रोडटंग ने पेचडम के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखाई अपने पंचों की ताकत

Rodtang Jitmuangnon ONE A NEW TOMORROW press conference

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन, पेचडम पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने की तैयारियों में लगे हुए हैं और भरोसा है कि उनका आक्रामक स्टाइल उन्हें जीतने में जरूर मदद करेगा।

COVID-19 लॉकडाउन के दौरान रोडटंग ने अपनी गर्लफ्रेंड स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ समय बिताया था और उन्हीं के साथ पटाया में स्थित Fairtex जिम में ONE: NO SURRENDER के लिए खुद को तैयार करने में जुटे हुए थे।

बुधवार, 15 जुलाई को रोडटंग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि उनके पंचों में कितनी ताकत है।

https://www.instagram.com/tv/CCpym_AJOMC/

इस बात में कोई संदेह नहीं कि ये ताकत “द आयरन मैन” के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जुलाई के महीने में ONEFC.com को दिए एक इंटरव्यू में वो कह चुके हैं कि प्रभावशाली पंच ना होने के कारण ही मई 2017 में उन्हें पेचडम के खिलाफ पहले मुकाबले में हार मिली थी, लेकिन उसके बाद फरवरी 2018 में हुए रीमैच में थाई सुपरस्टार ने जीत दर्ज की थी।

22 वर्षीय ONE वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “वजन कम करना मेरे लिए आसान नहीं था और मेरी बॉडी मेरा साथ नहीं दे रही थी। अंतिम राउंड्स में मेरी एनर्जी जवाब देने लगी थी और इसी कारण मुझे हार मिली थी।”

“मैं दूसरे मैच में तरो-ताजा फील कर रहा था। मेरा पूरा ध्यान फाइट पर था और लगातार मूवमेंट कर रहा था। पेचडम को मेरे खिलाफ हार मिली और इस बीच उनकी कमजोरियां भी सामने आईं।”

रोडटंग ONE: NO SURRENDER में पेचडम के खिलाफ तीसरी भिड़ंत को फैंस के लिए यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक जबरदस्त मुकाबला चाहता हूं। अगर वो मैच को अंतिम राउंड्स तक खींचने का प्रयास कर जीतने की कोशिश करेंगे तो मैं अपने हिसाब से आगे आकर उनपर अटैक करना जारी रखूंगा।”

इनके बीच शुक्रवार, 31 जुलाई को बैंकॉक में होने वाला मैच शो का मेन इवेंट होगा, जहां ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

ये भी पढ़ें: पेचडम को विश्वास है कि वो ‘सुपरस्टार’ रोडटंग को हरा देंगे

न्यूज़ में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37