व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष के बाद गैरी टोनन को दिखी उम्मीद की किरण

Garry Tonon DSC_5538 768x511

ONE Championship को जॉइन करने के बाद #5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन अब धीरे-धीरे ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचते जा रहे हैं।

शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG में वो #3 रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा को हराकर चैंपियनशिप बेल्ट के एक कदम और भी करीब पहुंच सकते हैं।

टोनन चाहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने के करीब आ पहुंचे हों, लेकिन सर्कल के बाहर की दुनिया उनके लिए आसान नहीं रही है।

जिम को बंद करना पड़ा

COVID-19 की शुरुआत एशिया से हुई थी, काफी लोगों का मानना था कि ये एशियाई देशों से बाहर नहीं फैल पाएगा।

टोनन इससे पहले कई वायरस को देख चुके थे, जो एक तय सीमा तक ही सीमित रहे।

लेकिन COVID-19 तेजी से यूरोप और उत्तरी अमेरिका भी जा पहुंचा और मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका को लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी। इसी समय से कई बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन की सोच में बदलाव आया।

29 वर्षीय स्टार ने कहा, “लॉकडाउन के बारे में जब मैंने सुना तो अहसास हुआ कि मैं कितना गलत सोच रहा था।”

“जब मैंने वायरस के बारे में सुना तो सोचा कि अब 3-4 महीने तक अलग-थलग रहना पड़ेगा। यहां तक कि इसके कारण लोगों ने अपनी दुकानें भी बंद की हुई थीं।”

मार्च में न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने राज्य के 90 लाख लोगों से घर पर रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। इससे बिजनेस करने वाले लोगों पर भी असर पड़ा, जिनमें टोनन भी शामिल रहे क्योंकि वो Brunswick BJJ नाम के जिम को चलाते हैं।

जिम बंद रहने के कारण वो जगह का किराया देने में भी असमर्थ रहे, यानी “द लॉयन किलर” का नया बिजनेस सफलता की राह पर चल पड़ा था।

उन्होंने बताया, “वकील करने, परमिट लेने, जिम को तैयार करने, पेंट करने जैसी चीजों को मिलकर करीब 50,000 यूएस डॉलर्स का खर्चा आया।”

टोनन के बिजनेस को तगड़ा झटका लगा था, लेकिन सौभाग्य से अभी उनका मार्शल आर्ट्स करियर सुचारू रूप से चल रहा था, जिससे उनके हर महीने का खर्च भी चलता रहा।

अमेरिकी ग्रैपलिंग स्टार को इस समय कठिन परिस्थितियों का अनुभव हुआ और अहसास हुआ कि उन लोगों का क्या हुआ होगा, जिनका भाग्य पूरी तरह साथ छोड़ चुका हो।

टोनन ने कहा, “ऐसे काफी लोग रहे होंगे, जिन्होंने रेस्टोरेंट या अन्य चीजें शुरू की होंगी, जिसके लिए उन्हें कई हजार डॉलर्स का निवेश करना पड़ा होगा। उसी बिजनेस का खत्म हो जाना मतलब उन्हें खाने के लिए भी तरसना पड़ रहा होगा। दूसरों का ही क्या कहना, जब ये सब मेरे साथ हो रहा है।”

“उन कठिन परिस्थितियों में मुझे मेरे अलावा अन्य लोगों के लिए भी बुरा लग रहा था क्योंकि उन्हें भी मेरी जैसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा होगा। ऐसा नहीं है कि मैं केवल अपने बारे में सोच रहा हूं। अगर मेरे साथ ऐसी चीजें घटित हो रही हैं तो अन्य लोगों के साथ क्या हो रहा होगा।”

अब फेदरवेट कंटेंडर ने अपने शिष्यों को ट्रेनिंग देने के लिए एक नई जगह ढूंढ ली है, जहां वो नई पीढ़ी के मार्शल आर्टिस्ट्स को तैयार कर रहे हैं।

फिर भी जिम को बंद करना टोनन के लिए साल 2020 का सबसे बेकार अनुभव रहा।



‘मुझे अहसास हुआ कि कुछ गंभीर समस्या जन्म ले चुकी है’

इसी साल मई में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कुछ वीडियोज़ में टोनन ने बताया कि उन्होंने खुद को अपने पिता से दूर कर लिया है।

टोनन के बचपन के दिनों से ही उनके पिता ड्रग्स और शराब के सेवन के आदी रहे हैं। फेदरवेट कंटेंडर ने जब अपनी युवावस्था में प्रवेश किया तो पिता की आदतों का असर उनके बेटे पर भी नजर आने लगा था।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता था कि मैं मानसिक तौर पर बहुत मजबूत हूं, मेरे साथ कैसी भी घटना क्यों ना घट जाए, लेकिन मैं खुद से यही कहता कि, ‘वो अपनी चीजें कर रहे हैं और मैं अपने हिसाब से।'”

“वो जो भी करते, मैं उसे हानिकारक चीज की संज्ञा नहीं देना चाहूंगा। लेकिन मैंने अपने पिता के साथ कभी बैठकर बात भी नहीं की कि किस तरह उनकी आदतों का असर मुझपर भी पड़ने लगा है।”

टोनन के जीवन में मार्च 2019 में ONE: A NEW ERA से बदलाव आना शुरू हुआ।

इससे पहले भी वो अपने पिता को वित्तीय मदद करने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन “द लॉयन किलर” की समस्याओं का समाधान तब तक नहीं हुआ, जब तक वो अपने पिता को टोक्यो नहीं ले आए।

टोनन ने बताया, “मैं अपने पिता को अपने पास चाहता था, जिससे मैं उन सभी चीजों को कर सकूं, जो मैं करने में सक्षम था।”

“मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें अपने मैच के दौरान रिंग के पास खड़ा चाहता हूं। मैंने कहा, ‘मैं आपके हर खर्चे को उठाने के लिए तैयार हूं, फिर चाहे वो फ्लाइट की टिकट हो, होटल में कमरा बुक करना, खाना और पासपोर्ट का चार्ज भी। आपको केवल अपने पासपोर्ट की प्रक्रिया को पूरा करना है बाकी मुझपर छोड़ दीजिए।”

“उन्होंने कहा, ‘इस ट्रिप के बजाय मैं सोच रहा था कि तुम मुझे 400 डॉलर्स भेज दो। ‘उन्होंने मुझे कई बिल दिखाए जिन्हें वो चुका नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘तुम मेरे लिए जो भी करने वाले थे, उसके बजाय तुम इस समय मेरी मदद कर सकते हो। ‘मैं उनकी बातों को सुनकर बहुत दुखी हुआ।

“स्थिति साफ थी कि वो मेरी बात को समझ नहीं पाए। उन्हें अपनी वित्तीय समस्याओं की ज्यादा चिंता थी इसलिए उन्होंने मेरी बात की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्हें ये दोनों बातें समान लगती थीं। मैं बहुत दुखी था और तब मुझे अहसास हुआ कि जरूर मेरे पिता किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। मैंने कई प्रोफेशनल्स से बात की और उनकी सलाह लेने की कोशिश की।”

MMA star Garry Tonon introduced before his fight

सलाह लेने के बाद उन्हें उस समस्या के बारे में पता चला और किस तरह वो टोनन के पिता के साथ-साथ उनपर भी हावी हो रही थी। इनमें भावनाओं को जाहिर करने की समस्या भी उन्हें परेशान कर रही थी।

टोनन के परिवार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और मार्शल आर्ट्स स्टार की गर्लफ्रेंड ओलिविया जो एक काउंसलर हैं और उसके बाद उनके पिता को रिहैबिलिटेशन के लिए भेज दिया गया।

टोनन के पिता रिहैब प्रोसेस को बीच में ही छोड़ आए इसलिए “द लॉयन किलर” ने खुद को अपने पिता से दूर करने का फैसला लिया।

ये उनके लिए बहुत कठिन फैसला रहा, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी था।

टोनन ने कहा, “ऐसा करने से मेरे जीवन में बहुत अच्छे बदलाव आए हैं, लेकिन अपने पिता के बारे में मैं ऐसा नहीं कह सकता।”

“हम अब एक-दूसरे से बात नहीं करते, लेकिन उम्मीद जरूर है कि हमारी मुलाकात जरूर होगी। फिलहाल के लिए हम दूर ही हैं। क्या पता एक दिन उन्हें अपने जीवन में बदलाव करने की जरूरत आन पड़े।

“मैं जानता हूं कि काफी लोगों को थेरेपी या मदद लेना पसंद नहीं होता। इस बारे में दूसरों से बात करना भी आसान नहीं है, लेकिन ये बहुत मददगार भी होता है।”

अच्छे भविष्य की ओर अग्रसर

Multi-time Brazilian Jiu-Jitsu World Champion Garry Tonon walks to the circle for his mixed martial arts match

ये टोनन के लिए बेहद कठिन साल रहा हो, लेकिन काली घटाएं अब उनके सिर के ऊपर से जाने लगी हैं।

मुश्किलों को पार कर BJJ स्टार, मत्सुशीमा के खिलाफ जीत दर्ज कर साल 2020 को अच्छी यादों के साथ समाप्त करना चाहेंगे और उम्मीद होगी कि उन्हें साल 2021 में वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिले।

टोनन ने कहा, “लंबे समय से मेरे जीवन में प्रकाश की कोई किरण नहीं पड़ी है और अंधेरा ही अंधेरा छाया हुआ था।”

“इसलिए मुझे खुशी है कि अब मैं सही राह पर आगे बढ़ रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: मत्सुशीमा के खिलाफ अपने शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को कायम रखना चाहते हैं टोनन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.