग जितना आकर्षित नहीं किया। बार्स ने 12 साल की उम्र में अपना पहला मुकाबला किया और तभी से उनका सपना वर्ल्ड चैंपियन बनने का था।
बार्स ने 17 साल की उम्र में अपने पहले डच और यूरोपियन खिताब जीते। इसके बाद उन्होंने चार डच खिताब, चार यूरोपियन खिताब और छह वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए, जिनमें ISKA और Lion Fight की बेल्ट भी शामिल हैं। अब दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली इस दिग्गज एथलीट ने लगभग 50 प्रोफेशनल मुकाबलों के बाद भी अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा है। उन्हें सर्वकालीन महान महिला किकबॉक्सरों में से एक माना जाता है।
बार्स अपनी लंबाई और रीच (पहुंच) का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए विरोधियों को अपनी स्ट्राइक्स की पहुंच के अंतिम छोर पर रखने में माहिर हैं। इसके अलावा वो क्लिंच से नी स्ट्राइक्स लगाने में भी बेहद कुशल हैं। उनका मानना है कि ONE Championship में मुकाबला करना उनकी 24 साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है और आखिरकार वो पहचान हासिल करने का बेहतरीन अवसर है, जिसकी वो हकदार हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
किकबॉक्सिंग
विभाजित निर्णय
SD
राउंड 3 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
क्रिस्टीना ब्रूयरजर्मनी
|
जर्मनी |
Age Of Dragons |
German sensation Christina Breuer defeats the previously undefeated Jorina Baars via split decision! |
||||