झांग के खिलाफ जीत दर्ज कर कैपिटन से रीमैच पाना पेटटानोंग का लक्ष्य

Petchtagnong Petchfergus 1200X800 768x512

पिछले साल अपने ONE Championship डेब्यू में खराब प्रदर्शन के बाद पेटटानोंग पेटफर्गस उस बुरी याद को भुलाकर साबित करना चाहेंगे कि वो ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

शुक्रवार, 24 सितंबर को थाई स्टार के पास यादगार तरीके से जीत दर्ज करने का मौका होगा।

ONE: REVOLUTION में उनका सामना #4 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग से होगा और वो जानते हैं कि एक जीत उन्हें अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा देगी।

पेटटानोंग ने कहा, “मैं झांग चेंगलोंग के खिलाफ फाइट को वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचने के अवसर के रूप में देख रहा हूं। दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मैं टॉप कंटेंडर्स में से एक हूं।”

35 वर्षीय एथलीट का नाम इस खेल में काफी सम्मान से लिया जाता है और स्ट्राइकिंग आर्ट्स में उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 356-56-1 का है।

उन्होंने मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में 16 टाइटल्स जीते हैं, जिनमें 2 WMC और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप्स भी शामिल हैं।

इसलिए कैपिटन के खिलाफ उनके ONE डेब्यू में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं।

मगर फाइट उनके हिसाब से आगे नहीं बढ़ी। कैपिटन ने पहले जैब लगाया और उसके बाद जैब-क्रॉस कॉम्बो लगाकर पेटटानोंग को फिनिश कर दिया।



6 सेकंड में आया नॉकआउट ONE Super Series के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई इतिहास का सबसे तेज फिनिश रहा। पेटटानोंग को हार से काफी निराशा भी झेलनी पड़ी।

इस हार को स्वीकारना थाई लैंजेंड के लिए बहुत मुश्किल काम था, लेकिन अनुभव की मदद से वो इससे उबर पाए हैं।

पेटटानोंग ने कहा, “फाइट के दौरान चीजें बहुत तेजी से हुईं। मैंने लापरवाही कर बड़ी गलती की, जिसका मुझे भुगतान भी करना पड़ा मगर अब मैंने उससे सबक ले लिया है।”

“उस दिन के बाद मैं अपनी स्किल्स और मूवमेंट में लगातार सुधार कर रहा हूं और भविष्य में कैपिटन से अपना बदला जरूर पूरा करूंगा।”

उस ऐतिहासिक नॉकआउट जीत के बाद कैपिटन ने अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को हराकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इसलिए पेटटानोंग ने अपने हमवतन एथलीट को वर्ल्ड टाइटल मैच में हराकर अपना बदला पूरा करने पर भी विचार किया है।

उनके वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत अगले हफ्ते होने वाली है। अगले शुक्रवार उनकी भिड़ंत बेंटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में “मॉय थाई बॉय” से होगी।

पेटटानोंग की तरह झांग भी अभी दबाव में हैं।

ONE को जॉइन करने के बाद चीनी एथलीट ने लगातार 3 जीत दर्ज की थीं और सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रामज़ानोव का सामना किया। उस मुकाबले में उन्हें हार मिली और उसके बाद 2 अन्य मैचों में भी हार झेल चुके हैं।

पेटटानोंग ने झांग के सफर को करीब से फॉलो किया है। उनका मानना है कि “मॉय थाई बॉय” एक बेहतरीन फाइटर हैं, खासतौर पर उनके हाथों में गजब की ताकत है। लेकिन लैजेंड एथलीट का ये भी मानना है कि उनका अनुभव 23 वर्षीय चीनी स्टार पर भारी पड़ने वाला है।

थाई एथलीट ने कहा, “मैंने उन्हें ONE में फाइट करते देखा है और उनके गेम को परखा है। उनकी किकबॉक्सिंग स्किल्स शानदार हैं और पंच बहुत प्रभावशाली होते हैं।”

“वहीं दूसरी स्किल्स पर नजर डालें तो मुझे नहीं लगता कि वो डिविजन के अन्य टॉप फाइटर्स से बेहतर हैं। मेरे हिसाब से उन्हें तकनीक पर ध्यान देने की जरूरत है।

“मेरी स्किल्स उनसे बेहतर हैं और अनुभव भी ज्यादा है। मैंने उनके पंचों को रोकने के लिए गेम प्लान तैयार कर लिया है।”

पेटटानोंग अपने गेम प्लान पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते, लेकिन अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर डिविजन के अन्य फाइटर्स को सावधान जरूर करना चाहते हैं।

थाई लैजेंड को खुद पर इतना भरोसा है कि उन्होंने हार के विकल्प को खुद से दूर ही रखा है। उनका लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल जीतना है और लगातार जीत दर्ज कर उस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे।

पेटटानोंग ने कहा, “झांग चेंगलोंग को मैं अपने और अपने लक्ष्य के बीच में आई बाधा के रूप में देख रहा हूं क्योंकि अभी मेरा टारगेट केवल कैपिटन के खिलाफ रीमैच प्राप्त करना है।”

“इस फाइट में सभी को मेरा असली रूप देखने को मिलेगा और साबित करूंगा कि मैं चैंपियन को कड़ी चुनौती देने में सक्षम हूं।

“मैं झांग से यही कहना चाहूंगा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन अंत में जीत मुझे ही मिलेगी।”

Petchtanong Petchfergus meets Zhang Chenglong at ONE: REVOLUTION on 24 September

ये भी पढ़ें: कैपिटन को नहीं है ज़टूट का डर: ‘मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा खतरनाक हैं’

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty