ONE Friday Fights 149 और The Inner Circle – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff

ONE Championship अप्रैल महीने की शुरुआत दो धमाकेदार इवेंट्स के साथ करने जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 3 अप्रैल को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 149 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

एक्शन से भरपूर इवेंट में दो दर्जन से ज्यादा इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वे 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।

ONE Friday Fights 149 के मेन इवेंट में टॉमयैमकूंग भूमजयथाई का सामना मोल्दोवा के बेहेनुटा मैक्सिमस से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा। टॉमयैमकूंग ने अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की और वो अब हैट्रिक की तलाश में होंगे।

वहीं The Inner Circle के मेन इवेंट में काओटाएम फेयरटेक्स अपनी लगातार चौथी जीत की तलाश में होंगे, लेकिन उन्हें स्पेनिश सनसनी ज़ेवियर गोंज़ालेज़ से कड़ी टक्कर मिलेगी।

आप ONE Friday Fights 149 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने बेहेनुटा मैक्सिमस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:41 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
इसानुए टोर टान्हारोएन ने खुनपोन एकमुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:23 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
अली केलाट ने केविन गिलेन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:31 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
हर लिंग ओम ने खुनसुक सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
परवीज़ हामिदझोनोव ने टोरेप्ची डोंगक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
प्लोयजैन सिटनायोकडैम ने वैनेसा रोमानोव्स्की को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
ब्लैकशीशा सोटारो ने डेल्फान ड्वी सैटरियो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
इसाया बाडाटो ने रेटसू साशिदा को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:14 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
इक्को ओटा ने पयाकरुट सुआजनटोकमॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:33 मिनट में

The Inner Circle


फ्लाइवेट मॉय थाई
काओटाएम फेयरटेक्स ने ज़ेवियर गोंज़ालेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
डोकमाइपा सैंटिउबोन ने ऐकालैक सोर समार्नगार्मेंट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट ने टोंगलैमपून एफए ग्रुप को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:01 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जरदचाई मैक्सजंडी ने थांट ज़िन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:38 मिनट में
बेंटमवेट MMA
टाइगा ओरी ने ज़ार माविया को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:37 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores