ऋतु फोगाट 2020 में ONE वर्ल्ड टाइटल पर निशाना साधना चाहती हैं

Ritu Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS YK 7239 768x511

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आइकन बनने की तमन्ना है। उन्होंने अब तक अपने इस सपने को सच करने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

वो भारत से सिंगापुर पिछले साल Evolve में औपचारिक रूप से ट्रेनिंग लेने आई हैं। इस कदम ने उनको कई तरीकों से फायदा भी पहुंचाया है।

कई महीनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद फोगाट ने नवंबर में चीन के बीजिंग में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में जीत के साथ प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की।

दक्षिण कोरिया की “कैप्टन मार्वल” नाम ही किम को भारतीय एथलीट ने कैनवस पर ले जाने के लिए अपनी ग्रैपलिंग क्षमता का इस्तेमाल किया। उन्होंने विरोधी को जमीन पर गिराकर तब तक पंच और कोहनी का प्रयोग करके हमले किए, जब तक कि रेफरी ने ओपनिंग राउंड में ही मैच रोक नहीं दिया।

ग्लोबल स्टेज पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) जीत के साथ 25 वर्षीय एथलीट ने विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का लक्ष्य रखा है। इस खास बातचीत में उन्होंने अपने महत्वपूर्ण साल 2019 और अगले साल 2020 में अपने लक्ष्यों के बारे में खुलकर बात की।

🇮🇳 DOMINANT DEBUT 🇮🇳

🇮🇳 DOMINANT DEBUT 🇮🇳Indian phenom Ritu Phogat scores a Round 1 TKO against Nam Hee Kim to pick up her first victory in mixed martial arts!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

ONE Championship: 2019 आपके लिए एक शानदार साल रहा था। आपने रेसलिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलतापूर्वक कदम रखा। ये सफर कितना चुनौतीपूर्ण रहा है?

ऋतु फोगाट: मेरे लिए ये आसान नहीं था। आप जब एक खेल छोड़कर किसी नए खेल में शामिल होते हैं तो चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूर होना ही पड़ता है। एक नए देश में रहना और खेल की शर्तों का आदि होना आसान नहीं है। मैंने अब खुद को इन सबके अनुकूल बना लिया है।

ONE: आपने व्यक्तिगत स्तर पर किन बदलावों का अनुभव किया है?

ऋतु फोगाट: ढेर सारी चीजें बदल गई हैं। अब जब मैं अपने परिवार से दूर रहती हूं तो खुद के लिए खाना बनाती हूं और सभी तरह के काम भी खुद ही करती हूं। मुझे अब भी वो चटनी याद आती है, जो मेरी माँ बनाती थीं। मुझे हर दिन यहां खाना बनाना पड़ता है, फिर भी मां के हाथ के बने खाने का टेस्ट किसी और चीज में नहीं आ पाता है।

ONE: इस बदलाव के बारे में सबसे कठिन बात क्या रही है?

ऋतु फोगाट: मेरे लिए सबसे मुश्किल काम नए खेल के लिए खुद को अनुकूल बनाना था, जिसमें समय और धैर्य लगता है। हालांकि, इसमें मेरे रेसलिंग के बैकग्राउंड ने थोड़ी बहुत मदद भी की। मुझे अपने कोच और साथियों से काफी उत्साहजनक बातें और तारीफें मिलीं, जिसने मुझे इसका हिस्सा बनने के लिए और अधिक प्रेरित किया।

Indian wrestling star Ritu Phogat strikes at Evolve in Singapore

ONE: Evolve में ढेर सारे वर्ल्ड क्लास कोच और वर्ल्ड चैंपियंस के साथ में ट्रेनिंग करते हुए कैसा लगता है, इस बारे में बताएं?

ऋतु फोगाट: अलग-अलग देशों के यहां बहुत सारे एथलीट हैं। मेरे उनके साथ संबंध भी बहुत अच्छे हैं। हम सब एक बड़े परिवार की तरह हैं और साथ मिलकर चलते हैं।

मैं ब्राजील की माइरा मज़ार के सबसे करीब हूं, जो मेरे लिए एक बड़ी बहन की तरह हैं। हम एकसाथ ट्रेनिंग करते हैं। मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। गलती होने पर वो मुझे डांटती भी हैं (हंसते हुए बोलीं)। फिर भी वो मुझे सिखाती हैं और मैं जब गलती करती हूं तो उसे सही करवाती हैं।

ONE: आपने नवंबर में नाम ही किम के खिलाफ एक सफल आगाज किया था। वो अनुभव कैसा रहा था?

ऋतु फोगाट: मैं वास्तव में उस मैच को लेकर बहुत उत्साहित थी क्योंकि वो मेरा डेब्यू था। मैंने कई रेसलिंग मैचों में प्रतिस्पर्धा की है लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में उतरना मेरे लिए वास्तव में नया था। मैंने अपनी ट्रेनिंग पर पूरा फोकस रखने और अपना 100 पर्सेंट देने का फैसला किया, जिसका मुझे फायदा मिला।

ONE: आप पहले राउंड में ही TKO से जीतीं, कैसा लगा?

ऋतु फोगाट: मेरा कॉन्फिडेंस 10 गुना बढ़ गया। फैंस से मिले प्यार ने मुझे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। मैंने मैच के बाद अपने पिता से बात की। खास बात रही कि उनके पास भी मैच के बारे में कहने के लिए कई सारी अच्छी चीजें थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें खिताब पाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

Ritu "The Indian Tigress" Phogat defeats Nam Hee Kim at ONE AGE OF DRAGONS

ONE: भविष्य की ओर देखते हुए 2020 में आपका क्या लक्ष्य है?

ऋतु फोगाट: मेरा लक्ष्य मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत के लिए चैंपियनशिप बेल्ट जीतना है। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। मैं अपनी स्ट्राइकिंग पर भी अधिक ध्यान केंद्र करने की कोशिश कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि 2020 में अपना ख्वाब पूरा कर लूंगी।

ONE: विमेंस एटमवेट डिविजन ज्यादा से ज्यादा दावेदारों से भरा हुआ है। क्या कोई खास एथलीट है, जिसका आप आगे सामना करना चाहेंगी?

ऋतु फोगाट: मैं रोज ट्रेनिंग कर रही हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरा विरोधी कौन है। मैं हमेशा उसके लिए तैयार हूं। वो कोई भी हो सकता है। मैं प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

ये भी पढ़ें: पूजा तोमर अपनी जिंदगी के सबसे बड़े मुकाबले के लिए हैं तैयार

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.