ONE: A NEW TOMORROW – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रोडटंग Vs. हैगर्टी II

Rodtang Jitmuangnon Jonathan Haggerty ONE A NEW TOMORROW press conference TE2_9167

ONE Championship का साल 2020 का पहला इवेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुआ।  

बैंकॉक में हो रहे दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के इवेंट ONE: A NEW TOMORROW में कुल मिलाकर 12 बाउट्स हुई, जिसमें फैंस को मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के शानदार मैच देखने को मिले।

मेन इवेंट में मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अपनी चैंपियनशिप को जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ डिफेंड किया। ये ONE Super Series बाउट ऑफ 2019 का रीमैच था।

को-मेन इवेंट मुकाबले में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स की नजर तीसरे खेल में चैंपियनशिप की तरफ बढ़ने पर रही। उनका सामना कई बार की भारतीय वुशु चैंपियन पूजा “द साइक्लोन” तोमर के साथ विमेंस एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में हुआ।

हर मैच के रिजल्ट और हाइलाइट्स नीचे देखें।

मेन कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:39 मिनट में
एटमवेट
स्टैम्प फेयरटेक्स ने पूजा “द साइक्लोन” तोमर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:27 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
“द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके साइन्चाई ने केंटा यमाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट
थान ली ने रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:51 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
लियाम “हिटमैन” हैरिसन ने “जॉर्डन बॉय” मोहम्मद बिन महमूद को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:03 मिनट में

प्रारम्भिक कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई ने ब्रीस “द ट्रक” डेल्वाल को विभाजित निर्णय से हराया
वेल्टरवेट
रेमंड मागोमेडालिएव ने जोई “मामाज़ बॉय” पाइरोटी को सबमिशन से हराया - पहले राउंड के 3:50 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
एडम नोइ ने विक्टर “लियो” पिंटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट
शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग ने “कैनन” मा जिया वेन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:55 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट ने हान ज़ी हाओ को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट
अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने माइरा मज़ार को सबमिशन से हराया - दूसरे राउंड के 3:01 मिनट में
फेदरवेट
रोल “अकियामा” रोसौरो ने योहान “द आइस मैन” मूलिया लेगोवो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled