कैपिटन को नहीं है ज़टूट का डर: ‘मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा खतरनाक हैं’

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1280 27 768x512

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के लिए 2021 की शुरुआत शानदार रही क्योंकि उन्होंने अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को हराकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था।

लेकिन अब चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए कैपिटन को रामज़ानोव के मेंटॉर और ट्रेनिंग पार्टनर को हराना होगा।

Capitan Petchyindee Academy enters the arena

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में थाई स्टार का सामना फ्रेंच-अल्जीरियाई एथलीट मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट से होगा।

ज़टूट पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और Venum Traning Camp में ट्रेनिंग करते हैं। वो स्ट्राइकिंग आर्ट्स में 77 जीत हासिल कर चुके हैं, 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अपने शिष्य की हार का बदला पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

37 वर्षीय एथलीट का अनुभव और जीत की भूख उन्हें बेहद खतरनाक फाइटर बना रही होगी, मगर कैपिटन को इससे कोई डर महसूस नहीं हो रहा। इसके बजाय वो इस वर्ल्ड टाइटल बाउट से पहले आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

ONE Super Series में थाई एथलीट अभी तक 6 सेकंड में पेटटानोंग पेटफर्गस को नॉकआउट कर चुके हैं और रामज़ानोव को हराकर चैंपियनशिप बेल्ट भी जीत चुके हैं।

अपने पहले टाइटल डिफेंस के लिए सर्कल में उतरने से पहले कैपिटन ने onefc.com से ज़टूट के खिलाफ मैच के लिए तैयारी, भविष्य में बेंटमवेट मॉय थाई किंग नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ मैच और अन्य विषयों पर भी बात की।

ONE Championship: आप मेहदी ज़टूट को कितना अच्छे से जानते हैं?

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी: मैंने उनके कई मैचों की वीडियो देखी हैं। मॉय थाई में काफी अनुभव होने के चलते उन्हें हराना आसान नहीं होगा और वो एक बेहतरीन टेक्निकल फाइटर भी हैं।

ONE: मेहदी, अलावेर्दी के कोच हैं, जिन्हें हराकर आपने किकबॉक्सिंग बेल्ट जीती थी। क्या आपको लगता है कि उनके फाइटिंग स्टाइल्स में कुछ समानता होगी?

कैपिटन: उनका स्टाइल मिलता-जुलता है, लेकिन मेहदी के पास ज्यादा अनुभव और स्किल्स भी हैं। उनकी तकनीक और मूव्स अलावेर्दी से काफी बेहतर हैं।

ONE: मेहदी और अलावेर्दी ने आपकी कमजोरियों पर जरूर चर्चा की होगी। क्या आपको इससे कोई नुकसान हो सकता है?

कैपिटन: चूंकि मैंने पिछले मैच में अलावेर्दी को किक्स से खूब क्षति पहुंचाई थी इसलिए वो किक्स के खिलाफ डिफेंस पर ध्यान दे रहे होंगे। मेहदी जरूर पंचों से मेरे मूव्स को काउंटर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैं नहीं मानता कि इससे मुझे कोई नुकसान होगा। मुझे अपनी कमजोरी के बारे में पता है और जानता हूं कि खुद में कैसे सुधार करना है इसलिए मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

ONE: मेहदी की ताकत और कमजोरी के बारे में क्या कहेंगे? किस क्षेत्र में आप बेहतर हो सकते हैं?

कैपिटन: उनका अनुभव उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे उनकी मूवमेंट और पंचों को ठीक से परखना होगा। उनके पंच बहुत प्रभावशाली होते हैं इसलिए अगर मैंने सावधानी नहीं बरती तो नॉकआउट भी हो सकता हूं।

जितना मुझे उनके पिछले मैचों से पता चला है, उनका स्टैमिना ज्यादा अच्छा नहीं है। फाइट के अंतिम राउंड में वो संघर्ष करते दिखाई पड़ते हैं। शायद बढ़ती उम्र के कारण वो लंबे समय तक फाइट नहीं कर पाते। मैं अपने युवा होने और अपनी ताकत के दम पर इस पहलू का जरूर फायदा उठाना चाहूंगा।

ONE: वो अभी तक साइन्चे, टुकाटाटोंग पेपायाथाई और मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ जैसे एलीट लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं। क्या आपको लगता है कि मेहदी एक बेहद खतरनाक फाइटर हैं?

कैपिटन: मुझे नहीं लगता कि वो खतरनाक हैं, लेकिन मैं उनके अनुभव को नजरंदाज नहीं करना चाहता। उनके खिलाफ मुझे दिमाग से काम लेना होगा। मुझे अपने गेम पर ध्यान देते हुए सही समय पर उनके मूव्स को काउंटर करना होगा।

ONE: क्या मेहदी के खिलाफ मैच के लिए आपके कोच ने आपको अलग तरह से ट्रेनिंग की सलाह दी?

कैपिटन: मेरे ट्रेनर्स ने उनके पंचों के खिलाफ डिफेंस पर ज्यादा ध्यान दिया है क्योंकि अगर मैंने किक लगाई तो वो उन्हें पंचों से काउंटर करेंगे। मुझे एक ही समय पर अटैक और खुद को डिफेंड भी करना होगा।

ONE: स्पोर्ट्स साइंस ने आपके ट्रेनिंग कैम्प में क्या योगदान दिया?

कैपिटन: अपनी किकिंग पावर को बढ़ाने के लिए मैंने अलग तरह की ट्रेनिंग की है। मेरे दोनों पैरों की मसल्स तगड़ी हो गई हैं, जिससे मेरी किक्स में ताकत भी बढ़ी है। हमारे पास मशीन भी है, जिससे मुझे मेरी किकिंग स्पीड और पावर के बारे में भी पता चला। मसल्स तगड़ी होने से मैं पहले से अधिक प्रभावशाली किक्स लगा पा रहा हूं।

ONE: Petchyindee Academy आपको केज में फाइट की ट्रेनिंग के लिए दूसरे जिम में भी भेजती है। ये अनुभव कैसा रहा और क्या आपको इससे कोई फायदा हुआ है?

कैपिटन: वो समय-समय पर मुझे दूसरे जिम में भेजते रहते हैं, इससे हमें सर्कल के वातावरण के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाती है और मुझे ये समझने में भी आसानी होती है कि मुझे कितनी दूर रहकर अपने विरोधी पर अटैक करना चाहिए। इससे मैं सर्कल में मूवमेंट करने के दौरान अपने एनर्जी लेवल को भी मैनेज कर पाता हूं।

ONE: आपने पहले कहा था कि आप मॉय थाई में वापसी करना चाहते हैं। लेकिन Petchyindee Academy ने कहा कि उनके नोंग-ओ के साथ संबंधों के कारण वो आपको उनके खिलाफ फाइट नहीं करने देंगे। अगर आपके जिम ने आपको अनुमति दी तो क्या आप इस मैच का हिस्सा बनना चाहेंगे?

कैपिटन: अगर जिम ने अनुमति दी तो जरूर मैं उनका सामना करना चाहूंगा। वो बेस्ट फाइटर्स में से एक हैं और उनके खिलाफ फाइट मेरा एक सपना है। अगर मौका मिला तो मैं जरूर उनके खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहूंगा।

मेरी उनसे कभी मुलाकात भी नहीं हुई है क्योंकि जब मैं यहां आया तब तक वो जिम छोड़ चुके थे। इसलिए मेरा उनसे सीनियर-जूनियर जैसा कोई संबंध नहीं है। अगर जिम ने अनुमति दी तो मैं जरूर उनसे भिड़ना चाहूंगा।

ये भी पढ़ें: क्यों Petchyindee Academy को स्ट्राइकिंग आर्ट्स में टॉप जिम का दर्जा प्राप्त है

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty