ऋतू फोगाट ने डेब्यू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की

Ritu "The Indian Tigress" Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS

भारतीय रैसलिंग सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने अनोखे और बेहतरीन अंदाज में अपना MMA डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी पहली फाइट ONE: AGE OF DRAGONS में लड़ी जहाँ उन्होंने केवल 3 मिनट 37 सेकेंड के अंदर दक्षिण कोरिया की “कैप्टन मार्वल” नाम ही किम को हराते हुए अपने मिक्स्ड मार्शियल आर्ट्स करियर का शानदार आगाज किया है।

इस 25 वर्षीय फाइटर ने अपना पहला ही मुकाबला TKO यानी नॉकआउट के जरिए जीता है और शायद उनके करियर की इससे अच्छी शुरुआत हो भी नहीं सकती थी।

🇮🇳 DOMINANT DEBUT 🇮🇳

🇮🇳 DOMINANT DEBUT 🇮🇳Indian phenom Ritu Phogat scores a Round 1 TKO against Nam Hee Kim to pick up her first victory in mixed martial arts!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

ऋतू रैसलिंग बैकग्राउंड से आती हैं और कई बार नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। हालांकि वो फाइट से पहले काफी ज्यादा नर्वस थीं लेकिन उन्होंने अपनी सभी परेशानियों को दूर करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहले ही राउंड में जीत दर्ज की है। शुरुआत में ऋतू को थोड़ी परेशानी जरुर हुईं लेकिन समय बीतने के साथ ही उन्होंने मुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली।

जिस तरह फोगाट के पंच और एलबोज़ बरस रहे थे उससे दक्षिण कोरिया की फाइटर को भी अंदाजा हो चुका था कि वो बड़ी मुसीबत में फंस चुकी हैं जिससे बाहर निकलना उनके लिए आसान नहीं था।

Ritu Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS in Beijing, China

30 सेकेंड से भी ज्यादा समय तक ऋतू लगातार किम पर पंच बरसाती रहीं लेकिन कोरियाई फाइटर के पास इन पंचों का कोई जवान नहीं था और इसी कारण रेफरी ओलिविएर कोस्ट ने कांटेस्ट को रोक दिया। इसी तरह धमाकेदार अंदाज में ऋतू फोगाट ने अपनी पहली MMA फाइट जीती है।

जिस तरह भारतीय फाइटर ने रेसलिंग से नए खेल में कदम रखकर पहले ही मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीता है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले कुछ महीनों में वो विमेंस एटमवेट डिवीजन के वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कैसे ऋतू फोगाट की कामयाबी में रहा परिवार का अहम योगदान

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.