भारतीय स्टार्स ने राहुल राजू Vs. अमीर खान के मैच की भविष्यवाणी की

amir-khan-vs-rahul-raju-all-wins-in-one-championship-1200x675

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने जा रहे ONE: REIGN OF DYNASTIES में राहुल “द केरल क्रशर” राजू जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लाइटवेट मुकाबले में उनका सामना सिंगापुर के स्ट्राइकिंग सुपरस्टार अमीर खान से होगा।

खान को एक तरफ जहां अपने पिछले 5 में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं राजू अपने पिछले दोनों मैच रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीते हैं। Evolve टीम के स्टार अपने पिता के लिए इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगे। भारतीय स्टार का लक्ष्य ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाने का है।

ONE: REIGN OF DYNASTIES | 9 अक्टूबर – राहुल राजू VS अमीर खान

ONE: REIGN OF DYNASTIES का LIVE प्रसारण शुक्रवार, 9 अक्टूबर को भारत में देखा जा सकेगा! सिंगापुर में होने वाले इस धमाकेदार इवेंट में भारत के सुपरस्टार Rahul K Raju "The Kerala Krusher" 🇮🇳 के सामने होंगे सिंगापुर के शेर Amir Khan! साथ ही भारत के एक और उभरते सितारे Roshan Mainam भी दिखेंगे एक्शन में! #ReignOfDynasties ————📺: देखना न भूलें Star Sports और Hotstar पर 👉 कल शाम 6 बजे से।📱: हमारा ऐप डाउनलोड करें 👉 http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship India on Wednesday, October 7, 2020

25 वर्षीय स्टार के सर्कल में उतरने से पहले साथी भारतीय एथलीट्स ने उनके मैच को लेकर अपनी राय दी।

अर्जन “सिंह” भुल्लर

“इस फाइट के लिए बहुत ही उत्साहित हूं क्योंकि राहुल राजू भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अमीर खान उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे। इस मैच से साफ हो जाएगा कि राहुल कॉम्पिटिशन के अगले स्तर के लिए तैयार हैं या नहीं। मैं राहुल को चुन रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि उनमें मैच को अपने नाम करने की काबिलियत है।”

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट

“राहुल राजू और अमीर खान दोनों ही काफी अच्छे हैं और दोनों में जीतने की काबिलियत है। लेकिन मैं अपनी टीम के साथी अमीर खान का उत्साह बढ़ाऊंगी।”

पूजा “द साइक्लोन” तोमर

“मैंने राहुल राजू और अमीर खान दोनों की काफी फाइट्स देखी हैं। खान की स्ट्राइकिंग और ग्राउंड गेम अच्छा है, लेकिन राजू का ग्राउंड गेम बहुत अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि वो मैच को ग्राउंड पर लेकर जाएंगे और चोक कर देंगे। वो भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो मैं यही उम्मीद करूंगी कि जीत उनकी हो।”



हिमांशु कौशिक

“राहुल राजू और अमीर खान दोनों ही बहुत अच्छे फाइटर्स हैं। खान एक बहुत अच्छे स्ट्राइकर तो राजू एक बेहतरीन ग्रैपलर हैं। ऐसे में विजेता के बारे में बता पाना काफी मुश्किल काम है, लेकिन मेरा पूरा समर्थन राजू के साथ है।”

आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका

“मैं राहुल राजू को सपोर्ट करना चाहती हूं, लेकिन अपनी स्ट्राइकिंग की ताकत की वजह से अमीर खान अपने हर प्रतिद्वंदी के लिए बड़ा खतरा हैं। राहुल राजू को जीत अपने नाम करने के लिए मैच को ग्राउंड पर लेकर जाना पड़ेगा।”

कांथाराज शंकर अगासा

“अगर राजू ग्राउंड गेम पर ध्यान देंगे तो यकीनन जीत उनके नाम हो सकती है। जब स्ट्राइकिंग की बात आती है तो अमीर खान उनसे काफी बेहतर हैं। ऐसे में राजू को ग्राउंड एंड पाउंड गेम पर ध्यान देना होगा।”

ये भी पढ़ें: भारतीय स्टार्स ने रोशन मैनम Vs. लिउ पेंग शुआई के मैच की भविष्यवाणी की

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas