ONE Championship के सिंगापुर के एथलीट्स ने Evolve में वापसी की

Ritu Phogat training at Evolve MMA

शुक्रवार, 31 जुलाई को थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले ONE: NO SURRENDER के लिए ONE Championship के कई थाई सुपरस्टार्स अपनी-अपनी बाउट्स की तैयारी कर रहे हैं।

इसके अलावा दक्षिण में लगभग 2,000 किलोमीटर दूर सिंगापुर में, प्रोमोशन के स्टार एथलीट्स Evolve MMA में अपने ट्रेनिंग रूटीन को जारी रखने के लिए वापसी कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही सर्कल में वापसी कर लेंगे।

Evolve ने फाइट टीम के सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए COVID-19 महामारी की वजह से ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद 20 जून को अपने दरवाजे खोल दिए थे।

अब इस बड़े जिम को खुले एक महीना हो चुका है और लग रहा है कि Evolve के एथलीट्स फिर शानदार शेप में आ रहे हैं।

ऊपर दी गई इंस्टाग्राम वीडियो क्लिप में ONE के कुछ मुख्य मार्शल आर्ट्स हीरो सिंगापुर के जिम में फेस मास्क लगाकर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इन हीरोज़ में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान, दो स्पोर्ट के ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ, डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक, अमीर खान, एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा, ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन, ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और एको रोनी सपुत्र शामिल हैं।

हालांकि, जैसे ही वो जिम के अंदर गए, तो वो सारे आठ सुपरस्टार्स ग्लव्स के साथ, अपनी शानदार स्किल्स को सुधारने की कोशिश करते हुए नजर आए।

इन सारे एथलीट्स को Evolve में कठोर मेहनत करते हुए देखकर काफी अच्छा लगा और इसमें कोई शक नहीं है कि विश्वस्तरीय प्रशंसक उन्हें फिर The Home Of Martial Arts में मुकाबला करते हुए देखने के लिए उत्साहित है।

ये भी पढ़ें: कैसे Evolve बन गया दुनिया का टॉप मार्शल आर्ट्स जिम

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.