क्रिश्चियन ली ने ओक रे यूं को पहले राउंड में फिनिश करने का दावा किया

ONE Lightweight World Champion Christian Lee

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली लगातार मैचों में नए चैलेंजर्स को हराकर साबित करना चाहते हैं कि वो दुनिया के सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन हैं।

23 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मैं खुद को ONE Championship ही नहीं बल्कि दुनिया का बेस्ट फाइटर मानता हूं। अपनी बात को सच साबित करने के लिए मैं किसी से भी भिड़ने को तैयार हूं।”

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में #3 रैंक के कंटेंडर ओक रे यूं को ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिला है। “द वॉरियर” अब दक्षिण कोरियाई स्टार के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “ये मेरा तीसरा वर्ल्ड टाइटल डिफेंस होगा। मैं लगातार साबित करता रहूंगा कि मैं दुनिया का बेस्ट लाइटवेट फाइटर हूं।”

“टॉप-5 में से अभी तक मैंने केवल ओक रे यूं का सामना नहीं किया है। अब सभी टॉप-5 कंटेंडर्स को हराने के बाद मैं अन्य उभरते हुए स्टार्स का सामना करने के लिए तैयार रहूंगा।”

इसका मतलब ये नहीं कि “द वॉरियर” दक्षिण कोरियाई एथलीट को कम आंक रहे हैं। मौजूदा चैंपियन उनके अलावा उभरते हुए स्टार्स पर भी नजर बनाए हुए हैं। “ONE on TNT III” में ओक की मरात “कोबरा” गफूरोव पर जीत ने ली को भी सावधान कर दिया है।

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ओक रे यूं ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था और उसके बाद “ONE on TNT IV” में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को मात दी थी।

उन्होंने कहा, “ओक और मरात के मैच से पहले मैं उन्हें नहीं जानता था। लेकिन उनकी जीत ने मुझे सावधान कर दिया है।”

“जब भी लाइटवेट डिविजन में कोई नया कंटेंडर उभर रहा होता है, मुझे पता चल जाता है। मैंने उनके मैच को देखा, उन्होंने मरात के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।

“वो टाइटल शॉट पाने के हकदार हैं इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं।”

अपने पिछले दोनों मैचों में दक्षिण कोरियाई स्टार ने अपनी स्ट्राइकिंग और शानदार टेकडाउन डिफेंस के दम पर जीत हासिल की थी।

ली ने अपने अगले विरोधी के गेम को परखा है और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले ओक के ताकतवर मूव्स से बचने के लिए खुद को तैयार भी किया है।



ली ने कहा, “मैं ओक के खिलाफ मैच में उनकी पहुंच और फुटवर्क पर ज्यादा फोकस रखना चाहूंगा।”

“मेरे हिसाब से उन्हें इन्हीं 2 कारणों की वजह से सफलता मिली है और वो लाइटवेट डिविजन के अन्य फाइटर्स की तुलना में लंबे भी हैं इसलिए वो अपनी लंबी रीच से अपने विरोधियों को मात दे पाते हैं। साथ ही मैं उन्हें अच्छा फुटवर्क करने से भी रोकना चाहूंगा।”

ओक ने कहा है कि उनके पास United MMA के स्टार के गेम को काउंटर करने के लिए परफेक्ट तकनीक है, लेकिन ली इससे उलट सोचते हैं।

ली किसी भी रेंज में रहकर अटैक कर सकते हैं, यही बात उनके विरोधियों के लिए बड़ी मुसीबत बनती आई है। “द वॉरियर” मानते हैं कि ओक के खिलाफ उन्हें जीत मिलने की ज्यादा संभावनाएं हैं क्योंकि उनके पास जीत हासिल करने के ज्यादा तरीके हैं।

उन्होंने कहा, “कोई भी मुझे टक्कर नहीं दे सकता क्योंकि जब भी मुझे कोई नई चुनौती मिलती है, उसे पार करने के लिए मेरे पास हमेशा एक नया रास्ता होता है।”

“अगर ओक मेरे टेकडाउंस को विफल करने में सफल रहे तो मैं स्ट्राइकिंग की राह चुनूंगा। अगर उन्होंने स्ट्राइकिंग की तो मैं उन्हें टेकडाउन करूंगा। वो जो भी स्ट्राइक लगाएंगे, उसका जवाब मेरे पास पहले से होगा।”

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ली अपने अगले विरोधी के खतरनाक मूव्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वो एक और टॉप कंटेंडर को मात दे पाएंगे। खास बात ये है कि पिछले 2 चैलेंजर्स यूरी लापिकुस और टिमोफी नास्तुकिन को उन्होंने पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात दी है।

ओक के खतरनाक गेम से ली को सावधान रहना होगा इसलिए मौजूदा चैंपियन को सुनिश्चित करना होगा कि उनके मूव्स अच्छी टाइमिंग के साथ सटीक निशाने पर लैंड हों।

ली ने कहा, “मैं जानता हूं कि वो इस मैच में जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे इसलिए मैं भी उनके लिए तैयार रहूंगा।”

“मेरा मानना है कि एक ग्रैपलर, एक स्ट्राइकर को उसी के गेम में मात देकर शानदार तरीके से टेकडाउन कर सकता है।

“मैं इस बाउट को पहले राउंड में फिनिश होते देख रहा हूं। मैं ओक को स्टैंड-अप गेम में क्षति पहुंचाते हुए उन्हें टेकडाउन करूंगा और सबमिशन से हराऊंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE के लिए पेट्रोसियन vs सुपरबोन और ग्रां प्री की घोषणा

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800