नॉकआउट के जरिए दूसरा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच जीतना चाहती हैं ऋतु फोगाट

Ritu Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS JHW_7625 768x512

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट, ONE: KING OF THE JUNGLE में मुकाबला करती हुई नजर आएंगी। उनका मानना है कि वो एक और शानदार जीत हासिल करेंगी।

शुक्रवार, 28 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट अपने दूसरे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में “मिस रेड” वू चाओ चेन का सामना करेंगी।

फोगाट ने पिछले साल नवंबर में ONE Championship में शानदार डेब्यू करते हुए दक्षिण कोरिया की नाम ही किम को पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) के जरिए मात दी थी। वो नए खेल में लगातार आगे बढ़ने की कोशिशें जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रही हूं और अगली बाउट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

“मैं हर दिन लगातार ट्रेनिंग ही कर रही हूं और मेरा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ मैच पर है। मैं अपनी स्ट्राइकिंग पर काफी काम कर रही हूं और इसमें बहुत सुधार भी हुआ है।”

वू The Home Of Martial Arts में नईं हैं, लेकिन वो एक शानदार स्ट्राइकिंग वाली एथलीट हैं। “मिस रेड” चीनी ताइपे में किकबॉक्सिंग और सांडा चैंपियन हैं, इन दोनों खेलों में उनका अनुभव करीब 20 मैचों का है।

36 वर्षीय इस एथलीट ने एशियन जिउ-जित्सु चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता हुआ है।

अपनी प्रतिद्वंदी की ताकत और उससे होने वाले खतरे से कहीं ज्यादा ऋतु का ध्यान इस बात पर है कि वो खुद क्या कर सकती हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी कमजोरियों पर लगातार काम किया है।



उन्होंने बताया, “मैंने उनके मैचों की कुछ वीडियो देखी हैं, लेकिन उनके लिए कोई खास प्लान तैयार नहीं किया है।”

“मैं अपनी कमियों पर काम कर रही हूं। अपने ग्राउंड गेम पर भी काफी काम कर रही हूं।”

“द इंडियन टाइग्रेस” इस मैच को लेकर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं क्योंकि ये मैच सिंगापुर में होने जा रहा है, जहां वो पिछले साल से ट्रेनिंग कर रही हैं। मैच के लिए उन्हें अपनी Evolve टीम का पूरा समर्थन हासिल होगा।

इसके अलावा मैच को देखने के लिए खास लोग भी आ रहे हैं, जिसकी वजह से ऋतु को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, “Evolve टीम के सभी साथी वहां मेरा समर्थन करने के लिए मौजूद होंगे, जो कि मेरी लिए एडवांटेज होगी।”

“अगर किसी दूसरे देश में इवेंट होता तो मैं और मेरे कोच ही जा पाते, इस बार इवेंट के लिए मेरे मम्मी-पापा भी आ रहे हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा कि उनके सामने पहली बार मैच में उतरूंगी।

“माता-पिता कभी एक साथ में मेरा रेसिलंग मैच नहीं देख पाए। ये पहली बार होगा कि जब वो मेरा मैच देखने के लिए आ रहे हैं। इसको लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।”

Ritu Phogat takes Nam Hee Kim down at ONE AGE OF DRAGONS

इस मैच में यकीनन प्रेशर फोगाट पर होगा क्योंकि करोड़ों फैंस की नजरें उनपर होंगी।

हरियाणा से आने वालीं इस एथलीट की पूरी कोशिश मैच में अच्छा प्रदर्शन कर देशवासियों को खुशी का मौका देने पर होगी। उनका कहना है कि वो फैंस से मिलने वाले सपोर्ट से प्रेरणा लेकर यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगी।

25 वर्षीय सुपरस्टार ने बताया, “मैं बस यही कहूंगी कि जिस तरह से मैंने रेसलिंग में इतना कुछ किया है, उसी तरह मिक्सड मार्शल आर्ट्स में भी देश का नाम ऊंचा करूंगी।”

“अपने डेब्यू की तरह ही इस मैच को भी पहले राउंड में खत्म करने की कोशिश करूंगी। इसके अलावा मेरी पूरी कोशिश होगी कि स्ट्राइकिंग की वजह से नॉकआउट जीत हासिल करूं।”

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट का रेसलिंग फीनोम से ONE सुपरस्टार बनने तक का सफर

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25