स्टैम्प फेयरटेक्स को उलटफेर का शिकार बनाने के लिए तैयार हैं सुनीसा श्रीसेन

Thai mixed martial artist Sunisa Srisen

सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन जानती हैं कि 31 जुलाई की तारीख उन्हें बड़ा स्टार बनने में मदद कर सकती है।

इसी दिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने वाले ONE: NO SURRENDER में अपराजित युवा स्टार अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाली हैं। अपने पहले ही मैच में उनका सामना मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स से एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में होने वाला है।

19 साल की श्रीसेन ने कहा, “ONE Championship में आना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने के समान है।”

“मैंने हमेशा ग्लोबल स्टेज पर फाइट करने का सपना देखा है। मैंने ऐसे भी कई एथलीट्स को देखा है जो पिछले कई सालों से ONE के साथ जुड़े रहे हैं लेकिन अब ये मेरा समय है। ONE के पहले मैच के बारे में सोचकर ही मुझे पहले से भी अधिक कड़ी ट्रेनिंग करने की प्रेरणा मिल रही है।”

इस बात में कोई संदेह नहीं कि श्रीसेन ने अपने प्रदर्शन के दम पर ग्लोबल स्टेज पर जगह बनाई है।

2016 में चोनबुरी निवासी एथलीट ने Full Metal Dojo नामक कंपनी में ONE की अनुभवी सुपरस्टार ऑड्रिलौरा “आइस कॉमेट” बोनीफेस के खिलाफ अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया था। सौभाग्य से, उस मैच में उन्हें दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत हासिल हुई थी।

उसके बाद उन्होंने 2 और मैचों में जीत दर्ज की, पहले फरवरी 2017 में विलासिने “इनफिनिटी” कोमहोम को रीयर-नेकेड चोक लगाकर सबमिशन से हराया और उसी साल नवंबर में फुंसासोर्न थानुथोंग को TKO से हराया था।



अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए “थंडरस्टॉर्म” ने बैंकॉक में स्थित Mister Kok Gym में ट्रेनिंग की थी। वहां उन्होंने अपनी तकनीक को बेहतर किया, जिससे वो अपनी फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक के खिलाफ जीत हासिल कर सकें।

उन्होंने बताया, “मैं बैंकॉक में रहकर इस मैच के लिए खुद को तैयार किया है और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि इस मुकाबले के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर 100 प्रतिशत तैयार हूं।”

“मैं स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ मैच के लिए बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। वो मेरी आइडल सुपरस्टार्स में से एक हैं और मुझे लगता है कि उनके पास हर तरह के मूव्स मौजूद हैं। उनके लुक्स अच्छे हैं, स्किल सेट शानदार है और उनके साथ रिंग साझा करना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी और मुझे इससे अच्छा अनुभव भी प्राप्त होगा।”

स्टैम्प को हराने की बात कहना आसान है लेकिन रिंग में ऐसा कर पाना उतना ही मुश्किल।

वो 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही हैं और अभी तक का उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सफर शानदार ही रहा है।

जुलाई 2018 में ONE Warrior Series 2 में अपने डेब्यू मैच में 19 सेकंड में नॉकआउट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था। इस ब्रेक के दौरान वो ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और पहली ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं।

उसके बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी की और अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करती आई हैं।

22 वर्षीय सुपरस्टार अगस्त 2019 में भारतीय बॉक्सर आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका को सबमिशन से हरा चुकी हैं, वियतनामी-अमेरिकी स्टार बी “किलर बी” गुयेन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर चुकी हैं और कई बार की भारतीय वुशु चैंपियन पूजा “द साइक्लोन” तोमर को TKO से हरा चुकी हैं।

एक तरफ श्रीसेन के पास ना तो स्टैम्प जितना अनुभव है और उनकी लंबाई भी अपनी प्रतिद्वंदी से थोड़ी छोटी है लेकिन श्रीसेन का मानना है कि उन्हें इस बड़ी चुनौती से बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है।

Mister Kok Gym की प्रतिनिधि ने कहा, “सभी ये कह रहे हैं कि मैं उन्हें हरा सकती हूं और मैं भी इस बात को भली-भांति समझती हूं।”

“लेकिन क्या मैं उनसे डरी हुई हूं? रिंग में मेरा मैच किसी से भी हो रहा हो, मैं केवल अपना बेस्ट प्रदर्शन करने पर ध्यान देती हूं। हर तरह का छोटा या बड़ा अनुभव मुझे बहुत कुछ सिखाने वाला है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं, फिर चाहे मुझे जीत मिले या हार, परिणाम बाद की बात है।

“निःसन्देह ये मेरे लिए कोई आसान मैच नहीं है। मैंने स्टैम्प के स्टाइल को परखा है, उनकी स्ट्राइकिंग के साथ-साथ ग्राउंड गेम को भी देखा है। स्टैम्प ताकतवर हैं और मॉय थाई की सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं, खासतौर पर उनके कॉम्बिनेशन घातक साबित होते हैं। वो मुझसे लंबी भी हैं। मैं उन्हें अपनी ताकत का फायदा नहीं उठाने देना चाहती क्योंकि कुछ चीजें मेरी भी बेहतर हैं। मैं उनके रेसलिंग गेम की परीक्षा लेना चाहती हूं।”

अगर “थंडरस्टॉर्म” अपनी स्किल्स का प्रयोग कर मौकों का फायदा उठाने में सफल रहीं तो शायद वो Fairtex टीम की मेंबर को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहली हार का स्वाद चखा सकती हैं। इसके अलावा वो अपने डेब्यू मैच में ही फैंस के आकर्षण का केंद्र भी बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER के स्टार्स के स्टार्स के सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.