ONE: REVOLUTION के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Capitan-Petchyindee-Academy-Petchtanong-Petchfergus-kickboxing-1920X1280-1

ONE: REVOLUTION में 3 वर्ल्ड टाइटल फाइट्स के अलावा कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की बात करें, मॉय थाई या किकबॉक्सिंग की, शुक्रवार, 24 सितंबर को सभी खतरनाक एथलीट्स जीत दर्ज करने के इरादे से सर्कल में उतरेंगे।

शो के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: REVOLUTION के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 ली ने वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर नास्तुकिन को जबरदस्त अंदाज में हराया

काफी फैंस ने सोचा था कि क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के लिए टिमोफी नास्तुकिन को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। लेकिन “ONE on TNT II” में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ने कुछ ही सेकंड में जीत दर्ज कर लोगों को गलत साबित कर दिया था।

United MMA और Evolve MMA टीम के प्रतिनिधि ने रूसी स्टार की आक्रामकता का फायदा उठाते हुए उन्हें केवल 73 सेकंड में फिनिश कर दिया था।

नास्तुकिन ने शुरुआत में दमदार लो किक्स लगाईं और कई पंच लगाने की कोशिश भी की, लेकिन ली इस तरह के अटैक के लिए पहले से तैयार थे। इसलिए उन्होंने एक कदम पीछे लेकर अगले ही पल खतरनाक तरीके से ओवरहैंड राइट लगाया।

नास्तुकिन चौंक उठे थे, इसी का फायदा उठाते हुए ली ने लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से रूसी एथलीट मैट पर जा गिरे।

उसके बाद “द वॉरियर” ने तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान नहीं कर दिया।

अगले मैच में ली को दक्षिण कोरिया के ओक रे यूं के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है।

#2 कैपिटन ने इतिहास रचा

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के लिए उनका ONE डेब्यू बहुत यादगार रहा था।

ONE: A NEW BREED III में थाई स्टार ने पेटटानोंग पेटफर्गस को केवल 6 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इससे पहले पेटटानोंग कुछ कर पाते, कैपिटन ने साउथपॉ जैब से अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था।

अगले ही पल राइट हैंड के प्रभाव के सामने 35 वर्षीय पेटटानोंग अपनी सुधबुध खो बैठे। इस जीत के साथ कैपिटन ने ONE Super Series इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट अपने नाम किया था।

Petchyindee Academy के स्टार ने उससे अगले मैच में अलावेर्दी रामज़ानोव को हराकर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। अब ONE: REVOLUTION में उन्हें मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।



#3 किम ने खतरनाक बॉडी शॉट लगाकर जीत हासिल की

किम जे वूंग को “द फाइटिंग गॉड” निकनेम मिला हुआ है और ONE: MASTERS OF FATE में वो राफेल “इंडीयो” नुनेज को हराकर अपने निकनेम पर खरे उतरे थे।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने साबित किया कि किस कारण उन्हें “द फाइटिंग गॉड” कहा जाता है। उनकी स्ट्राइकिंग स्पष्ट रूप से अपने विरोधी से बेहतर थी, उन्होंने तीसरे राउंड में मैच को फिनिश करने से पहले नुनेज को खूब क्षति पहुंचाई थी।

किम ने “इंडीयो” के जैब से बचते हुए अपने विरोधी के लीवर के हिस्से पर एक परफेक्ट लेफ्ट हुक लगाया था।

नुनेज अगले ही पल लड़खड़ाने लगे। दूसरी ओर, “द फाइटिंग गॉड” ने इसके बाद ब्राजीलियाई एथलीट के सिर पर नी स्ट्राइक्स भी लगाईं। अंत में नुनेज की खराब हालत को देख रेफरी ने मैच को समाप्त घोषित कर दिया था।

ONE: REVOLUTION में पूर्व 2-डिविजन किंग मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन दक्षिण कोरियाई स्टार की स्ट्राइकिंग की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

#4 पेचडम ने कैनी को लेफ्ट किक लगाकर फिनिश किया

पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी का अटैक हमेशा प्रभावशाली होता है और ONE: KINGDOM OF HEROES में उन्होंने कैनी “द पिटबुल” त्से को उसी अंदाज में खूब क्षति पहुंचाई थी।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत से ही लेफ्ट किक लगानी शुरू की, जो “द पिटबुल” की बॉडी के दायें हिस्से पर गहरा प्रभाव छोड़ रही थी।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने इसके बावजूद फ्रंट फुट पर रहने की रणनीति नहीं छोड़ी, जो बाद में उनकी हार का कारण बनी।

कैनी ने कुछ पंच लगाने की कोशिश की, तभी पेचडम की लेफ्ट किक उनके सिर पर जा लगी, जिसके बाद “द पिटबुल” लड़खड़ाते नजर आए।

“द बेबी शार्क” ने मौके का फायदा उठाते हुए लेफ्ट नी और लेफ्ट एल्बो लगाई, जिसने मैच को अंतिम रूप दिया था।

#5 झांग ने शानदार अपरकट लगाकर हार्डकैसल को फिनिश किया

चीनी एथलीट “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग ने ONE: LEGENDARY QUEST में टायलर हार्डकैसल को पहले राउंड में नॉकआउट कर ग्लोबल स्टेज पर अपने रिकॉर्ड को 3-0 का कर दिया था।

अपने होम क्राउड के सामने झांग ने पहले विरोधी के गेम को परखा और उसके बाद दमदार स्ट्राइक्स लगानी शुरू कीं।

“मॉय थाई बॉय” ने दूर रहकर खतरनाक पंच लगाया, जिसने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को चौंका दिया था।

झांग का राइट हैंड हार्डकैसल के डिफेंस को चीरते हुए सीधा उनकी चिन (ठोड़ी) पर जाकर लैंड हुआ। इस पंच के प्रभाव से हार्डकैसल अगले ही पल नीचे जा गिरे और मैच को समाप्त कर दिया गया।

24 सितंबर को झांग का सामना साथी बेंटमवेट किकबॉक्सर पेटटानोंग पेटफर्गस से होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE के लिए पेट्रोसियन vs सुपरबोन और ग्रां प्री की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400