साल 2020 में इन 2 योद्धाओं का सामना करना चाहते हैं ट्रॉय वर्थेन

Troy Worthen celebrates his defeat of Chen Rui at ONE: MASTERS OF DESTINY

साल 2019 की शुरुआत में ट्रॉय वर्थेन “प्रीटी बॉय” मौकों की तलाश में इधर से उधर घूम रहे थे और कुछ समय बाद ही उन्हें ONE में आने का मौका मिला।

इस दौरान उन्होंने सिंगापुर में इवॉल्व फाइट टीम को जॉइन किया और थोड़े ही समय में वो ONE चैंपियनशिप की बेंटमवेट डिवीजन के स्टार एथलीट बन बैठे।

अभी तक जितनी भी बाउट उन्होंने लड़ी हैं उनमें ट्रॉय ने अपने प्रतिद्वंदी को धूल ही चटाई है। उनका रिकॉर्ड अब 6-0 का हो गया है जिनमें 2 दूसरे राउंड में आई तकनीकी नॉकआउट की जीत भी शामिल हैं।

 

पिछले महीने यानी नवंबर में आयोजित हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में उन्होंने चेन लेई को हराया था।

“प्रीटी बॉय” को अपने चीनी प्रतिद्वंदी पर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली थी और करीब पूरे मुकाबले में उन्हीं का वर्चस्व कायम रहा। दूसरे राउंड को खत्म होने में कुछ ही सेकेंड बाकी थे लेकिन हर एक सेकेंड के साथ ट्रॉय का प्रहार और भी तेज होता जा रहा था इसलिए रेफरी ने कांटेस्ट को रोकना ही ठीक समझा।

“मुझे लगता है कि उस बाउट में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कुछ हद तक यह एहसास भी हुआ कि मुझे ग्रैपलिंग के बजाय स्ट्राइकिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए था। इससे मैं जल्दी जीत दर्ज कर सकता था लेकिन अब भी परिणाम से मैं खुश हूँ।“

साल 2019 के सबसे सफल एथलीट्स में से एक रहे ट्रॉय वर्थेन अब अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए फ्लोरिडा वापस लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप्स का पूरा फायदा कैसे उठाएं

“जबसे मैं सिंगापुर में आया हूँ तभी से कैंप में ट्रेनिंग ले रहा हूँ, इसलिए मुझे थोड़े आराम की ज़रूरत है। अपने परिवार को मैंने पिछले 1 साल से देखा तक नहीं है इसलिए उनसे मिलना भी एक सुखद एहसास होगा।“

ब्रेक के बावजूद ट्रॉय अगले साल पर अभी से अपना ध्यान केंद्रित कर चुके हैं। उम्मीद है कि वो साल 2020 में भी अपनी विनिंग स्ट्रीक को ऐसे ही जारी रखेंगे।

वर्थेन को लगता है कि अभी उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। अभी तक उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर्स को डोमिनेट किया है लेकिन उनका लक्ष्य यह है कि उन्हें आने वाले साल में स्ट्राइकर्स के बजाय ग्रैपलर्स से लड़ने का ज्यादा मौका मिले और इसके लिए उनके दिमाग में 2 एथलीट्स का नाम घूम रहा है।

यह भी पढ़ें: ब्राजीलियन जिउ-जित्सू के 6 बड़े फायदे

जापान के शुया कामिकुबो “स्टेल्थ” उनमें से एक हैं जिनका फिलहाल प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-1 का है।

पहले उन्होंने ONE: CLASH OF LEGENDS में डे ह्वान किम “ओट्टोगी”  को और फिर ONE EDGE OF GREATNESS में ब्रूनो पुची “पुचीबुल” को हराया था।

“ब्रूनो पुची के खिलाफ शुया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मैं उनकी स्किल्स का आदर भी करता हूँ।

बेंटमवेट डिवीजन में उनका रिकॉर्ड अब 4-0 का है इसलिए मैं उम्मीद करता हूँ कि अगले साल किसी ना किसी इवेंट में हमारा एक-दूसरे से सामना होगा। शायद लोग भी ग्रैपलर्स के बीच की इस धमाकेदार फाइट का लुत्फ़ उठाना चाहेंगे।“

वर्थेन की लिस्ट में दूसरा नाम युसुप सादुलेव का है जिन्हें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में बिबियानो फर्नांडीस “द फ़्लैश” के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

Troy Worthen defeats Chen Lei at ONE EDGE OF GREATNESS

बिबियानो का साल 2019 में जीत-हार का रिकॉर्ड क्रमशः 2-1 का रहा और साल के अंत में उनका प्रोफेशनल करियर रिकॉर्ड 19-5-1 पर जा पहुंचा है।

ONE: FOR HONOR में हुए फेदरवेट डिवीजन मुकाबले में उन्हें थान ले के खिलाफ हार मिली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने बेंटमवेट डिवीजन में वापसी करने का फैसला लिया जहाँ वो ज्यादा अफल साबित हो रहे थे।

बेंटमवेट डिवीजन में वापसी करने के बाद उन्हें ONE: DREAMS OF GOLD में डे ह्वान किम पर जीत मिली और ONE: AGE OF DRAGONS में उन्होंने दाइची ताकेनाका को हराया।

साल 2020 में इन 2 योद्धाओं से फाइट करना वर्थेन के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

“सादुलेव फिलहाल अपनी विनिंग स्ट्रीक को बनाए हुए हैं और वो इस डिवीजन का बहुत बड़ा नाम हैं और सालों से बड़े-बड़े स्टार एथलीट्स को हराते आ रहे हैं।“

“मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूँ कि मैं भी कुछ करने में सक्षम हूँ, केवल स्ट्राइकर्स को ही नहीं बल्कि ग्रैपलर्स को भी हरा सकता हूँ।“

यह भी पढ़ें: अली मोटामेड का ONE चैंपियनशिप में आने तक का मुश्किलों भरा सफर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.