ONE: NO SURRENDER के स्टार्स के सबसे शानदार नॉकआउट्स

Petchdam Kaiyanghadao

शुक्रवार, 31 जुलाई को ONE: NO SURRENDER के रूप में ONE Championship एक बार फिर इवेंट्स के आयोजन की शुरुआत करने जा रही है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होना है।

बाउट कार्ड में वर्ल्ड टाइटल मुकाबले, किकबॉक्सिंग सुपर-बाउट, टॉप मॉय थाई कंटेंडर्स के बीच होने वाला मैच शामिल है और 2 बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी होंगे।

ONE धमाकेदार अंदाज में वापसी के लिए तैयार है और फैंस संभवत ही वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स द्वारा यादगार फिनिश की उम्मीद कर रहे होंगे।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम ONE: NO SURRENDER में शामिल एथलीट्स के 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

पेचडम ने डेब्यू में हासिल की नॉकआउट जीत

जून 2018 में हुए ONE: PURSUIT OF POWER में पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी ने जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ अपना ONE डेब्यू किया था और इसी मुकाबले में उन्होंने अपनी लेफ्ट राउंडहाउस किक्स से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

पहले राउंड में थाई साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की पसलियों और हाथों को अपनी सिग्नेचर किक्स की मदद से खूब क्षति पहुंचाई। इसके अलावा उन्होंने एल्बो भी लगाईं और क्लिंचिंग करते हुए नी स्ट्राइक्स भी लगाई थीं।

दूसरे राउंड में पेटयिंडी एकेडमी ने अपने फेवरेट मूव का प्रयोग करना जारी रखा। मैच में इंजरी टाइमआउट भी देखा गया लेकिन दोबारा मैच शुरू होने के बाद उन्हें मैच को फिनिश करने की राह नजर आने लगी थी।

जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने अपने स्टांस में बदलाव किया तो पेचडम ने आगे आकर लेफ्ट राउंडहाउस किक्स लगाई। थाई सुपरस्टार की शिन (पिंडली का अगला हिस्सा) ने टोना की बॉडी के दाएं हिस्से को क्षति पहुंचाई और निरंतर नी स्ट्राइक्स से वो अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर वार कर रहे थे और आखिरकार जोश टोना को टेकडाउन करने में सफलता पाई।

ONE: NO SURRENDER में पेचडम ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को उनके टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं।



योडसंकलाई के लगातार 3 अपरकट से सन्न रह गए रेजिस

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स ONE के इतिहास के पहले मॉय थाई मेन इवेंट का हिस्सा रहे थे, जो दिसंबर 2018 में ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में हुआ था और इसमें उन्होंने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार लुईस रेजिस के खिलाफ मुकाबले में लैजेंड थाई एथलीट अपने प्रतिद्वंदी के गेम को परख रहे थे और मौका मिलते ही लेफ्ट क्रॉस और राउंडहाउस किक से क्षति भी पहुंचा रहे थे।

रेजिस के पास जितने भी मूव्स थे, वो उन सभी का प्रयोग कर रहे थे। फिर चाहे पंच की बात करें, स्पिन किक्स या फिर स्टेप-इन नी स्ट्राइक की। लेकिन इनमें से वो किसी भी अटैक से अपने प्रतिद्वंदी के मोमेंटम को कमजोर नहीं कर पाए।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में मैच समाप्त हुआ। सर्कल वॉल से सटे हुए अपने प्रतिद्वंदी की बैक पर योडसंकलाई लगातार दबाव बना रहे थे और उन्होंने जम्प लगाते हुए परफेक्ट जैब-क्रॉस लगाया जिससे ऑस्ट्रेलियाई एथलीट सन्न रह गए।

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” ने इसके बाद लगातार 3 अपरकट लगाए जिससे रेजिस अगले ही पल नीचे गिरे नजर आए।

योडसंकलाई ONE: NO SURRENDER के को-मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ भी दमदार पंचों का इस्तेमाल करने की कोशिश जरूर करेंगे।

स्टैम्प की जोरदार किक

Stamp Fairtex made jaws drop with her knockout OWS debut!

⏮ FROM THE ARCHIVES ⏮Stamp Fairtex made jaws drop with her knockout OWS debut!Singapore | 22 February | 7:00PM | LIVE and FREE on the ONE Super App: http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/onegreatness19

Posted by ONE Championship on Sunday, January 27, 2019

स्टैम्प फेयरटेक्स ने जुलाई 2018 में रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया था और एक किक से ही उन्होंने दुनिया भर के फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

बैल बजने के साथ ही मॉय थाई स्टार और उनकी भारतीय प्रतिद्वंदी राशि शिंदे एक-दूसरे पर अटैक करने की राह तलाश रही थीं।

Fairtex टीम की प्रतिनिधि ने एक ही लेग किक लगाई और अगले ही पल उनकी प्रतिद्वंदी एक बार के लिए सुध खो बैठीं।

स्टैम्प को अंदाजा था कि भारतीय स्टार अपने बाएं हाथ को नीचे रख रही हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने शिंदे के सिर पर दमदार राउंडहाउस किक लगाई, जिससे भारतीय एथलीट अगले ही पल नीचे बैठ गई थीं और रेफरी ने मैच को वहीं समाप्त कर दिया।

फ्यूचर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने इस मैच में केवल 19 सेकंड में जीत हासिल कर ली थी।

ONE: NO SURRENDER में वो हमवतन एथलीट सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन के खिलाफ मैच को भी जल्द से जल्द फिनिश करने का प्रयास करेंगी।

ये भी पढ़ें: रोडटंग ने पेचडम के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखाई अपने पंचों की ताकत

मॉय थाई में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.