ONE के हेवीवेट सुपरस्टार एनातोली मालिकिन की 5 सबसे फनी वीडियो

Anatoly Malykhin Alexandre Machado FISTS OF FURY 1920X1280 5 768x512

एनातोली “स्पार्टक” मालिकिन सर्कल में दाखिल होने के बाद केवल फाइटिंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आपको Golden Team के स्टार का दूसरा रूप भी देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में मालिकिन का सामना अमीर अलीअकबरी से होगा। चाहे आप रूसी भाषा ना बोलते हों, लेकिन उनके सोशल मीडिया हैंडल को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

उनकी ईरानी रेसलर के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट से पहले यहां देखिए मालिकिन की सबसे हास्यास्पद इंस्टाग्राम वीडियोज़ को।

#1 आपका फोन तैर नहीं सकता

अगर आपको भी मालिकिन की तरह सोशल मीडिया से जुड़े रहना काफी पसंद है तो एक स्मार्टफोन का खराब होने आपके दिल को बहुत ठेस पहुंचा सकता है।

जब उनका iPhone पानी में चला गया तो उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके फोन को अच्छी जगह दफनाया जाए।

#2 आइस मैन

जब अपने प्रतिद्वंदियों को खूब क्षति पहुंचाने वाला फाइटर एक बर्फ से भरी बाल्टी में बैठा कांप रहा हो तो किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

मालिकिन फाइट्स के दौरान धैर्य से काम लेते हैं, लेकिन बर्फ ने उनकी बॉडी को अंदर तक जकड़ा हुआ है।



#3 मालिकिन के घर में झगड़े कैसे सुलझाए जाते हैं

कोई अपने घर में बर्तन धोना चाहे या ना, लेकिन घर में किसी एक को तो काम करना ही होगा। मालिकिन के घर में फाइट से तय किया जाता है कि बर्तन कौन धोने वाला है।

रूसी हेवीवेट सुपरस्टार चाहे अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अभी तक अपराजित हों, लेकिन घर पर उन्हें साफ सफाई का काम करना ही होता है।

#4 महामारी का असर सब पर पड़ा

मालिकिन को भी COVID-19 महामारी से जूझना पड़ा था।

वो एक फिट दिखने वाले एथलीट से आवारा जैसे बन गए, लेकिन दोबारा अपने सही रूप में वापस आ गए।

#5 रेस लगाते हुए गिरे

“स्पार्टक” आमतौर पर स्क्रिपटेड कॉमेडी वीडियो डालते हैं, लेकिन कभी-कभी प्राकृतिक रूप से होने वाली चीजें हंसी का कारण बन जाती हैं।

वो बीच पर रेत पर रेस लगा रहे थे, लेकिन बीच में ही गिर पड़े। भला एक हेवीवेट एथलीट को रेत चाटते देख कौन नहीं हंसेगा।

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION को हेडलाइन करेंगे 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48