Lao_Chetra Hero 1200x1165 600x583

लाओ छेत्र

भार सीमा
134.92 LBS / 61.2 KG
हाइट
5'8" FT / 175 CM
आयु
25 Y
टीम
Cambodian Top Team

लाओ छेत्र के बारे में

बेयोन स्टेडियम चैंपियन लाओ छेत्र कुन खमेर की कंबोडियाई आक्रामक कला में प्रसिद्ध परिवार से आते है। उनके सबसे बड़े भाई लाओ सिनट, कम्बोडियन लड़ाकू खेलों में सर्वकालिक योद्घा हैं, जबकि उनके बीच के भाई लाओ चानत्रे वर्तमान में अपने वजन वर्ग में सबसे अच्छे माने जाते हैं। इस तरह एक वंशानुगति के साथ यह स्वाभाविक था कि वह कुन खमेर में अपना रास्ता बनाएंगे।

लाओ ने 8 साल की छोटी उम्र में अपना प्रशिक्षण शुरू किया। उन्होंने अपने अनुभव को बढ़ाते हुए 20 साल की उम्र तक करीब 150 मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा कर ली। उन्होंने अपने देश में करीब-करीब सभी प्रमुख खिताब अपने नाम किए। इनमें दो अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिष्ठित बेयोन स्टेडियम बेल्ट और वर्ष 2017 के दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों का मुवा थाई पदक शामिल है।

लाओ प्रसिद्ध चैन रीच में अपने दो भाइयों के साथ कंबोडियन की टॉप टीम में शामिल हैं। वह वर्तमान में अपने मार्शल आर्ट कैरियर और सैन्य सेवा के बीच एक संभ्रांत कंबोडियन स्पेशल फोर्सेज कमांडो यूनिट के सदस्य के रूप में संतुलन बैठा रहे है। लाओ चैंपियनशिप के वैश्विक मंच पर अपने देश और अपनी मार्शल आर्ट का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व करते हैं और अपने करियर के सबसे बड़े विश्व खिताब पर कब्जा करने के लिए दृढ़ हैं।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3
राउंड 3 Superlek_Kiatmoo9 avatar 500x345 1
सुपरलैक कियातमू9
थाईलैंड
Clash Of Legends
Feb 16, 2019
थाईलैंड Feb 16, 2019
Clash Of Legends
Feb 16, 2019