ONE Championship के स्टार्स ने मत्सुशीमा Vs. टोनन के मैच की भविष्यवाणी की

Koyomi Matsushima and Garry Tonon, the co-main event performers of ONE: BIG BANG

शुक्रवार, 4 दिसंबर को फैंस को फेदरवेट डिविजन के 2 टॉप कंटेंडर्स के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा।

ONE: BIG BANG के को-मेन इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा का सामना अरपराजित रहे #5 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन से होगा।

मत्सुशीमा अपने स्टैंड-अप गेम की मदद से सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक बन गए हैं, लेकिन उनके अमेरिकी प्रतिद्वंदी कई बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अभी तक उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सफर भी शानदार रहा है।

फैंस के साथ एथलीट्स भी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। यहां आप देख सकते हैं कि ONE Championship के अन्य एथलीट्स ने इस मुकाबले के प्रति क्या राय दी है।

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी

Former ONE Lightweight World Champion Shinya Aoki sits on the ramp following his win over Honorio Banario

“मत्सुशीमा वो एथलीट हैं जो स्ट्राइकिंग के साथ ग्रैपलिंग भी कर सकते हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा हथियार रेसलिंग है। उनके पास हर तरह की स्किल्स हैं, मगर ऐसा कोई मूव नहीं है जो तुरंत मैच को समाप्त कर दे। उनकी एनर्जी और स्टैमिना भी अच्छा है।

“एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के तौर पर टोनन के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। उनकी ग्रैपलिंग वर्ल्ड-क्लास है, लेकिन उनका स्टाइल ऐसा है कि उन्हें एक अच्छा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। मेरा कहने का ये मतलब भी नहीं है कि वो अच्छे मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नहीं हैं।

“अगर टोनन वाकई में एक शानदार एथलीट हैं, तो उन्हें आसानी से जीत मिलेगी। अगर नहीं तो मत्सुशीमा को करीबी मुकाबले में जीत मिलेगी। अगर चुनने की बात है तो मैं टोनन को चुनना चाहूंगा।”

स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन

Stefer Rahardian enters the Jakarta Convention Center

“मुझे नहीं लगता कि ये मैच लंबा चलेगा और टोनन सबमिशन से जीत दर्ज करने वाले हैं।

“टोनन की ग्रैपलिंग टॉप लेवल की है और Danaher Death Squad के साथ ट्रेनिंग करते हैं और अभी तक उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सफर भी शानदार रहा है। उनका टेकडाउन करने का तरीका भी बेहतरीन है।

“दूसरी ओर मत्सुशीमा भी ग्रैपलिंग कर सकते हैं। मुझे लगता है कि वो ग्रैपलिंग की मदद से स्टैंड-अप गेम में बने रहने की कोशिश करेंगे। टोनन उनकी कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

“टोनन भी स्टैंड-अप गेम में अच्छे हैं। वो अपने प्रतिद्वंदी की स्ट्राइक्स का अंदाजा पहले ही लगा लेते हैं और इसी की मदद से जबरदस्त टेकडाउन करते हैं। टोनन को मत्सुशीमा की दमदार स्ट्राइकिंग से बचकर रहना होगा क्योंकि वो नॉकआउट फिनिश बहुत करते हैं और इसी तरह मरात गफूरोव को भी हरा चुके हैं।”

अर्जन भुल्लर

Indian mixed martial artist Arjan Bhullar headshot

“मेरे हिसाब से गैरी टोनन को जीत मिलेगी। उनका पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा है और एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर खुद में बहुत सुधार किया है। ग्रैपलिंग के साथ उनकी स्ट्राइकिंग भी अच्छी है।

“इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों एथलीट्स के लिए ये एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन मुझे टोनन की वर्ल्ड-क्लास स्किल्स पर भरोसा है। वो अब खुद को टॉप लेवल के एथलीट्स में से एक साबित करने के लिए तैयार हैं।”

रयोगो टाकाहाशी

Japanese MMA fighter Ryogo Takahashi enters the arena

“मत्सुशीमा के पास कई तरह के मूव्स मौजूद हैं और टोनन का ग्राउंड गेम टॉप लेवल का है। जब भी वो अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाने में सफल रहते हैं तो किसी भी क्षण मैच को समाप्त करने की क्षमता रखते हैं।

“दोनों का स्टाइल काफी अलग है और जीत उसे ही मिलेगी, जो ठीक तरीके से अपने गेम प्लान का अमल करेगा। मत्सुशीमा स्ट्राइकिंग करना चाहेंगे और टोनन ग्रैपलिंग।

“मेरे हिसाब से मत्सुशीमा को जीत मिलेगी। टोनन को अगर बैक पोजिशन मिली तो मत्सुशीमा की मुसीबत बढ़ जाएगी। जापानी एथलीट भी रेसलिंग करना जानते हैं इसलिए टोनन के लिए उन्हें ग्राउंड गेम में लाना आसान नहीं होगा।”

राहुल राजू

Live action shots of MMA fighters Amir Khan and Rahul Raju from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

“गैरी टोनन को जीत मिलेगी। मुझे कोयोमी मत्सुशीमा की ग्रैपलिंग स्किल्स का अंदाजा नहीं है, लेकिन टोनन उन्हें सबमिशन से हराने का कोई ना कोई रास्ता जरूर ढूंढ निकालेंगे।”



शेनन “वनशिन” विराचाई

Thai mixed martial arts pioneer Shannone “OneShin” Wiratchai

“गैरी टोनन से मेरी मुलाकात मार्च 2018 में हुए ONE: IRON WILL में हुई थी। उस इवेंट का आयोजन थाईलैंड में हुआ इसलिए वो Bangkok Fight Lab में ट्रेनिंग के लिए भी आए, जिससे मुझे उनके ट्रेनिंग करने के तरीके के बारे में पता चला।

“गैरी की रेसलिंग स्किल्स शानदार हैं। लेकिन शिन्या के साथ अभी उनकी तुलना करना सही नहीं है क्योंकि उन्हें बहुत ज्यादा अनुभव प्राप्त है।

“स्ट्राइकिंग के मामले में भी गैरी कम नहीं हैं। वो एक अच्छे एथलीट हैं पर अभी ज्यादा अनुभव नहीं मिला है। मुझे याद है कि वो अपनी स्ट्राइकिंग को अच्छा करने का प्रयास कर रहे थे, मगर इसका सीधा असर उनके ग्राउंड गेम पर पड़ रहा था। जैसे ही उन्होंने दोबारा रेसलिंग पर फोकस किया तो उनके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला।

“मैं कोयोमी को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता, लेकिन उनके क्योकुशिन कराटे स्टाइल के बारे में जानता हूं और इसी कारण वो दमदार पंच लगाते हैं। उनकी स्ट्राइकिंग शानदार है और अगर उनका मार्टिन गुयेन जैसे टॉप एथलीट से सामना हो तो उनके जीतने का कोई चांस नहीं है।

“इस मैच में में 80% गैरी की ओर झुका हुआ हूं, लेकिन उन्हें अपने प्रतिद्वंदी को कम नहीं आंकना चाहिए। वो ग्राउंड गेम में रहकर कोयोमी पर बढ़त बानाने की कोशिश करेंगे क्योंकि स्ट्राइकिंग में जाहिर तौर पर जापानी स्टार को ही बढ़त मिलेगी।”

“द टर्मिनेटर” सुनौटो

"The Terminator" Sunoto wins in February 2020

“मैं गैरी टोनन को जीतते हुए देख रहा हूं। उनकी BJJ स्किल्स बहुत बेहतरीन हैं और एक वर्ल्ड-फेमस टीम से आते हैं। कोयोमी मत्सुशीमा भी एक शानदार स्ट्राइकर हैं, लेकिन टोनन की ग्रैपलिंग उससे भी अच्छी है।

“चाहे टोनन एक ग्रैपलर हैं मगर उन्हें स्ट्राइकिंग करने से भी डर नहीं लगता। साथ ही वो अपने प्रतिद्वंदी से लंबे भी हैं और मुझे लगता है कि टोनन को पहले या दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत मिलेगी।”

रूडी “द गोल्डन बॉय” अगस्टियन

Indonesian mixed martial artist Rudy Agustian

“मत्सुशीमा अपनी स्ट्राइकिंग पर निर्भर रहेंगे और टोनन BJJ बैकग्राउंड से आने के बावजूद स्ट्राइकिंग पर फोकस करेंगे।

“टोनन शुरुआत में ही मुकाबले को ग्राउंड गेम में लाने का प्रयास नहीं करेंगे। इसका अंदाजा उन्हें ONE: INSIDE THE MATRIX IV में ब्रूनो पुची की हार से हो ही गया होगा।

“मेरा मानना है कि गैरी अपने जबरदस्त रिकॉर्ड को कायम रखेंगे। मत्सुशीमा एक बेहतरीन एथलीट हैं, लेकिन टोनन ने एक बार उनपर पकड़ बनाई, अगले ही पल मैच समाप्त हो सकता है। टोनन को दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत मिलेगी।”

योशिकी नाकाहारा

Japanese MMA star Yoshiki Nakahara makes his entrance

“मत्सुशीमा एक आक्रामक एथलीट हैं। मेरा मानना है कि वो लगातार अटैक करने की रणनीति बनाकर रिंग में उतरते हैं।

“टोनन की स्ट्राइकिंग के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ समय पहले ही स्ट्राइकिंग करनी शुरू की है। इसलिए मैं जानने को उत्सुक हूं कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने खुद में कितना सुधार किया है। वहीं उनके ग्राउंड गेम से पार पाना आसान नहीं है।

“मुकाबले में स्टैंड-अप गेम काफी देखने को मिल सकता है। आगर टोनन मत्सुशीमा के मूव्स को परख पाए तो अमेरिकी एथलीट को बढ़त मिलेगी। वहीं अगर मत्सुशीमा उन्हें ऐसा करने से रोक पाए तो मैच का परिणाम वैसा ही होगा, जैसा पिछले मैच में किम जे वूंग के खिलाफ आया था। लेकिन टोनन ने उन्हें जकड़ा तो मत्सुशीमा की मुसीबतें संभव ही बढ़ जाएंगी।

“मैं भविष्यवाणी नहीं करना चाहता, मैं केवल मैच का लुत्फ़ उठाना चाहता हूं। अगर मैंने भविष्यवाणी की तो मेरे लिए मैच का मजा खत्म हो जाएगा। मैं इस मुकाबले में केवल जबरदस्त एक्शन का आनंद लेना चाहता हूं।”

शोको साटो

Shooto Bantamweight World Champion Shoko Sato celebrates his big win in Manila

“मत्सुशीमा बचपन के दिनों से ही मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहे हैं और मुझे लगता है कि उनके पास गज़ब की ताकत और टेकडाउन करने की काबिलियत भी है।

“टोनन ग्राउंड गेम स्पेशलिस्ट हैं। टॉप ग्रैपलर को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में परफ़ॉर्म करते देखना आनंदमय लम्हा होता है। उनकी स्ट्राइकिंग का मुझे कोई खास अंदाजा नहीं है, लेकिन सबमिशन लगाने में महारथ रखते हैं। टोनन बड़ा खतरा इसलिए हैं क्योंकि वो ग्राउंड गेम में ही नहीं बल्कि रेसलिंग में भी बहुत अच्छे हैं।

“मैं भविष्यवाणी नहीं करना चाहता। फिर भी अगर मत्सुशीमा को जीत मिली तो वो नॉकआउट से आएगी। वहीं टोनन को सबमिशन या ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से जीत मिलेगी।”

ये भी पढ़ें: व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष के बाद गैरी टोनन को दिखी उम्मीद की किरण

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.