नए फीचर्स के साथ ONE Fantasy की होने जा रही है शानदार वापसी

ONE_Fantasy bannerweb 768x341

शुक्रवार, 31 जुलाई को ONE: NO SURRENDER के आयोजन के साथ ही ONE Championship के इवेंट्स फिर से शुरु हो जाएंगे।

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स फैंटेसी गेम, ONE Fantasy भी वापस आने वाला है, जहां कुछ नई चीज़ें औए बेहतर फीचर्स जुड़ने वाले है, जिसके लिए हर कोई उत्साहित है।

ONE Fantasy को दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए ज्यादा रोचक बनाने के लिए गेम के डेवलपर्स ने लैब में वापसी की और गेम को अच्छा और प्रतियोगी बनाने के नए तरीकों के साथ आगे आए हैं।

यहां तीन बातों के बारे में जानते हैं जिनसे पता चलता है कि इस बार ONE Fantasy ज्यादा बेहतर बन गया है।

#1 फाइटर चुनें, राउंड चुनें

ONE Fantasy gets major upgrades

जब पहले कोई हर कार्ड के लिए ONE Fantasy टीम बनाता था तो उन्हें एथलीट और रैंक को उस विशेष प्रतियोगी के हिसाब से ड्राफ्ट करना होता था। चुने गए एथलीट्स को अपनी पसंद और जीत के अनुमान के हिसाब से रैंक किया जा सकता था।

अभी भी ऐसा ही है लेकिन इसमें एक बड़ा बदलाव है।

नए ONE Fantasy में जब भी आप एक एथलीट चुनेंगे तो आपको राउंड भी चुनना पड़ेगा, जिसमें आपको बाउट खत्म होने की संभावना है।

अगर आपका एथलीट मैच जीतता है तो आपको पॉइंट्स मिलेंगे। साथ ही अगर आपने बाउट के अंत के राउंड का सही अनुमान लगा लिया तो आपको ज्यादा अंक मिलेंगे।

#2 ज्यादा टीम्स और प्रतियोगिताएं

ONE Fantasy gets some major upgrades

वैसे तो फैंस ग्लोबल कॉन्टेस्ट में अन्य प्रतियोगी के खिलाफ हिस्सा लेते थे और हर इवेंट में सिर्फ एक टीम बना सकते थे।

इस ग्लोबल प्रतियोगिता की वापसी ONE: NO SURRENDER में होगी लेकिन गेम के डेवलपर्स इन सीमित चीज़ों को काफी ज्यादा मात्रा में बढ़ाने जा रहे हैं।

अब यूजर्स एक से ज्यादा टीम बना पाएंगे। आप ONE Fantasy टीम्स की एक सेना बना सकते हैं, जिससे आपके पास डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की तरह जीतने का ज्यादा मौका रहेगा!

ये फंक्शन ONE: NO SURRENDER के साथ लॉन्च होगा और जल्द ही यूजर्स कई सारे मुकाबलों में अपनी टीमों को सबमिट करने में सफल रहेंगे।

साथ ही प्रशंसक अब अपने खास लोगों के लिए कॉन्टेस्ट भी बना पाएंगे। इसका अर्थ है कि आप सीधा अपने दोस्तों, परिवार, साथियों, पड़ोसियों के साथ मुकाबला कर सकते हैं।



#3 रियल-टाइम रैंकिंग्स देख सकेंगे

ONE Fantasy has some major upgrades, including a leaderboard and live rankings now!

क्या आपने कभी सोचा है कि कौन सा खिलाड़ी शीर्ष पर है? या आपने जानने की इच्छा रखी है कि आप शो के बीच में किस स्थान पर है?

खैर, अब आपको इस बारे में फिर कभी सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी!

ONE: NO SURRENDER से शुरू होने के साथ प्रतियोगी अपनी टीम की वर्तमान रैंकिंग्स देख पाएंगे और जैसे-जैसे इवेंट्स आगे बढ़ेंगे तो ये रैंकिंग्स बदलती रहेंगी।

साथ ही खिलाड़ी हर शो के अंत में लीडरबोर्ड देख पाएंगे, उन्हें इवेंट्स की फाइनल रैंकिंग्स भी दिखेंगी।

बोनस: यहां इनाम भी होंगे

Demetrious Johnson models his new shirt from the ONE.Shop!

पहले रयान ल्यू और ज़ेंकी कॉल्ज़ जैसे विजेताओं को ONE Championship के इवेंट नाइट ब्लॉग और एक शानदार ग्राफ़िक से विजेता के रूप के शाऊट-आउट मिला था।

भले ही नाम बनाना जीत का एक सबसे अच्छा हिस्सा होगा लेकिन अब दांव पर और भी कुछ लगा होगा।

जो भी प्रतियोगी ग्लोबल कॉन्टेस्ट में शीर्ष तीन स्थानों पर आएंगे, उन्हें ONE. SHOP से मुफ्त में मर्चेंडाइज मिलेंगी।

हर इवेंट के बाद मर्चेंडाइज बदल सकती है। भले ही इनाम कुछ भी हो लेकिन इससे भी एक बड़ा इनाम होगा। जो भी खिलाड़ी लगातार ONE Fantasy के लीडरबोर्ड में अच्छे पायदान पर होगा, उसे साल के अंत तक कपड़ों का पूरा सेट मिलेगा।

ONE Fantasy खेलने के लिए ONE Super App को डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER में वर्ल्ड टाइटल पर होगी पेचडम की नजर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.