फेदरवेट डिविजन में वापसी करने के लिए बेताब हैं सेज नॉर्थकट

Sage Northcutt

2020 में जब सेज नॉर्थकट एक्शन में वापसी करेंगे तो ONE Championship के फेदरवेट डिविजन में “सुपर” इजाफा हो जाएगा।

"Super" Sage Northcutt prepares to make his debut in ONE Championship

मई 2019 में नॉर्थकट ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू वेल्टरवेट डिविजन में किया था लेकिन फिर उन्होंने The Home Of Martial Arts में दो डिविजन कम कर गोल्ड पाने का लक्ष्य बनाया है।

24 साल के अमेरिकी एथलीट ने बताया, “मैं वापसी करने के लिए बेताब हूं। पिछली बार जब मैंने ONE Championship में बाउट की थी तो मैं भार वर्ग (वेल्टरवेट) में ऊपर गया था और वो मेरे लिए काफी बड़ा भार वर्ग था। इस वजह से मैं फिर से नीचे वाले भार वर्ग में जा रहा हूं और फेदरवेट में मुकाबला करूंगा।”

“मैंने जब पहले फाइट (लाइटवेट और वेल्टरवेट) की थी, तब मैं हमेशा ज्यादा खाता था, ताकि मेरा वजन बढ़ सके। अब मैं अपने नेचुरल वेट के आसपास चल रहा हूं।

“मुझे लगता है कि अगर मैं थोड़ा और तेज हो जाऊं तो ये मेरे लिए बेहतर रहेगा। तब मेरी फाइट में टिके रहने की क्षमता भी बेहतर हो जाएगी। मेरा कार्डियो हमेशा अच्छा रहा है लेकिन अपने नेचुरल वेट के आसपास रहना ज्यादा अच्छा है।”



Evolve और Team Alpha के प्रतिनिधि को अपने वेल्टरवेट डिविजन से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वहां भार सीमा 83.9 किलोग्राम है।

फैंस ये जरूर सोच रहे होंगे कि बड़े शरीर वाले टैक्सस निवासी एथलीट दो डिविजन नीचे आने के बाद फेदरवेट की 73 किलोग्राम की सीमा को कैसे हैंडल करेंगे खासकर ONE की हाइड्रेशन-टेस्टिंग पॉलिसी के तहत।

हालांकि, नॉर्थकट इसे लेकर परेशान नहीं हैं बल्कि वो सुरक्षा के उपायों का स्वागत करते हैं।

उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि हाइड्रेशन टेस्ट बहुत स्मार्ट होता है। जितना कि मैंने इसके बारे में रिसर्च करके जाना है कि जब कोई भी एथलीट चाहे जिस खेल में हो, जब वो पूरी तरह से हाइड्रेटेड होता है तो बेहतर प्रदर्शन कर पाता है।”

“इस तरह से चोटिल होने की आशंका कम रहती है, जो कि काफी बढ़िया है। जब इस तरह से फाइटर्स को सुरक्षा मिलती है तो काफी अच्छा रहता है।”

Sage Northcutt trains with Urijah Faber at an open workout

“सुपर” सेज के पास समय की कोई कमी नहीं है क्योंकि इस समय वो स्थानीय सरकार द्वारा COVID-19 महामारी में लागू आदेशों के तहत अपने घर में ही हैं।

हालांकि, अमेरिकी एथलीट इस समय को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। वो अपने रिहेबिलिटेशन को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और काफी लंबे समय से रुकी वापसी के लिए अपने शरीर और दिमाग को तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ये काफी कठिन हो सकता है। काफी सारे लोग ऐसी चीजों से गुजर सकते हैं, जो काफी मुश्किल हो सकती हैं लेकिन ऐसे में आपका दृष्टिकोण तय करता है कि आप कैसे इससे उबरेंगे।”

“अगर आप मेरी बात करें तो मैं प्रोत्साहन का इस्तेमाल करता हूं। मैं पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित और ताकतवर महसूस कर रहा हूं, ताकि मैं वहां पर पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।

“मैं अब भी डॉक्टरों द्वारा पूरी अनुमति दिए जाने का इंतजार कर रहा हूं और अपने स्तर से जो भी संभव हो सकता है, वो कर रहा हूं। मैं अपनी शेप में रहने की कोशिश कर रहा हूं। साथ ही मानसिक रूप से भी तैयारी कर रहा हूं। मैं इससे ज्यादा पहले कभी तैयार नहीं था। इस समय मेरे अंदर आग लगी है, जिसे मैं वापसी करके ही बुझा सकता हूं।”

Sage Northcutt shakes Putri Padmi's hand after his sister, Colbey Northcutt, defeats her

आगे की ओर देखते हुए नॉर्थकट मैचों को हल्के में नहीं ले रहे हैं। कई बार के कराटे चैंपियन अपना समय भविष्य में सर्कल में होने वाली बाउट्स को लेकर वर्ल्ड क्लास फेदरवेट एथलीट्स के टेप देखने में गुजार रहे हैं, ताकि वो खुद को तैयार कर सकें।

टैक्सस के एथलीट के आसपास काफी खतरा है लेकिन उन्हें पता है कि चोटी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं है। उन्हें अपना लक्ष्य अच्छे से पता है।

नॉर्थकट ने बताया, “मैं चैंपियन बनना चाहता हूं और अब भी ये मेरा लक्ष्य बना हुआ है। मैं निश्चित तौर पर वापसी का इंतजार कर रहा हूं। हालांकि, वापसी की बाउट के लिए मैंने किसी एक एथलीट पर नजरें नहीं गड़ाई हैं।”

“मैंने पिछले कई महीनों में चोट से उबरने के दौरान कई सारे वीडियोज देख डाले हैं। मेरी नजरें सभी पर हैं। इसमें मार्टिन गुयेन भी शामिल हैं। वो चैंपियन तो हैं ही, साथ में प्रभावशाली भी हैं।”

“जिनके उनसे मैच हुए हैं, वो भी मैंने देखे हैं। मैं उन सबके नाम नहीं बताने जा रहा लेकिन मैंने जिन्हें भी देखा है, वो सब अच्छे हैं।

“जैसा कि मिस्टर चाट्री (सिटयोटोंग जो ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ हैं) ने कहा, उनके पास हर कैटेगरी में बेहतरीन स्किल्स हैं। फिर चाहे वो कराटे, किकबॉक्सिंग, रेसलिंग, जिउ-जित्सु या बॉक्सिंग क्यों न हो। यहां दुनिया भर के फाइटर्स हैं और जो भी वो करते हैं, उन स्किल्स में वो सबसे अच्छे हैं।”

अमेरिकी एथलीट जल्द खेल से बाहर रहते हुए 12 महीने पूरे कर लेंगे लेकिन ये समय उन्होंने ऐसे ही नहीं गुजार दिया है।

नॉर्थकट ने जो समय बाहर रहकर बिताया है, उसने उन्हें ऐसी स्किल्स जोड़ने का मौका दिया है, जो वो कड़े ट्रेनिंग कैंप्स में भी कभी नहीं सीख पाते। ऐसे में उनको विश्वास है कि अब जब वो चार औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनेंगे तो उनके पास पहले से कहीं ज्यादा काबिलियत होगी।

अब वो पहले से ज्यादा कठोर हो गए हैं, ताकि जब फेदरवेट डेब्यू करें तो फैंस को सिर्फ एकदम ही अलग “सुपर” सेज न दिखाई दे। साथ ही वो बेहतर तरीके से हावी होने वाले एथलीट को एक्शन में देख सकें।

उन्होंने बताया, “मेरे पास अब ऐसी तकनीक हैं, जिनको पहले कभी मैंने इस्तेमाल नहीं किया था। अब मैं कई सारी तकनीकों को इस्तेमाल करने में सहज हो गया हूं और कई तरीके की कला में माहिर भी हुआ हूं। हालांकि, मेरे पास पहले भी कई तरीके का स्टाइल था, जिनको मैंने मिलाकर कभी काम नहीं लिया था।”

“मैंने अपनी आखिरी बाउट से इतना कुछ सीखा है कि अब मैं वहां एकदम अलग सेज की उम्मीद कर रहा हूं। ये पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प हो गया है और मेरा प्लान अब वहां जाकर अपना दबदबा कायम करना है।”

ये भी पढ़ें: गेमिंग के सहारे मार्टिन गुयेन को अच्छा प्रदर्शन करने में मिलती है मदद

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4