योडसंकलाई ने कहा कि उनके ‘विस्फोटक’ पंच पेटमोराकोट को पराजित कर देंगे

Yodsanklai IWE Fairtex

योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स एक तगड़े मॉय थाई दिग्गज हैं।

इस एथलीट को “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” के नाम से जाना जाता है और उन्होंने अपने मॉय थाई करियर में कई बार वर्ल्ड टाइटल्स पर कब्जा किया है लेकिन वो शुक्रवार, 31 जुलाई को खेल के सबसे बड़े इनाम को जीतने के लिए काफी ज्यादा प्रेरित हैं।

बैंकॉक में योडसंकलाई का सामना ONE: NO SURRENDER के को-मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी से टाइटल के लिए होगा।

34 वर्षीय पटाया के निवासी ने कहा, “ONE Championship में मेरा लक्ष्य है कि मैं जीवन में एक बार ONE वर्ल्ड चैंपियन बनूं।”

“मुझे ONE Championship में आए दो साल हो चुके हैं, इसलिए मैं ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं। ये मेरा लक्ष्य है।



मई 2018 में योडसंकलाई ने ONE Super Series में डेब्यू किया और क्रिस “द अफ्रीकन वॉरियर” गिम्बी पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

इसके बाद उन्होंने दो बेहद शानदार जीत हासिल की

पहले उन्होंने दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लुईस “सूट राइंग गीर्ट” रेजिस को सिर्फ 128 सेकंड्स में तीन तेज़ अपरकट कॉम्बिनेशन से नॉकआउट किया।

इसके बाद थाई दिग्गज ने डच किकबॉक्सिंग सुपरस्टार एंडी “सावर पावर” सावर को मार्च 2019 में TKO (तकनीकी नॉकआउट) की मदद से दूसरे राउंड में हराकर अपने ताकतवर पंचों का प्रदर्शन किया।

इन दो महत्वपूर्ण जीत ने उनका ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए रास्ता खोल दिया।

Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex knocks out his rival, Andy Souwer

इस दौरान पेटमोराकोट ने ONE Championship में कई सारे यादगार पल कायम किए, जहां उन्होंने ब्रिटिश स्ट्राइकर लियाम “हिटमैन” हैरिसन को दिसंबर 2017 में क्रॉस एल्बो और चार्ली “बॉय” पीटर्स को नवंबर 2019 में नी की मदद से नॉकआउट किया।

इसके बावजूद पेटयिंडी एकेडमी के स्टार की बड़ी सफलता फरवरी में आई जहां उन्होंने अपने हमवतन पोंगसिरी पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम को पराजित करके पहली ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” का ध्यान अपने देश के स्टार के शानदार प्रदर्शन पर टिका हुआ था। उन्हें पता है कि पांच राउंड के मुकाबले में 9 सेंटीमीटर से नुकसान होगा और उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के लंबे अंगों का ध्यान रखना होगा, जिसमें ट्रेडमार्क स्ट्राइक्स भी शामिल हैं।

योडसंकलाई ने कहा, “पेटमोराकोट के हथियारों में से एक उनकी एल्बो (कोहनी) का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। उनकी नी भले ही उनका मुख्य हथियार होगा लेकिन एल्बो भी खतरनाक है। मुझे पेटमोराकोट की एल्बो और नी का भी ध्यान रखना होगा।”

Yodsanklai IWE Fairtex knocks out Luis Regis

योडसंकलाई लगातार रेंज में आने की कोशिश करेंगे, ताकि वो अपने हथियारों का प्रदर्शन करें जिससे वो पेटयिंडी एकेडमी के स्टार के मूव्स का सामना कर पाएं।

फेयरटेक्स के दिग्गज ने कहा, “जब मैं पेटमोराकोट से मिलूंगा तो मैं किक्स और पंचों का उपयोग करूंगा क्योंकि ये मेरी ताकत है। मैं मनाता हूं कि मेरी किक्स और पंच पेटमोराकोट के मूव्स से ज्यादा ताकतवर हैं। वो विस्फोटक हैं।”

और “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” सिर्फ यहीं चीज़ नहीं मानते।

योडसंकलाई ने अपने लगभग 3 दशकों के मॉय थाई करियर में अनगिनत सुपरस्टार्स को मुक्के से भी रोका है और ONE Championship के दुनिया भर मे फैले प्रशंसकों ने ये चीज़ उनकी रेजिस और सावर पर मिली जीत में देखी है।

इसके साथ ही वर्तमान ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का पूरा विश्लेषण करने के बाद दिग्गज मानते हैं कि वो अपने विरोधी को उसी तरह से फिनिश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं पेटमोराकोट को अपने पंच से हराऊंगा। मेरे पंच उन्हें धीमा कर देंगे और मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा, क्योंकि हम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स का उपयोग कर रहे हैं।”

https://www.instagram.com/p/CCbcWOrlAGU/

इस बड़े मुकाबले में दो ही हफ्ते बाकी हैं और ये साफ पता चल रहा है कि योडसंकलाई का आत्मविश्वास हमेशा ऊपर रहता है।

उन्होंने 26 वर्षीय वर्ल्ड चैंपियन को चेतावनी देते हुए कहा, “पेटमोराकोट, बेहतर होगा कि तुम अच्छी तैयारी करो। क्योंकि इस 31 को मैं तुम्हारी बेल्ट लेकर अपनी कमर पर बांधूंगा।”

ये भी पढ़ें: योडसंकलाई को हराकर पेटमोराकोट को लेजेंड बनने की उम्मीद

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5