क्यों Petchyindee Academy को स्ट्राइकिंग आर्ट्स में टॉप जिम का दर्जा प्राप्त है

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1280 768x512

24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में Petchyindee Academy के 2 स्ट्राइकर्स फाइट करने वाले हैं और अपने फेमस मॉय थाई जिम के लिए 2 बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी को मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है। वहीं पूर्व ONE लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी का सामना #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

दोनों एक सम्मानित जिम का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे, एक ऐसा जिम जिसके एथलीट्स के खिलाफ जीत अन्य फाइटर्स को बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

ONE: REVOLUTION से पूर्व यहां जानिए कि क्यों ONE Super Series मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में Petchyindee Academy को टॉप जिम का दर्जा प्राप्त है।

2 ONE वर्ल्ड चैंपियंस

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1280 34.jpg

एक सबसे बड़ा कारण ये है कि Petchyindee Academy के फाइटर्स के पास ONE वर्ल्ड टाइटल्स हैं।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी 2020 के फरवरी महीने से ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। उन्होंने ONE: WARRIOR’S CODE में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हराकर टाइटल जीता था।

थाई स्टार उसके बाद 2 बार अपनी बेल्ट को डिफेंड कर चुके हैं। ONE: NO SURRENDER में मॉय थाई लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स और फिर ONE: A NEW BREED III में मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन को हराया था।

दूसरी ओर, Petchyindee Academy के पास कैपिटन के रूप में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी है।

28 वर्षीय स्टार ने ONE: UNBREAKABLE में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को हराकर टाइटल जीता था। अब ONE: REVOLUTION में उन्हें ज़टूट के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करना होगा।

एक पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन और एक टॉप-5 कंटेंडर

Rodtang Jitmuangnon Petchdam Petchyindee Academy 1920X1280 8.jpg

2 मौजूदा चैंपियंस के अलावा Petchyindee Academy के पास पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम भी हैं।

उन्हें अपने अनोखे एंट्रेंस के लिए जाना जाता है और ONE: WARRIORS OF LIGHT में इलायस महमूदी को हराकर डिविजन के सबसे पहले चैंपियन बने थे। लेकिन ONE: DREAMS OF GOLD में वो इलियास एनाहाचि के खिलाफ टाइटल हार गए थे।

पेचडम इसके अलावा 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को भी चुनौती दे चुके हैं।

हालांकि वो 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने रोडटंग का 5 राउंड्स तक चले मैच में जीतना मुश्किल कर दिया था।

Petchyindee Academy के पास फ्लाइवेट मॉय थाई रैंक्स में शामिल एथलीट भी मौजूद है। मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी, टॉप रैंक के कंटेंडर महमूदी को हराकर डिविजन में #4 रैंक के कंटेंडर बने थे।

मोंग्कोलपेच अभी ONE Championship में अपराजित हैं और प्रोमोशन में उनका रिकॉर्ड 4-0 का है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत जल्द ही उन्हें रोडटंग के खिलाफ फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल सकता है।

खतरनाक एथलीट्स और उभरते हुए स्टार्स

Bangpleenoi Petchyindee Academy defeats Lian Nolan at DREAMS OF GOLD

चैंपियंस और लैजेंड्स के अलावा इस वर्ल्ड-फेमस जिम के पास कई उभरते हुए स्टार्स भी हैं, जो अपने-अपने डिविजन पर छाने को तैयार हैं।

फेदरवेट में बांग्प्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी हैं, जो ब्राउन पिनास और लियाम नोलन पर जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी हैं, जो अभी तक सैमी “AK 47” सना और पोंगसिरी जैसे बड़े स्टार्स को हरा चुके हैं।

Petchyindee Academy में सवास “द बेबी फेस किलर” माइकल भी हैं, जो केवल 22 साल की उम्र में अपने प्रदर्शन से ग्लोबल फैनबेस को प्रभावित कर रहे हैं।

लैजेंड एथलीट्स इस जिम से जुड़े रहे हैं

ONE Featherweight World Champion Petchmorakot with Petchyindee Academy owner Sia Boat and Sorgraw

Petchyindee Academy थाईलैंड के सबसे फेमस मॉय थाई जिम में से एक है इसलिए जाहिर तौर पर फाइटर्स इस जिम के एथलीट्स के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहते हैं।

इस कैम्प की शुरुआत विराट वचिरारट्टानावोंग ने साल 1975 में की थी, जो अब इस खेल को अलविदा कह चुके हैं और अब उनकी जिम्मेदारी उनके बेटे बोट वचिरारट्टानावोंग ने संभाल ली है।

ये जिम शुरुआत से ही वर्ल्ड चैंपियंस तैयार करता आ रहा है, जिनमें ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ भी शामिल हैं और ये दोनों अब Evolve MMA में ट्रेनिंग करते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE के लिए पेट्रोसियन vs सुपरबोन और ग्रां प्री की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty