ONE X: पार्ट I में चिंगिज़ अलाज़ोव ने जीती ग्रां प्री, उभरते हुए स्टार्स भी चमके

Chingiz Allazov with the ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix silver belt

ONE Championship के 10 साल पूरे होने के मौके पर हुए शो की शुरुआत 9 रोमांचक MMA, सबमिशन ग्रैपलिंग, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबलों के साथ हुई। ये सभी मैच इतने बेहतरीन हुए कि कोई भी निराश नहीं हुआ।

ONE X: पार्ट I में शनिवार, 26 मार्च को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन की ताजपोशी हुई, चार ग्रैपलिंग एथलीट्स ने अपने सबसे बेहतरीन दांव चले और तीन स्टार्स को 50,000 यूएस डॉलर्स के बोनस भी दिए गए।

अगर आप इन रोमांचक लाइव मुकाबलों को देखने से चूक गए हैं तो हम आपको बताते हैं कि इवेंट के पहले पार्ट के दौरान सिंगापुर इंडोर स्टेडियम के अंदर क्या-क्या हुआ।

अलाज़ोव ने सिटीचाई को हराकर ग्रां प्री जीती

चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट जीतने के लिए तगड़े थाई स्ट्राइकर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को हराकर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अपने नाम की।

“चिंगा” शुरुआत से दृढ़ दिख रहे सिटीचाई से खुद को बचाते हुए बराबरी से मुकाबला करते रहे और शुरुआत से अंत तक थाई दिग्गज एथलीट के साथ तीन राउंड तक डटकर मुकाबला किया।

इस जीत से न सिर्फ उन्होंने प्रतिष्ठित ग्रां प्री जीती है बल्कि इसके साथ ही उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 59-5 (1 नो कॉन्टेस्ट) हो गया है।

इसके साथ ही उन्होंने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के अगले चैलेंजर के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है, वो भविष्य में ONE X: ग्रैंड फिनाले में #1 रैंक के चैलेंजर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ जीतने वाले चैंपियन सुपरबोन से भिड़ेंगे।

डी रिडर-गल्वाओ का ग्रैपलिंग मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ

ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर और BJJ वर्ल्ड चैंपियन आंद्रे “डेको” गल्वाओ का मिडलवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।

डी रिडर ने मुकाबले के लिए घंटी बजते ही तेजी से हावी होने की कोशिश की, लेकिन जब डबल चैंपियन थकने लगे तो ब्राजीलियाई एथलीट ने मुकाबले को अपने नियंत्रण में ले लिया। हालांकि, डच एथलीट के शानदार डिफेंस के चलते वो गल्वाओ के शानदार सबमिशन के प्रयासों से बच निकले।

मुकाबला खत्म होने के बाद दिए गए इंटरव्यू में डी रिडर ने गल्वाओ को अपने किसी एक वर्ल्ड टाइटल को MMA नियमों के तहत चुनौती देने के लिए कहा। अब देखना होगा कि भविष्य में ये मुकाबला होता है या नहीं।

ONE Super Series डेब्यू में सिंसामट ने होल्ज़कन को नॉकआउट किया

सिंसामट क्लिनमी ने अपने ONE Super Series मॉय थाई डेब्यू का पूरा फायदा उठाते हुए दिग्गज किकबॉक्सर नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन को दूसरे राउंड में 1:39 मिनट पर नॉकआउट कर दिया।

थाई लाइटवेट एथलीट ने अपने ओवरहैंड राइट को लगाने के लिए एक जबरदस्त जैब जड़ा, जिससे पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैनवास पर गिर पड़े। हालांकि, होल्ज़कन अपने पैरों पर वापस खड़े तो हो गए, लेकिन रेफरी ने निर्णय लिया कि वो मुकाबला जारी रखने में असमर्थ हैं और उन्होंने बाउट को खत्म करने का इशारा कर दिया।

इस जीत ने उनके स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 79-16-3 और उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर में रूप में शामिल करा दिया है। साथ ही इस जीत ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी दिलवाया।

ऑल-फिलीपीनो मुकाबले में मिआडो ने आदिवांग को दी मात

दो जोशीले फिलीपीनो स्ट्राइकर्स के बीच हुए मुकाबले में जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो ने #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग को तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराकर अपने MMA करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

ये मुकाबला जोश से भरा हुआ था और इसका फैसला तय समय से पहले ही आ गया, जब आदिवांग को दूसरे राउंड में 2:56 मिनट पर पैर में चोट लग गई। इसके चलते रेफरी ऑलिवियर कोस्ट ने मुकाबला रोक दिया।

मिआडो को इस तरह जीत नसीब हुई। इसके साथ ही उनका रिकॉर्ड 11-4 का हो गया है और ऐसा करते हुए उन्होंने लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही हो सकता है कि उन्होंने स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स का टिकट भी हासिल कर लिया हो।

लोमन ने साटो को हराकर बेंटमवेट टाइटल मैच की तरफ बढ़ाया कदम

Pictures from the match between Stephen Loman and Yusup Saadulaev from ONE: WINTER WARRIORS II

केवल 15 मिनट के एक्शन में ही स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ने इतना कर दिया कि वो सर्वसम्मत जीत के साथ सर्कल से बाहर आ गए।

शुरुआत में लोमन और शोको साटो दोनों ने बेंटमवेट MMA मुकाबले में तेजी दिखाते हुए एक-दूसरे पर जबरदस्त अटैक किए। इसके बाद Team Lakay के स्टार का आक्रमण उस समय काम आ गया, जब उन्होंने एक लेट टेकडाउन लगा दिया और फिर ग्राउंड-एंड-पाउंड से जीत को अपनी तरफ मोड़ दिया।

इस शानदार जीत के साथ #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर ने अपने रिकॉर्ड को सुधारते हुए 16-2 कर लिया और अपने आपको वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कर लिया है, जहां जबरदस्त चैंलेजर भर हुए हैं।

टाकाहाशी पर विभाजित निर्णय से जीत के साथ खान ने की वापसी

MMA fighter Amir Khan punches Ryogo Takahashi

अमीर खान और रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी दोनों ने ही अपनी फेदरवेट MMA बाउट में एक-दूसरे पर पूरा जोर लगा दिया था। हालांकि, अंत में स्थानीय हीरो के पक्ष में चीजें गईं और उन्होंने विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

मुकाबले के पहले आधे हिस्से में टाकाहाशी ने अपनी लेग किक्स लगाईं तो सिंगापुर के शानदार एथलीट ने अपनी एल्बो और नी का इस्तेमाल किया। हालांकि, तीसरे राउंड में जब खान ने आगे बढ़कर अटैक किया तो उनकी जीत पक्की हो गई।

इस जीत ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रिकॉर्ड को बढ़ाकर 14-8 कर दिया। साथ ही पिछले साल हुई अपनी एसीएल सर्जरी के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक फेदरवेट डिविजन में कदम रखा।

58 सेकंड में कांग ने इलियट को हार का स्वाद चखाया

एक बड़े हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में कांग जी वॉन ने अपनी पिछली हार के बाद जोरदार वापसी कर ली है। इस दक्षिण कोरियाई पावरहाउस ने पॉल इलियट को जल्दी फिनिश करते हुए अपने रिकॉर्ड को 6-1 कर लिया है।

कांग को एक तगड़ा शॉट चाहिए था, जो एक-दूसरे पर हमला करते हुए एक राइट हुक के जरिए उन्हें मिला। इस पंच से इलियट को नॉकआउट करते हुए गिरा दिया और मुकाबले के केवल 58 सेकंड में रेफरी को मुकाबला खत्म करना पड़ा।

कांग की 6वीं नॉकआउट जीत ने उन्हें परफॉर्मेंस बोनस के तौर पर 50,000 यूएस डॉलर्स जीतने का मौका भी दिया। साथ ही वो अब भी वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल हैं।

केली और यामागुची के बीच ग्रैपलिंग मुकाबला ड्रॉ रहा

12 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद भी डेब्यू करने वाली अमेरिकी BJJ सनसनी डेनियल केली और जापानी MMA आइकॉन मेई “V.V” यामागुची के बीच एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच ड्रॉ रहा।

एटमवेट स्टार केली के ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शन ने ये साबित कर दिया कि उनका भविष्य उज्ज्वल रहने वाला है। हालांकि, यामागुची ने शानदार खेल दिखाते हुए अच्छा डिफेंस भी किया, लेकिन केली ने खेल पर नियंत्रण दिखाते हुए बाउट में कई बार खुद को बचाया और कई सारे सबमिशन के प्रयास किए।

इसके साथ ही अमेरिकी एथलीट को उनके प्रदर्शन के लिए ONE X में 50,000 यूएस डॉलर्स का पहला परफॉर्मेंस बोनस भी दिया गया।

अकीडा ने सवाडा को फिनिश करके लगातार तीसरी जीत हासिल की

एक ऑल-जापानी स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में दिग्गज प्रतिद्वंदी सेन्जो अकीडा ने दूसरे राउंड में 3:09 मिनट पर रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को तकनीकी नॉकआउट के जरिए हरा दिया।

Paraestra Matsudo टीम के प्रतिनिधि सफलतापूर्वक टेकडाउन को डिफेंड करने के बाद अपने विरोधी पर कई सारी नी स्ट्राइक्स लगाईं, जिसके बाद रेफरी ने बीच में आकर मुकाबले को समाप्त करवा दिया। इसी के साथ अकीडा ने तीन जीत का सिलसिला पूरा करते हुए अपने रिकॉर्ड को 13-5-1 का कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE X – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)