भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने की पूरी कोशिश में लगे हैं राहुल राजू

Rahul Raju DC 4252 768x512

ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि भारत में क्रिकेट सबसे पसंद किया जाना वाला खेल है, राहुल “द केरल क्रशर” राजू इसमें थोड़ा बदलाव लाने की भरसक कोशिश करेंगे।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने वाले ONE: REIGN OF DYNASTIES में उनका सामना सिंगापुर के नॉकआउट आर्टिस्ट अमीर खान से होगा।

वो भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाना चाहते हैं। राजू को इस बात का पता है कि एक बड़ी जीत देश में इस खेल की लोकप्रियता में इजाफा कर सकती है। ऐसा करने के लिए 29 वर्षीय स्टार को अभी तक अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए सकारात्मक कदमों पर ध्यान देना होगा।

राजू ने कहा, “मैं यही बताना चाहता हूं कि चाहे परिस्थितियां कुछ भी हों, अगर आपने कड़ी मेहनत की है तो एक दिन आपको कामयाबी जरूर हासिल होगी।”

“आपको इस दौरान कई सारे त्याग भी करने पड़ते हैं। अगर ये बहुत जरूरी है तो आप त्याग जरूर करेंगे और उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हर संभव जतन करेंगे।”

राजू सिर्फ बातें ही नहीं करते, उन्होंने अपने करियर में ऐसा करके भी दिखाया है।

ONE Championship में शुरुआती तीन बाउट्स हारने के बाद भारतीय स्टार की मेहनत और त्याग रंग लाने लगा, जब उन्होंने शानदार फिनिश के जरिए दो लगातार जीत हासिल की।

उन्होंने पहले मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में रिचर्ड “नोटोरियस” कॉर्मिनल के खिलाफ पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत हासिल की। फिर छह महीने बाद राजू ने इसी मूव का उपयोग करते हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में फुरकान “द लॉयन” चीमा को दूसरे राउंड में शिकस्त दी।



इन जीतों की वजह से सभी का ध्यान राजू पर गया और वो भारत के सबसे बेहतरीन लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन गए।

खुद को मिली कामयाबी के बावजूद Juggernaut Fight Club के स्टार ने देश में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए अपने हमवतन एथलीट्स के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, “भारत से कई सारे अच्छे एथलीट्स आ रहे हैं जैसे- ऋतु [“द इंडियन टाइग्रेस”] फोगाट और [“द इंडियन नोटोरियस”] रोशन मैनम। मैं देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं कि ये एथलीट्स ONE Championship जैसी बड़ी स्टेज पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।”

Indian MMA fighter Rahul Raju punches Richard Corminal

राजू द्वारा मैनम को एक्शन में देखने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस शुक्रवार “द इंडियन नोटोरियस” भी एक्शन में नजर आएंगे, उनका सामना ONE हेफेई फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन लिउ पेंग शुआई से होगा।

वहीं, फोगाट की बात करें तो उन्होंने ONE Championship में अब तक दो मुकाबलों में हिस्सा लिया और दोनों में ही शानदार जीत हासिल की। और वो साल 2020 खत्म होने से पहले एक्शन में भी नजर आ सकती हैं।

लेकिन राजू का मानना है कि भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बढ़ने के पीछे एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर किया गया काम भी बड़ी वजह है।

उन्होंने कहा, “भारत में Evolution MMA और Crosstrain Fight Club जैसे कई अच्छे जिम हैं, मैं कोचों और एथलीट्स की लगन और कामयाबी देखकर बहुत खुश होता हूं।”

“मुझे विश्वास है कि थोड़े समय में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्किट टॉप पर होगा। भारत को अच्छे जिम और हाई लेवल के कोचों की जरूरत है। हम अभी इस चीज़ में पीछे हैं। मैं भारत में बेहतरीन जिम देखना चाहता हूं, इसी के जरिए आप चैंपियन बना सकते हैं।”

Rahul Raju locks in the rear-naked choke

राजू एक दिन देश के पहले वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं, वो ऐसा ना सिर्फ अपने लिए बल्कि वो इसके जरिए दूसरों को प्रेरित करना चाहते हैं।

उन्होेंने बताया, “मुझे इस खेल से प्यार है। मैंने इस खेल के लिए बहुत सारे त्याग किए हैं और मेरा मानना है कि मुझमें एक वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां हैं।”

“मैं हर दिन के साथ अपनी स्किल्स में सुधार कर रहा हूं और एक दिन दुनिया को दिखा दूंगा कि मैं बेस्ट हूं।”

ऐसा करने के लिए राजू को इस शुक्रवार अपने रास्ते की सबसे बड़ी बाधा को पार करना होगा और वो भी एक ऐसे एथलीट के खिलाफ, जो अपने लिए नहीं बल्कि जिंदगी से जंग लड़ रहे अपने पिता के लिए मैच जीतना चाहते हैं।

“मैं अगले साल तक चैंपियन बन जाऊंगा। मैं अमीर खान के खिलाफ फाइट से दुनिया को दिखाऊंगा कि मैं किस काबिल हूं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES के स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.