नोंग-ओ के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने से पहले इन 2 एथलीट्स से मुकाबला करना चाहते हैं हैरिसन

British Muay Thai World Champion Liam Harrison walks to the ring in his punisher shirt

लियाम “हिटमैन” हैरिसन के लक्ष्य बेहद साधारण से प्रतीत होते हैं, इनमें अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स से ONE Super Series के फैंस का मनोरंजन करना और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतना मुख्य हैं।

महान ब्रिटिश एथलीट ने अपने लिए मॉय थाई में जो भी लक्ष्य तैयार किया है, उन्होंने उन सभी को पूरा करने में सफलता पाई है और जैसे ही ONE Championship के इवेंट फिर से सुचारू रूप से शुरु होंगे तो उनका लक्ष्य एक ही रहने वाला है।

Bad Company के प्रतिनिधि ने कहा, “जाहिर तौर पर, मैं अच्छी शेप में बने रहने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे ये भी पता करना है कि मेरी अगली फाइट कब होगी और उसके लिए मुझे प्लान तैयार करना है।”

“मैं वापसी के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं जिससे मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूं और फैंस का मनोरंजन भी कर सकूं।”

अभी तक हैरिसन ग्लोबल स्टेज पर 3 बाउट्स का हिस्सा रह चुके हैं, इनमें ONE: LEGENDARY QUEST में रोडलैक पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम के खिलाफ जबरदस्त मुकाबला और ONE: A NEW TOMORROW में मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद पर आई नॉकआउट जीत भी शामिल है।

Liam Harrison defeats VS Mohammed Bin Mahmoud at ONE A NEW TOMORROW DC 0889.jpg

हैरिसन ONE एथलीट रैंकिंग्स में ऊंचे पायदान पर पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए वो 2 टारगेट सेट कर चुके हैं।

लीड्स निवासी एथलीट ने कहा, “रोडलैक के साथ रीमैच शानदार साबित होगा और मैं मॉय थाई के टॉप 5 एथलीट्स में भी शामिल होना चाहता हूं। मैं देख पा रहा हूं कि मुआंगथाई अभी नंबर-5 पर हैं और बोबो साको नंबर-2 पर मौजूद हैं, इनमें से मैं किसी का भी सामना करना मुझसे सबसे अधिक पसंद होगा।”

“हिटमैन” इससे पहले भी साको का सामना कर चुके हैं और अगर ONE में एक बार फिर ये आमने-सामने आते हैं तो हैरिसन को इससे बेहद खुशी महसूस होगी।

हैरिसन ने कहा, “साको को कुछ साल पहले फ्रांस में हुई फाइट में मुझ पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन मैं रीमैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहूंगा।”

“उस समय हमने बड़े ग्लव्स और एल्बो पैड्स के साथ फाइट की थी, उस दौरान मेरे पैर में भी चोट आई और चौथे राउंड में मेरी शिन (घुटने के नीचे का हिस्सा) को भी काफी क्षति पहुंची थी।

“सच कहूं तो मुझे उनसे कोई बैर नहीं है। वो अभी भी अच्छी पोजिशन पर बने हुए हैं और मैं रैंकिंग्स में ऊपर पहुंचना चाहता हूं, यही मेरा लक्ष्य है।”



एक तरफ साको का सामना करने के लिए भी हैरिसन उत्साहित हैं लेकिन Lumpinee और Channel 7 Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मुआंगथाई का सामना करने की भी उन्होंने इच्छा जताई है।

एक तरफ थाई सुपरस्टार जो अपने प्रतिद्वंदी के करीब आकर अटैक करने में विश्वास रखते हैं, वहीं “हिटमैन” भी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं।

ये ठीक वैसी ही भिड़ंत होगी जैसी ब्रिटिश सुपरस्टार चाहते हैं।

हैरिसन ने कहा, “जब भी मेरा और उनका सामना होगा, संभव ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और फैंस को भी ये फाइट काफी पसंद आएगी।”

“मैं नहीं जानता कि उन्हें ज्यादा चोट आएगी या मुझे लेकिन मैं 99% आश्वस्त हूं कि किसी ना किसी को इस मैच में चोट सहनी ही पड़ेगी।”

British Muay Thai World Champion Liam Harrison goes for a head kick on Rodlek

अगर वो अपने से ऊंची रैंकिंग वाले एथलीट को हराते हैं तो हैरिसन को भी इतना विश्वास हो जाएगा कि उसके बाद नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट भी उनसे अधिक दूर नहीं होगा।

अप्रैल 2018 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद से ही नोंग-ओ ने इस डिविजन पर अपनी पकड़ बनाई हुई है और अभी तक उनका रिकॉर्ड 6-0 रहा है। लेकिन “हिटमैन” को भी अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है और उनका अनोखा स्टाइल उन्हें टाइटल शॉट के करीब पहुंचा सकता है।

8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “अगर मैं अपनी अगली फाइट भी नॉकआउट से जीतता हूं, तो मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि मैं नोंग-ओ के खिलाफ फाइट क्यों नहीं कर पाऊंगा।”

“मैं वाकई में इससे अलग करीब हर टाइटल को जीत चुका हूं, ONE से बाहर अपनी पिछली 4 फाइट्स में जीत दर्ज की है और पिछले मैच में नॉकआउट जीत हासिल की थी, इसलिए एक और नॉकआउट जीत मेरे कद को और भी ऊंचा कर सकती है।

“मुझे फिलहाल ONE Championship बेल्ट के अलावा किसी अन्य टाइटल की परवाह नहीं है। रिटायर होने से पहले मैं इसी टाइटल को जीतना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: लियाम हैरिसन ने पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट के जरिए हराया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.