स्टैम्प फेयरटेक्स की वापसी तय, ONE: NO SURRENDER में जुड़े और भी मैच

Stamp Fairtex celebrates after her TKO of Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW

शुक्रवार, 31 जुलाई को ONE Championship करीब 5 महीने बाद किसी इवेंट का आयोजन कर रही है और उसके लिए आखिरकार पूरे बाउट कार्ड की घोषणा कर दी गई है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE: NO SURRENDER में एक से बढ़कर एक मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबले होने वाले हैं और दुनिया भर के फैंस इस शो का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

इनके अलावा 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले और टॉप मॉय थाई कंटेंडर्स के मैच को भी कार्ड में जोड़ा गया है।

शो से जुड़े नए मुकाबलों में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में एक और कदम मजबूती से आगे बढ़ाना चाहेंगी।

जून 2018 में 22 वर्षीय थाई सुपरस्टार ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया था और तब से वो लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं।

स्टैम्प का प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है, जिनमें उन्होंने 2 मैचों में नॉकआउट और एक में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत हासिल की थी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी पर उनका सामना सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन से होने वाला है।

श्रीसेन का ये प्रोमोशनल डेब्यू होगा और उनके करियर का अभी तक का सबसे अहम मुकाबला भी लेकिन 19 साल की स्टार इस कड़ी और बड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभी तक वो थाईलैंड में Full Metal Dojo संगठन के मैचों का ही हिस्सा रही हैं, जहां उनका रिकॉर्ड 3-0 का रहा है।

“थंडरस्टॉर्म” ने पुराने प्रोमोशन में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया था, जिनमें ONE की अनुभवी स्टार ऑड्रिलौरा बोनीफेस भी शामिल रहीं।

Thai mixed martial artist Stamp Fairtex unleashes her ground and pound

उनके अलावा ONE: NO SURRENDER में मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो भी ग्लोबल स्टेज पर वापसी करने वाले हैं।

ONE Warrior Series के कड़े मुकाबलों के बाद कीवी स्टार ने अक्टूबर 2018 में मंगोलिया के शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को हराया था, इसी के बलबूते उन्हें मेन रोस्टर में स्थान मिला था।

28 वर्षीय सुपरस्टार को ग्लोबल स्टेज पर काफी सफलता मिली है, इस दौरान वो अयीडेंग “द कज़ाख ईगल” जुमायी और नंबर-5 बेंटमवेट कंटेंडर दाइची ताकेनाका को भी हरा चुके हैं।

अपने पिछले मुकाबले में उन्हें ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन के खिलाफ हार मिली थी लेकिन अब वो डेब्यू कर रहे फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को हराकर जीत की लय में वापसी करना चाहेंगे।

एंड्राडे 22 साल के ब्राजीलियाई और साउथ अमेरिकी मॉय थाई चैंपियन रहे हैं। वो फिलहाल थाईलैंड के फुकेत में रह रहे हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वो 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। इस बीच वो ONE के पूर्व स्टार एथलीट ली गे टेंग और ONE Hero Series के उभरते हुए सितारे शिटिहे झुमाटाई को हरा चुके हैं।

Filipino-Kiwi Mark Fairtex Abelardo gunning for the knockout blow

इनके अलावा कार्ड में टॉप-रैंक के फ्लाइवेट डिविजन एथलीट्स “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन और सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9  के बीच ONE Super Series मॉय थाई मैच होने वाला है।

ये दोनों एक-दूसरे के पुराने प्रतिद्वंदी रहे हैं और देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन विजयी साबित होता है।

दोनों मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस रहे हैं और इनका पहला मैच सितंबर 2015 में हुआ था और तब से लेकर अब तक 6 बार आमने-सामने आ चुके हैं। फिलहाल “द एंजेल वॉरियर” इस प्रतिद्वंदिता में 4-1-1 के रिकॉर्ड के साथ आगे चल रहे हैं।

बैंकॉक में दोनों कुल सातवीं बार आमने-सामने होंगे लेकिन ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर पहली बार। साथ ही दोनों के पास ONE एथलीट्स रैंकिंग्स में ऊंचा स्थान प्राप्त करने का भी ये सुनहरा अवसर है।

पानपयाक नंबर-1 कंटेंडर हैं और रोडटंग के साथ एक ही टीम में ट्रेनिंग करते हैं। वो ONE में अभी तक शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और इस दौरान पुर्तगाली स्ट्राइकर रुई बोटेल्हो और जापानी स्टार मसाहीडे कूडो को सर्वसम्मत निर्णय से हरा चुके हैं।

Jitmuangnon टीम के प्रतिनिधि की ही तरह सुपरलैक भी ONE में अपराजेय रहे हैं। “द किकिंग मशीन” अपने डिविजन में नंबर-2 कंटेंडर हैं और बोटेल्हो के साथ-साथ कंबोडियाई सुपरस्टार लाओ छेत्रा को भी हरा चुके हैं।

ONE: NO SURRENDER का बाउट कार्ड कुछ इस प्रकार है:

Muay Thai World Champion Panpayak Jitmuangnon blasts his rival with a roundhouse kick

ONE: NO SURRENDER – पूरा कार्ड

ये भी पढ़ें: पेचडम के खिलाफ एक्शन से भरपूर मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं रोडटंग

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35